राज्‍य समाचार

जुलाई 30, 2024 10:42 पूर्वाह्न

views 30

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केरल में हुए भूस्खलन में मरने वालों के परिजनों को दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की

  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केरल में वायनाड के कुछ हिस्सों में भूस्खलन में मरने वाले प्रत्येक मृतक के निकटतम परिजन को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। घायलों को 50 हजार रुपये दिए जाएंगे। प्रधानमंत्री ने केरल के मुख्‍यमंत्री पिनाराई विजयन से भी ब...

जुलाई 30, 2024 10:20 पूर्वाह्न

views 34

झारखंड में हावड़ा-मुंबई मेल की 18 बोगियां पटरी से उतरी, कई यात्री घायल

  झारखंड में चक्रधरपुर रेलवे मंडल के अंतर्गत पोटोबेड़ा गांव के पास बड़ाबाम्बो और खरसावा रेलवे स्टेशन के बीच आज सुबह ट्रेन संख्या 12810 हावड़ा-मुंबई मेल की 18 बोगियां पटरी से उतर जाने से कई यात्री घायल हो गए। दुर्घटनाग्रस्त ट्रेन हावड़ा से छत्रपति शिवाजी टर्मिनस जा रही थी। चक्रधरपुर मंडल के सीनियर डी...

जुलाई 30, 2024 10:36 पूर्वाह्न

views 41

केरल के कई जिलों में भारी बारिश जारी, कई इलाकों में भूस्खलन की सूचना

  केरल में कई हिस्सों, खासकर राज्य के मध्य और उत्तरी जिलों में भारी बारिश जारी है। वायनाड, इडुक्की और पलक्कड़ जिलों में भूस्खलन की सूचना मिली है। वायनाड में आज सुबह तड़के मुंडक्कयिल इलाके में भूस्खलन की सूचना मिली है। अट्टामाला और मुंडक्कयिल क्षेत्र जिले के बाकी हिस्सों से पूरी तरह से कटे हुए ह...

जुलाई 30, 2024 10:31 पूर्वाह्न

views 22

श्री अमरनाथ तीर्थयात्रा: जम्मू के भगवती नगर यात्री निवास आधार शिविर से रवाना हुआ 1477 तीर्थयात्रियों का एक और जत्था

  1477 तीर्थयात्रियों का एक और जत्था अमरनाथ गुफा की तीर्थयात्रा के लिए जम्मू के भगवती नगर यात्री निवास आधार शिविर से कश्मीर घाटी के लिए रवाना हुआ। तीर्थयात्री आज सुबह 52 वाहनों के काफिले में आधार शिविर से रवाना हुए। जत्थे में 1142 पुरुष, 254 महिलाएं, तीन बच्चे, 66 साधु और 12 साध्वियां (महिला साधु) श...

जुलाई 29, 2024 9:22 अपराह्न

views 15

जम्‍मू-कश्‍मीर नेशनल कांफ्रेंस के आगा सैयद रुहुल्ला मेहदी ने जम्मू-कश्मीर में शीघ्र चुनाव की मांग की

  चर्चा में भाग लेते हुए जम्‍मू-कश्‍मीर नेशनल कांफ्रेंस के आगा सैयद रुहुल्ला मेहदी ने जम्मू-कश्मीर में शीघ्र चुनाव की मांग की। उन्होंने सरकार से भारत के बाहर से जम्मू-कश्मीर में लाए जाने वाले सेब पर आयात शुल्क लगाने की भी मांग की।     जनसेना पार्टी के बालाशोवरी वल्लभनेनी ने कहा कि बजट विशेष रूप से य...

जुलाई 29, 2024 9:18 अपराह्न

views 24

दिल्ली की घटना के बाद मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बेसमेंट में चल रहे कोचिंग सेंटरों का सर्वे करने के निर्देश दिए

  दिल्ली की घटना के बाद मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बेसमेंट में चल रहे कोचिंग सेंटरों का सर्वे करने के निर्देश दिए हैं। आज वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से कुछ जिलों में वर्षा की स्थिति एवं बाढ़ की संभावना की समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि बरसात के मौसम में प्रदेश में कहीं भी ...

जुलाई 29, 2024 9:15 अपराह्न

views 19

गुवाहाटी की विशेष अदालत ने असम लोक सेवा आयोग के कृषि विकास अधिकारी भर्ती घोटाले में सजा सुनाई

  गुवाहाटी की विशेष अदालत ने असम लोक सेवा आयोग के कृषि विकास अधिकारी भर्ती घोटाले में आज सजा सुनाई। विशेष अदालत ने आयोग के पूर्व अध्यक्ष राकेश पॉल को 14 वर्ष के कठोर कारावास और दो लाख रुपये जुर्माने की सजा सुनाई। अदालत ने अन्‍य सदस्यों बसंत कुमार डोले और समेदुर रहमान को 10 वर्ष के कठोर कारावास और दो...

जुलाई 29, 2024 9:12 अपराह्न

views 4

जम्‍मू-कश्‍मीर एसएसबी उप-निरीक्षक भर्ती परीक्षा 2022 के पेपर लीक मामले में कथित ‘किंगपिन’ की जमानत याचिका खारिज

  जम्मू-कश्मीर की एक विशेष अदालत ने आज जम्‍मू-कश्‍मीर एसएसबी उप-निरीक्षक भर्ती परीक्षा 2022 के पेपर लीक मामले में कथित 'किंगपिन' की जमानत याचिका खारिज कर दी। अदालत ने कहा कि मनी लॉन्ड्रिंग न केवल देश की वित्तीय प्रणाली के लिए बल्कि वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए भी एक गंभीर खतरा है। आरोपी की जमानत याचि...

जुलाई 29, 2024 9:02 अपराह्न

views 74

राजधानी शिमला सहित हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों में तेज बारिश का ऑरेंज अलर्ट

  राजधानी शिमला सहित हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों में पिछले 24 घंटों से रुक-रुक कर बारिश जारी है। इस बारिश के कारण कई जगहों पर भूस्खलन हुआ है। कल रात पंजाब से आ रहा एक वाहन शिमला-चंडीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोलन जिले के दत्यार में भूस्खलन में फंस गया, जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गई और तीन अन्य घायल ...

जुलाई 29, 2024 8:59 अपराह्न

views 28

मौसम विभाग के अनुसार दिल्‍ली और आसपास के क्षेत्रों में हल्की बारिश होने की संभावना

  मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान राजधानी और आसपास के क्षेत्रों में आमतौर पर बादल छाए रहने और कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना हैं।   वहीं, कल का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है।