राज्‍य समाचार

जुलाई 31, 2024 9:29 पूर्वाह्न

views 23

पंजाब: मौजूदा मानसून के दौरान अब तक विभिन्न हिस्सों में नहीं हुई पर्याप्त बारिश 

  पंजाब में मौजूदा मानसून के दौरान अब तक विभिन्न हिस्सों में पर्याप्त बारिश नहीं हुई है, जिसके कारण लोगों को उमस और भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि, मौसम विभाग ने आज और कल ऑरेंज और येलो अलर्ट भी जारी करते हुए बहुत तेज वर्षा का अनुमान व्‍यक्‍त किया है। 

जुलाई 31, 2024 9:25 पूर्वाह्न

views 42

जम्मू-कश्मीर: सेवानिवृत्त न्‍यायाधीश जनकराज कोतवाल को शहरी स्‍थानीय निकायों में अन्‍य पिछड़ा वर्ग के आरक्षण हेतु गठित आयोग का प्रमुख नियुक्त किया

जम्मू-कश्मीर सरकार ने जम्मू-कश्मीर उच्‍च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्‍यायाधीश जनकराज कोतवाल को शहरी स्‍थानीय निकायों में अन्‍य पिछडा वर्ग समुदाय के आरक्षण के लिए गठित किये गए आयोग का प्रमुख नियुक्त किया है।     सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी राजकुमार बाघट और प्रोफेसर मोहिन्दर सिंह भढवाल को आयोग के सदस्य के...

जुलाई 31, 2024 9:20 पूर्वाह्न

views 28

मणिपुर: तामेंगलोंग ज़िले के डिमथानलोंग गांव में हुए भूस्खलन में दो लोगों की मौत

  मणिपुर में तामेंगलोंग ज़िले के डिमथानलोंग गांव में हुए भूस्खलन में दो लोगों की मृत्यु हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गया। मणिपुर के कुछ हिस्सों में सोमवार रात तेज बारिश के बाद भूस्खलन से एक मकान गिर गया जिसमें एक महिला और दो साल के बच्चे की मौत हो गई। घटना में घायल व्यक्ति को राजधानी इंफाल ...

जुलाई 31, 2024 10:07 पूर्वाह्न

views 28

झारखंड: पूर्वी-मध्य रेलवे के टाटानगर-चक्रधरपुर रेल खण्ड में मरम्‍मत कार्य जारी,  ट्रैक से हटाए जा रहे हैं दुर्घटनाग्रस्त हावड़ा- मुम्‍बई मेल के डिब्बे

झारखंड में पूर्वी मध्य रेलवे के टाटानगर-चक्रधरपुर रेल खण्‍ड में मरम्‍मत कार्य जारी है। दुर्घटनाग्रस्‍त हावडा- मुम्‍बई मेल के डिब्बों को ट्रैक से हटाया जा रहा है। चक्रधरपुर रेलवे डिविजन के अंतर्गत पोटोबेडा गांव के निकट बाराबम्‍बू और खर्सवा रेलवे स्‍टेशनों के बीच कल सवेरे हावडा-मुम्‍बई मेल के 18 डिब्‍...

जुलाई 31, 2024 9:14 पूर्वाह्न

views 27

अमरनाथ यात्रा: तीर्थयात्रियों का एक और जत्था जम्मू के भगवती नगर आधार शिविर से कश्‍मीर घाटी के लिए रवाना हुआ

  अमरनाथ यात्रा के लिए 1 हजार 654 तीर्थयात्रियों का एक अन्य जत्था जम्मू के भगवती नगर आधार शिविर से कश्‍मीर घाटी के लिए रवाना हुआ। तीर्थयात्री आज तडके 51 वाहनों में सवार होकर रवाना हुए। इनमें से 456 तीर्थयात्री बालटल आधार शिवि‍र और 1 हजार 198 तीर्थयात्री पहलगाम आधार शिविर के लिए रवाना हुए, जहां से वे...

जुलाई 30, 2024 2:18 अपराह्न

views 31

केरल: वायनाड में राहत और बचाव कार्य जारी, पुलिस मुख्यालय ने जारी किये हेल्पलाइन नंबर

केरल के वायनाड में राहत और बचाव कार्यो में मदद के लिए मद्रास इंजीनियरिंग ग्रुप (एमईजी), बेंगलुरु से सेना के जवानों को भेजा जा रहा है, जहां आज सुबह हुए भारी भूस्खलन में कई लोगों की जान चली गई। एमईजी चूरलमाला क्षेत्र में एक वैकल्पिक पुल के निर्माण में मदद करेगा, जो अचानक बाढ़ में बह गया। केरल के मुख्य...

जुलाई 30, 2024 2:10 अपराह्न

views 20

लक्ष्मण प्रसाद आचार्य ने आज असम के नये राज्यपाल के रूप में ली शपथ

  लक्ष्मण प्रसाद आचार्य ने आज असम के नये राज्यपाल के रूप में शपथ ग्रहण की। गुवाहाटी उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति विजय बिश्नोई ने नये राज्यपाल को पद की शपथ दिलायी। इस मौके पर मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा और उनके कैबिनेट सहयोगी भी मौजूद थे। श्री आचार्य इससे पहले सिक्किम के राज्यपाल के...

जुलाई 30, 2024 12:43 अपराह्न

views 30

केरल: वायनाड में भूस्खलन से 36 लोगों की मौत, 66 से अधिक घायल

केरल में तेज बारिश के कारण वायनाड जिले के मुंडक्कई, अट्टमाला और चूरामला क्षेत्रों में तबाही मच गई। आज तड़के हुए एक भूस्खलन में अब तक 36 लोगों की मृत्‍यु हो गई। मरने वालों की संख्या और बढ़ने की आशंका है। भूस्खलन में घायल हुए 66 से अधिक लोगों को विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। प्रभावित क्षेत...

जुलाई 30, 2024 11:34 पूर्वाह्न

views 35

केरल: गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भूस्खलन में मरने वालों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्‍यक्‍त की

  गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वायनाड में भूस्खलन की घटना में जान गंवाने वाले लोगों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्‍यक्‍त की है। सोशल मीडिया पोस्‍ट में श्री शाह ने कहा कि राष्ट्रीय आपदा मोचन बल इलाके में युद्ध स्तर पर बचाव और राहत अभियान चला रहा है। श्री शाह ने घ...

जुलाई 30, 2024 1:21 अपराह्न

views 43

झारखंड में हावड़ा-मुंबई मेल की 18 बोगियां पटरी से उतरीं, दो यात्रियों की मौत और कई घायल

  झारखंड में चक्रधरपुर रेल मंडल के बड़ाबाम्बो और खरसावा रेलवे स्टेशन के बीच आज सुबह हावड़ा-मुंबई मेल की 18 बोगियों के पटरी से उतर जाने से दो यात्रियों की मौत हो गई और कई यात्री घायल हो गए। राहत एवं बचाव कार्य के दौरान दो यात्रियों के शव बरामद किये गए। घायल यात्रियों को स्थानीय अस्पतालों में भर्ती कर...