राज्‍य समाचार

जुलाई 15, 2024 11:28 पूर्वाह्न

views 10

जम्‍मू-कश्‍मीर में लड़कियों को सशक्त बनाने के लिए बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत ट्रैकिंग का आयोजन किया गया

जम्‍मू-कश्‍मीर में समाज कल्‍याण विभाग ने लड़कियों को सशक्‍त बनाने और स्‍त्री-पुरूष समानता को बढ़ावा देने के लिए बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत ट्रैकिंग का आयोजन किया। रामबन जिले ने यह पहल की है। अभियान का उद्देश्य बालिकाओं के बाहरी गतिविधियों में शामिल होने तथा उनमें विश्‍वास और साहसिक प्रयासो क...

जुलाई 15, 2024 11:23 पूर्वाह्न

views 15

तेलंगाना के कई हिस्सों में जारी भारी बारिश के कारण सामान्य जीवन अस्त व्यस्त

  तेलंगाना में कल राज्य के कई हिस्सों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हुई। मंचेरियल जिले के नीलवई में सबसे अधिक 157 मि.मी. से अधिक वर्षा दर्ज की गई, जबकि जयशंकर भूपलपल्ली जिले के कई गांवों में 100 मि.मी. से अधिक वर्षा दर्ज की गई। बारिश के कारण हैदराबाद के कई इलाकों में सामान्य जनजीवन अस्त-व्यस्त हो ...

जुलाई 15, 2024 11:17 पूर्वाह्न

views 22

युवा कार्य और खेल मंत्री डॉक्‍टर मनसुख मांडविया ने श्रीनगर में पोलो ग्राउंड खेल परिसर का दौरा किया

  युवा कार्य और खेल मंत्री डॉक्‍टर मनसुख मांडविया ने कल श्रीनगर में पोलो ग्राउंड खेल परिसर का दौरा किया। इसके बाद उन्‍होंने सिंथेटिक टर्फ पर जाकर अंडर-17 राष्‍ट्रीय टीम सहित अन्‍य खिलाड़ियों से मुलाकात की। श्री मांडविया ने फुटबॉल को बढ़ावा देने के लिए अखिल भारतीय फुटबॉल परिसंघ की ब्‍लू कब्‍स पहल की ...

जुलाई 15, 2024 11:06 पूर्वाह्न

views 14

अनंतनाग जिले में प्राचीन मंदिर “उमा भगवती” के दरवाजे 34 वर्षों के बाद भक्तों के लिए खोले गए

दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले में प्राचीन मंदिर "उमा भगवती" के दरवाजे 34 वर्षों के बाद कल भक्तों के लिए खोले दिये गए। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने मंदिर के दरवाजों को अपने कर कमलो से खोला। इस अवसर पर जम्मू-कश्मीर के विभिन्न हिस्सों से आए हजारों श्रद्धालु, विशेषकर कश्मीरी पंडित, देवी "उ...

जुलाई 15, 2024 10:38 पूर्वाह्न

views 19

जम्‍मू-कश्‍मीर में श्री अष्ट दशभुजा माता सरथल देवी की वार्षिक यात्रा किश्तवाड़ जिले से शुरू हुई 

जम्‍मू-कश्‍मीर में श्री अष्ट दशभुजा माता सरथल देवी की वार्षिक यात्रा कल किश्तवाड़ जिले से शुरू हुई। यात्रा का आरंभ गौरी शंकर मंदिर सरकूट में भव्‍य हवन आयोजन से हुआ जिसमें बड़ी संख्‍या में श्रद्धालुओं ने आहुति दी। भव्‍य शोभायात्रा में छडी मुबारक विभिन्न प्रमुख स्‍थलों से गुजरी। आज सरथल देवी मंदिर में...

जुलाई 15, 2024 10:28 पूर्वाह्न

views 10

पवित्र अमरनाथ गुफा के दर्शन के लिए तीर्थयात्रियों का एक और जत्था कश्मीर घाटी के लिए रवाना हुआ

पवित्र अमरनाथ गुफा तीर्थयात्रा के लिए 4,875 तीर्थयात्रियों का एक और जत्था जम्मू के भगवती नगर यात्री निवास आधार शिविर से कश्मीर घाटी के लिए रवाना हुआ। तीर्थयात्री आज सुबह 162 वाहनों के काफिले में आधार शिविर से रवाना हुए। जत्थे में 3,464 पुरुष, 4,333 महिलाएं, 14 बच्चे, 57 साधु और 7 साध्वियां (महिला सा...

जुलाई 15, 2024 10:19 पूर्वाह्न

views 11

एक ही दिन में 11 लाख पौधे लगाकर इंदौर शहर ने नया रिकॉर्ड बनाया

मध्‍य प्रदेश ने देश के समक्ष दो उदाहरण प्रस्तुत किये हैं। कल राज्‍य के सभी 55 जिलों में प्रधानमंत्री उत्‍कृष्‍टता महाविद्यालयों का शुभारंभ किया गया। इसी दिन राज्‍य के इंदौर शहर ने 11 लाख पौधे लगाकर नया रिकॉर्ड बनाया है। केन्‍द्रीय गृ‍ह मंत्री अमित शाह इस अवसर पर उपस्थित थे।

जुलाई 14, 2024 9:01 अपराह्न

views 22

बिहार के किशनगंज में सड़क हादसा, 5 लोगों की मृत्यु

        बिहार के किशनगंज जिले में आज एक सड़क दुर्घटना में पांच लोगों की मृत्यु हो गई और सात व्यक्ति घायल हो गये। पोवारखाली में एनएच-327ई पर पेठबारी गांव के निकट एक तेज रफ्तार ट्रक की एक चार पहिया वाहन से टक्कर होने से यह दुर्घटना हुई।֪ पुलिस ने बताया कि घायलों को बेहतर इलाज के लिए पश्चिम बंगाल के सि...

जुलाई 14, 2024 8:49 अपराह्न

views 15

कुपवाड़ा में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, तीन आतंकी ढेर

        केन्द्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्‍मीर में उत्तरी कश्‍मीर के कुपवाड़ा जिले के केरन सेक्टर में आज नियंत्रण-रेखा पर घुसपैठ की एक कोशिश को नाकाम कर दिया गया। रक्षा सूत्रों के अनुसार इस घुसपैठ-रोधी अभियान के दौरान तीन आतंकी ढेर कर दिये गये। घटनास्थल से हथियार और अन्य सैन्य साजो-सामान बरामद किया गया ...

जुलाई 15, 2024 11:01 पूर्वाह्न

views 23

मौसम विभाग ने केरल के मलप्पुरम, कन्नूर और कासरगोड जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया

केरल में मौसम विभाग ने आज मलप्पुरम, कन्नूर और कासरगोड जिलों में भारी बारिश की संभावना व्यक्त करते हुए रेड अलर्ट जारी किया है। एर्नाकुलम, त्रिशूर, पलक्कड़, कोझिकोड और वायनाड जिलों में ऑरेंज अलर्ट घोषित किया गया है, जहां अलग-अलग स्थानों पर बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। जिला अधिकारियों ने पलक्कड़...

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला