मई 8, 2026 7:46 अपराह्न

printer

बुल्गारिया की संसद ने रूमेन रादेव को नए प्रधानमंत्री के रूप में मंजूरी दी

बुल्गारिया की संसद ने रूमेन रादेव को नए प्रधानमंत्री के रूप में मंजूरी दे दी है। यह निर्णय देश में राजनीतिक अस्थिरता समाप्त करने और आर्थिक विकास को गति देने के लिए लिया गया है। 62 वर्षीय श्री रादेव इससे पहले राष्ट्रपति के पद पर भी रह चुके हैं।

   

श्री रादेव ने अपने दूसरे कार्यकाल के समाप्त होने से कुछ महीने पहले, इस वर्ष जनवरी में राष्ट्रपति पद से इस्तीफा दे दिया था। बुल्गारिया की पिछली रूढ़िवादी सरकार दिसंबर में देशव्यापी भ्रष्टाचार विरोधी प्रदर्शनों के बाद गिर गई थी।