मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

राज्य सरकार ने कई विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों का तबादला कर दिया है। शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव के. के. पाठक को राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर मुख्य सचिव के पद पर स्थानांतरित कर दिया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है। वहीं, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ. एस. सिद्धार्थ को शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गयी है। राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार सिंह को ग्रामीण कार्य विभाग का अपर मुख्य सचिव बनाया गया है। वित्त विभाग के प्रधान सचिव अरविन्द कुमार चौधरी को गृह विभाग का प्रधान सचिव बनाया गया है। इधर, राज्य सरकार ने चुनाव आयोग के निर्देश पर हटाए गए नवादा और भोजपुर के जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को फिर से उनके पद पर स्थानांतरित कर दिया है। भोजपुर के जिलाधिकारी राजकुमार और नवादा के जिलाधिकारी आशुतोष वर्मा बनाए गये हैं। वहीं, प्रमोद यादव को भोजपुर और अम्ब्रीश राहुल को नवादा के पुलिस अधीक्षक के पद पर तैनात किया गया है।

 

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

18/05/25 | 8:30 अपराह्न

तिरंगा विजय यात्रा

09/04/25 | 6:14 अपराह्न

पोषण पखवाड़ा 2025

13/03/25 | 6:26 अपराह्न

विश्व किडनी दिवस

09/02/25 | 8:17 अपराह्न

परीक्षा पे चर्चा

08/02/25 | 7:40 अपराह्न

विधानसभा उपचुनाव

02/02/25 | 3:15 अपराह्न

हेरोइन की खेप बरामद

30/01/25 | 9:00 अपराह्न

सर्वदलीय बैठक

30/01/25 | 8:43 अपराह्न

सीबीआई ने ली तलाशी

02/01/25 | 9:04 अपराह्न

शीतलहर का अनुमान

01/01/25 | 7:59 अपराह्न

ऑपरेशन बुलेट राजा

23/11/24 | 4:39 अपराह्न

झारखंड ताज़ा रुझान 

22/09/24 | 9:03 अपराह्न

खेल की दुनिया से….