जुलाई 15, 2024 7:53 अपराह्न
22
दिल्ली हाई कोर्ट सीएम अरविंद केजरीवाल की जमानत को चुनौती देने वाली ईडी की याचिका पर 7 अगस्त को सुनवाई करेगा
दिल्ली उच्च न्यायालय धन शोधन मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की जमानत को चुनौती देने वाली प्रवर्तन निदेशालय - ईडी की याचिका पर सात अगस्त को सुनवाई करेगा। उच्च न्यायालय ने श्री केजरीवाल को जमानत देने के निचली अदालत के 20 जून के आदेश पर रोक लगा रखी है। श्री केजरीवाल के वकील ने न्यायमूर्ति नी...