नवम्बर 12, 2024 6:13 अपराह्न

printer

भाजपा ने कांग्रेस पर वोटों के लिए रूढ़िवादी-ताकतों के साथ साजिश रचने का आरोप लगाया

भाजपा ने आज कांग्रेस पर आगामी झारखंड और महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में वोटों के लिए एक विशेष अल्पसंख्यक समुदाय में विभाजनकारी और रूढ़िवादी ताकतों के साथ साजिश रचने का आरोप लगाया।

 

नई दिल्ली में पार्टी के वरिष्ठ नेता रविशंकर प्रसाद ने कांग्रेस और इंडिया गठबंधन पर आरोप लगाया कि वे संकीर्ण मानसिकता वाले और अल्पसंख्यकों के उत्थान के विरोधी हैं।

 

उन्होंने कहा कि मुख्य विपक्षी दल अपनी चुनावी संभावनाओं को मजबूत करने के लिए राष्ट्रीय एकता का विरोध करने वाले समूहों के साथ गठबंधन कर रहा है।