राज्‍य समाचार

अप्रैल 23, 2025 2:01 अपराह्न

views 21

जम्मू-कश्मीर के कई बार एसोसिएशनों ने पहलगाम हमले की कड़ी निंदा की

जम्मू-कश्मीर के कई बार एसोसिएशनों ने पहलगाम हमले की कड़ी निंदा की है। जम्मू-कश्मीर उच्च न्यायालय बार एसोसिएशन ने एक बयान में इस हमले को कायराना और अमानवीय कृत्य बताया है। एसोसिएशन ने पीड़ितों और उनके परिवारों के साथ एकजुटता व्यक्त की और आज पूरी तरह से जम्मू बंद रखने और न्यायिक कार्य स्थगित करने का आ...

अप्रैल 23, 2025 1:14 अपराह्न

views 15

जम्मू-कश्मीर: सेना ने घुसपैठ विरोधी अभियान के तहत दो हथियारबंद घुसपैठियों को मार गिराया

जम्मू-कश्मीर के बारामुला जिले में नियंत्रण रेखा के पास उरी नाला के सरजीवन क्षेत्र में सेना ने घुसपैठ विरोधी अभियान के तहत दो हथियारबंद घुसपैठियों को मार गिराया है।     सेना प्रवक्ता ने बताया कि सुबह के समय नियंत्रण रेखा से करीब दो से तीन आतंकवादियों ने घुसपैठ करने की कोशिश की, लेकिन सैनिको...

अप्रैल 23, 2025 11:40 पूर्वाह्न

views 37

बिहार के कई इलाकों में पड़ रही है भीषण गर्मी

बिहार के कई इलाकों में भीषण गर्मी पड़ रही है। राज्य में कल गया जिले में सबसे अधिक तापमान 43 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। औरंगाबाद, रोहतास, बक्सर और आसपास के इलाकों में अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने राज्य के कई इलाकों में अगले दो दिनों तक भीषण गर्मी का अलर्ट...

अप्रैल 23, 2025 11:24 पूर्वाह्न

views 44

मणिपुर में राज्‍य सरकार ने आज खोंगजोम दिवस मनाने की सभी तैयारियां पूरी की

मणिपुर में राज्‍य सरकार ने आज खोंगजोम दिवस मनाने की सभी तैयारियां पूरी कर ली है। 1891 में अंग्रेजों और मणिपुरियों के बीच ऐतिहासिक युद्ध में वीरगति को प्राप्‍त योद्धाओं के साहस और बलिदान की स्‍मृति में प्रत्‍येक वर्ष 23 अप्रैल को खोंगजोम दिवस मनाया जाता है। राज्‍य के थोउबल जिले के खेबाचिंग में खोंगजो...

अप्रैल 23, 2025 11:06 पूर्वाह्न

views 19

बिहार के राज्‍यपाल आरिफ मोहम्‍मद खान और मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार ने पहलगाम आतंकी हमले की कड़ी निन्‍दा की

बिहार के राज्‍यपाल आरिफ मोहम्‍मद खान और मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार ने पहलगाम आतंकी हमले और मासूम पर्यटकों की हत्‍या की कड़ी निन्‍दा की है।   राज्‍यपाल ने इस घटना पर गहरी पीड़ा व्‍यक्‍त की। उन्‍होंने इस आतंकी हमले को कायरतापूर्ण बताया। मुख्‍यमंत्री ने मासूम नागरिकों की हत्‍या पर गहरा दुख प्रकट किय...

अप्रैल 23, 2025 11:02 पूर्वाह्न

views 31

आज एयरोबेटिक एयर शो के दूसरे और अंतिम दिन शानदार और हैरतअंगेज प्रदर्शन करेगी भारतीय वायु सेना की सूर्य किरण टीम

बिहार के पटना में आज सुबह गंगा नदी के किनारे भारतीय वायु सेना की सूर्य किरण टीम एयरोबेटिक एयर शो के दूसरे और अंतिम दिन शानदार और हैरतअंगेज प्रदर्शन करेगी। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ आज एयर शो का औपचारिक उद्घाटन करेंगे।   हमारे संवाददाता ने बताया है ...

अप्रैल 23, 2025 8:12 पूर्वाह्न

views 22

जम्मू-कश्मीर में मौजूदा स्थिति के मद्देनजर एयर इंडिया और इंडिगो एयरलाइन्स श्रीनगर से कर रही हैं विशेष उड़ानें संचालित

जम्मू-कश्मीर में मौजूदा स्थिति के मद्देनजर एयर इंडिया और इंडिगो एयरलाइन्स श्रीनगर से विशेष उड़ानें संचालित कर रही हैं। सोशल मीडिया पोस्ट में एयर इंडिया और इंडिगो ने जानकारी दी कि आज श्रीनगर से दिल्ली और मुंबई के लिए दो अतिरिक्त उड़ानें संचालित की जा रही हैं। 

अप्रैल 23, 2025 7:31 पूर्वाह्न

views 28

पहलगाम में आतंकवादी हमले के बाद कश्‍मीर घाटी में कई गुना बढ़ाई गई सुरक्षा

जम्‍मू-कश्‍मीर के पहलगाम में कल के आतंकवादी हमले में कई पर्यटकों की हत्‍या की घटना को देखते हुए कश्‍मीर घाटी में सुरक्षा कई गुना बढ़ा दी गयी है। यह घटना दक्षिण कश्‍मीर के अनंतनाग जिले में श्रीनगर से लगभग 85 किलोमीटर दूर हुई।       इस घटना में शामिल आंतकियों को पकड़ने के लिए सेना, केन्...

अप्रैल 23, 2025 7:27 पूर्वाह्न

views 32

गृहमंत्री अमित शाह ने पहलगाम में पर्यटकों पर आतंकी हमले के बाद उच्‍चस्‍तरीय समीक्षा बैठक की

गृह मंत्री अमित शाह ने पहलगाम में पर्यटकों पर कायराना आतंकी हमले के बाद श्रीनगर में वरिष्‍ठ अधिकारियों के साथ उच्‍चस्‍तरीय समीक्षा बैठक की। गृह मंत्री आज उप-राज्‍यपाल मनोज सिन्‍हा के साथ घटनास्‍थल पर जाएंगे। वे, आतंकी हमले के प्रत्‍यक्षदर्शियों से बात कर सकते हैं।     आशा है कि वे उपचार कर...

अप्रैल 23, 2025 6:52 पूर्वाह्न

views 14

पहलगाम में पर्यटकों की हत्‍या के विरोध में घाटी के कारोबारियों और पर्यटन व्‍यापार से जुड़े निकायों ने कश्‍मीर बंद की घोषणा की

जम्‍मू-कश्‍मीर के पहलगाम में पर्यटकों की हत्‍या के विरोध में घाटी के कारोबारियों और पर्यटन व्‍यापार से जुड़े निकायों ने आज कश्‍मीर बंद की घोषणा की है।       चैम्‍बर ऑफ कॉमर्स एण्‍ड इंडस्‍ट्रीज कश्‍मीर, जम्‍मू और कश्‍मीर हॉटलियर्स क्‍लब, ऑल ट्रैवल एशोसिएसन, ट्रांसपोर्टरों, रेस्‍त्रां मालिकों और ...