राज्‍य समाचार

अगस्त 22, 2024 8:37 अपराह्न

views 21

लेह लद्दाख के डुरबुक उपखंड में एक वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने से कम से कम 7 लोगों की हुई मृत्यु; कई लोग घायल

लेह लद्दाख के डुरबुक उपखंड में एक वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने से कम से कम 7 लोगों की जान चली गई और कई लोग घायल हो गए। आज सुबह डुबुक मोड़ के पास वाहन सड़क से फिसलकर गहरी खाई में गिर गया।

अगस्त 22, 2024 4:22 अपराह्न

views 23

नई सरकार के गठन के पहले सौ दिनों के अंदर 11 लाख महिलाएं लखपति दीदी बन गई हैं: कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान 

कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि नई सरकार के गठन के पहले सौ दिनों के अंदर 11 लाख महिलाएं लखपति दीदी बन गई हैं। नई दिल्‍ली में श्रीचौहान ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को महाराष्ट्र के जलगांव में एक कार्यक्रम में इन महिलाओं को प्रमाण पत्र सौंपेंगे। करीब एक लाख दीदी इस समारोहमे...

अगस्त 22, 2024 2:00 अपराह्न

views 22

त्रिपुरा: राजधानी अगरतला में हो रहा जल स्तर कम, गोमती और दक्षिण त्रिपुरा जिलों में अभी भी बाढ़ की स्थिति

त्रिपुरा की राजधानी अगरतला में जल स्तर कम हो रहा है, लेकिन गोमती और दक्षिण त्रिपुरा जिलों में बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी हुई है।

अगस्त 22, 2024 1:55 अपराह्न

views 19

दिल्ली पुलिस की विशेष शाखा ने राजस्थान के भिवाड़ी में अल-कायदा से प्रेरित आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफाश किया

दिल्ली पुलिस की विशेष शाखा ने राजस्थान के भिवाड़ी से हथियारों का प्रशिक्षण ले रहे छह लोगों को हिरासत में लेकर अल-कायदा से प्रेरित आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफाश किया। इसके अलावा झारखंड और उत्तर प्रदेश से करीब आठ संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। दिल्ली पुलिस के अनुसार इस आतंकी मॉड्यूल का नेतृत्व रांची के डॉ...

अगस्त 22, 2024 1:23 अपराह्न

views 16

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा से राज्य में बाढ़ की स्थिति का जायजा लिया

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा से बात करके उनसे राज्य में बाढ़ की स्थिति का जायजा लिया है। एक सोशल मीडिया पोस्ट में श्री शाह ने कहा कि केंद्र सरकार राहत और बचाव कार्यों में राज्‍य सरकार की सहायता के लिए नावों और हेलीकॉप्टरों के अलावा, राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल...

अगस्त 22, 2024 12:58 अपराह्न

views 21

तमिलनाडु: अभिनेता और तमिझागा वेत्री कड़गम पार्टी के प्रमुख विजय ने अपनी पार्टी के झंडे का किया अनावरण

तमिल अभिनेता और तमिझागा वेत्री कड़गम पार्टी के प्रमुख विजय ने चेन्नई में अपनी पार्टी के झंडे का अनावरण किया है। आज से अपनी राजनीतिक यात्रा की घोषणा करते हुए श्री विजय ने जाति और धर्म के नाम पर मतभेदों को दूर करने का संकल्‍प लिया। उन्होंने घोषणा की कि उनकी पार्टी का पहला सम्मेलन सितंबर में विक्रवंडी ...

अगस्त 22, 2024 11:06 पूर्वाह्न

views 18

ओडिशा: बेरहामपुर में एक सड़क दुर्घटना में चार लोगों की मौत और 20 गंभीर रूप से घायल

ओडिशा के बेरहामपुर में समरझौला चौराहे के पास एक निजी बस और तेल टैंकर के बीच हुई टक्‍कर में चार लोग मारे गये और 20 गंभीर रूप से घायल हो गये। यह बस भवानीपटना से बेरहामपुर जा रही थी। घायलों को बेरहामपुर के एमकेसीजी मेडिकल कॉलेज अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है। टक्‍कर के बाद तेल टैंकर सडक के किनारे स्थि...

अगस्त 22, 2024 11:21 पूर्वाह्न

views 28

आंध्र प्रदेश: राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने अनकापल्‍ली जिले में हुई दुर्घटना में मरने वालों के प्रति व्‍यक्‍त की शोक संवेदना

राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आंध्रप्रदेश के अनकापल्‍ली जिले की एक फैक्‍ट्री में हुई दुर्घटना में मरने वालों के प्रति शोक संवेदना व्‍यक्‍त की है। एक सोशल मीडिया पोस्‍ट में राष्‍ट्रपति ने इस घटना में मरने वालों के प्रति दुख व्‍यक्‍त किया है। राष्‍ट्रपति ने घायलों के शीघ्र स्‍वास्‍थ्‍य लाभा की कामना क...

अगस्त 22, 2024 10:49 पूर्वाह्न

views 23

आंध्र प्रदेश में हुई दुर्घटना में लोगों की मृत्‍यु पर पीएम नरेन्‍द्र मोदी ने जताया शोक, प्रधानमंत्री कार्यालय ने की सहायता राशि की घोषणा

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आंध्रप्रदेश के अनकापल्‍ली जिले में एक कारखाने में हुई दुर्घटना में हुई लोगों की मृत्‍यु पर शोक जताया है। एक सोशल मीडिया पोस्‍ट में प्रधानमंत्री कार्यालय ने दुर्घटना में मारे गए प्रत्‍येक व्‍यक्ति के निकट संबंधी को प्रधानमंत्री राष्‍ट्रीय सहायता निधि से दो लाख रूपए और घ...

अगस्त 22, 2024 10:44 पूर्वाह्न

views 15

त्रिपुरा: लगातार बारिश से राज्‍य के कई भागों में बाढ़ की स्थिति में सुधार नहीं, मौसम विभाग ने मूसलाधार वर्षा की चेतावनी जारी की

त्रिपुरा में लगातार हो रही बारिश से राज्‍य के कई भागों में बाढ़ के हालात में कोई सुधार नहीं है। मौसम विभाग ने आज मूसलाधार वर्षा की चेतावनी जारी की है। राज्‍य प्रशासन इससे निपटने और लोगों को राहत उपलब्‍ध कराने के लिए पूरी तरह तैयार है। बाढ़ का पानी रिहायशी क्षेत्रों में घुस जाने के कारण लोगों को मुश्...