भाजपा ने सैम पित्रोदा के पाकिस्तान बयान पर कांग्रेस को घेरा, राहुल गांधी से माफी की मांग

भारतीय जनता पार्टी ने आज विदेश इकाई के प्रमुख सैम पित्रोदा की टिप्पणी को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा। सैम पित्रोदा ने अपनी टिप्‍पणी में पाकिस्‍तान को अपने घर जैसा बताया था। नई दिल्ली में मीडिया को जानकारी देते हुए भाजपा प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने कहा कि श्री पित्रोदा की टिप्पणी राष्ट्र-विरोधी है। उन्होंने आरोप लगाया कि पित्रोदा की टिप्पणी पाकिस्तान के प्रति कांग्रेस की नरमी को दर्शाती है। श्री भंडारी ने कहा कि वरिष्ठ कांग्रेस नेता राहुल गांधी को श्री पित्रोदा के बयान के लिए देश से माफ़ी मांगनी चाहिए।