मई 12, 2026 12:40 अपराह्न

printer

भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन 18 मई को ओडिशा दौरे पर जाएंगे

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन इस महीने की 18 तारीख को ओडिशा के दौरे पर जाएंगे। इस का उद्देश्य पार्टी के ढांचे को मजबूत करना है । वे वहां एक दिन की उच्च स्तरीय संगठनात्मक समीक्षा करेंगे। पिछले साल विधानसभा चुनावों में मिली ऐतिहासिक जीत के बाद जमीनी स्तर पर भाजपा की स्थिति को और मजबूत करना इस दौरे का लक्ष्य है।

नवीन भुवनेश्वर स्थित भाजपा राज्य मुख्यालय में जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लेंगे, जिसमें बूथ स्तर के प्रबंधन, डिजिटल संचार और जनसंपर्क पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा। आगामी राजनीतिक गतिविधियों के लिए एक रूपरेखा तैयार करने हेतु वरिष्ठ पार्टी नेता और जिला प्रतिनिधि सत्रों में भाग लेंगे। पार्टी अध्यक्ष का पदभार संभालने के बाद श्री नवीन का यह राज्य का पहला दौरा होगा।