राज्‍य समाचार

अगस्त 22, 2024 10:13 पूर्वाह्न

views 17

असम: राज्‍य मंत्रिमण्‍डल ने असम मुस्लिम निकाह और तलाक पंजीकरण अधिनियम-1935 की नियमावली को निरस्‍त करने संबंधी विधेयक को मंजूरी दी

असम में राज्‍य मंत्रिमण्‍डल ने कल असम मुस्लिम निकाह और तलाक पंजीकरण अधिनियम 1935 की नियमावली को निरस्‍त करने संबंधी विधेयक को मंजूरी दे दी है। अधिनियम में विशेष स्थितियों में अल्‍प आयु में निकाह की अनुमति दी गई थी। राज्‍य मंत्रीमण्‍डल ने इस वर्ष आरम्‍भ में ही इस अधिनियम को समाप्‍त करने का फैसला किया...

अगस्त 22, 2024 8:24 पूर्वाह्न

views 25

डिजिटल समन और वारंट नियमों को औपचारिक रूप देने वाला देश का पहला राज्य बना मध्‍य प्रदेश

मध्‍य प्रदेश डिजिटल समन और वारंट नियमों को औपचारिक रूप देने वाला देश का पहला राज्य है। मध्य प्रदेश ने नए कानूनों के अंतर्गत डिजिटल तरीके से समन और वारंट जारी करने की अनुमति दे दी है। इस कदम से न्यायिक प्रक्रियाओं में ईमेल, व्हाट्सएप जैसे मैसेजिंग ऐप और टेक्स्ट मैसेज जैसे इलेक्ट्रॉनिक तरीकों के इस्ते...

अगस्त 21, 2024 9:35 अपराह्न

views 16

त्रिपुरा: लगातार बारिश से बाढ़ की स्थिति गंभीर, नदियों का जलस्तर भी बढ़ा

त्रिपुरा में लगातार बारिश के कारण बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी हुई है। राज्य की सभी प्रमुख नदियों का जल स्तर तेजी से बढ़ रहा है। इस बीच, मौसम विभाग ने राज्य के कई हिस्सों में कल मूसलाधार बारिश की संभावना व्‍यक्‍त की है।

अगस्त 21, 2024 9:32 अपराह्न

views 19

आंध्र प्रदेश: अनाकापल्ली में एस्सेन्टिया फार्मा के रिएक्टर विस्फोट में 7 की मौत और 30 से अधिक घायल

आंध्र प्रदेश के अनाकापल्ली जिले में एस्सेन्टिया फार्मा कंपनी के रिएक्टर विस्फोट में आज सात लोगों की मौत हो गई और 30 से अधिक घायल हो गए। अधिकारियों ने कहा है कि घायल लोगों को उपचार के लिए अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। राज्‍य के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने विस्फोट में लोगों की मौत पर गहरा दुख व...

अगस्त 21, 2024 9:26 अपराह्न

views 14

असम: भाजपा के पूर्व केंद्रीय मंत्री रामेश्वर तेली और रंजन दास ने राज्यसभा सीट के लिए नामांकन पत्र भरा

असम में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री रामेश्वर तेली और रंजन दास ने आज राज्यसभा सीट के लिए नामांकन पत्र भरा। गुवाहाटी में इस दौरान राज्‍य के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा, केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल और गठबंधन सहयोगियों के वरिष्ठ नेता उनके साथ उपस्थित थे। विपक्षी दलों...

अगस्त 21, 2024 9:10 अपराह्न

views 17

राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु ने कहा कि सतत विकास के लिए प्रौद्योगिकी का सही उपयोग जरूरी

राष्‍ट्रपति द्रोपदी मुर्मु ने कहा है कि सतत विकास और जनहित के लिए प्रौद्योगिकी का उपयोग किया जाना चाहिए क्‍योंकि प्रौद्योगिकी के गलत इस्‍तेमाल के परिणाम घातक होंगे। राष्‍ट्रपति ने कहा कि फिलहाल विकास के अनेक स्‍त्रोत हैं और प्रौद्योगिकी के विकास से ऑनलाइन रोजगार के अवसर भी उपलब्‍ध हैं। सुदूर क्षेत्र...

अगस्त 21, 2024 8:51 अपराह्न

views 27

बिहार: आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति के भारत बंद का मिला-जुला असर रहा, कई जगह झड़पें हुईं

बिहार में आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति द्वारा बुलाए गए भारत बंद का मिला-जुला असर देखने को मिला। कई जगहों पर प्रदर्शनकारियों और पुलिस कर्मियों के बीच झड़पें भी हुई। वाम दलों और अन्य संगठनों के नेताओं ने बंद का समर्थन किया था। जो अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति आरक्षण के उप-वर्गीकरण पर सुप्रीम कोर्ट के ह...

अगस्त 21, 2024 8:47 अपराह्न

views 17

एनसीआरटीसी और डीएमआरसी ने दिल्ली मेट्रो और नमो भारत रेल के लिए एकीकृत क्यूआर टिकटिंग प्रणाली पर समझौता किया

दिल्‍ली मेट्रो और नमो भारत रेल में यात्रियों की सुविधा के लिए राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम- एनसीआरटीसी और दिल्ली मेट्रो रेल निगम-डीएमआरसी ने एकीकृत क्यूआर टिकटिंग प्रणाली के लिए आपस में समझौता किया है। इस प्रणाली के तहत अब यात्रियों को दोनों रेल में यात्रा के लिए अलग-अलग टिकट खरीदने की आवश्...

अगस्त 21, 2024 8:43 अपराह्न

views 24

जम्मू-कश्मीर: गलत सूचना रोकने और चुनावी अखंडता के लिए जम्मू और श्रीनगर में नियंत्रण केंद्र स्थापित किए गए

जम्मू-कश्मीर में, गलत सूचना का प्रसार रोकने और आगामी विधानसभा चुनावों में चुनावी प्रक्रिया की अखंडता बनाए रखने के लिए, जम्मू और श्रीनगर में मुख्‍य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय में कमांड और नियंत्रण केंद्र स्थापित किए गए हैं। केंद्र शासित प्रदेश के सभी 20 उपायुक्‍त कार्यालयों में छोटे नियंत्रण कक्ष स्‍थ...

अगस्त 21, 2024 8:20 अपराह्न

views 32

खादी और ग्रामोद्योग आयोग ने डाक विभाग के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

खादी और ग्रामोद्योग आयोग ने डाक विभाग के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं। इसके तहत डाक विभाग के कर्मचारी प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के अंतर्गत देश भर में स्थापित होने वाली नई इकाइयों का सत्यापन करेंगे। खादी और ग्रामोद्योग आयोग सत्यापन के लिए कर्मचारियों को प्रशिक्षित भी करेगा।