अक्टूबर 15, 2025 7:14 अपराह्न | BharatiyaJanataParty | HemantSoren | Jharkhand

printer

भारतीय जनता पार्टी ने हेमंत सोरेन की नेतृत्‍व वाली झारखंड सरकार पर लगाए आरोप

भारतीय जनता पार्टी ने आज हेमंत सोरेन की नेतृत्‍व वाली झारखंड सरकार पर आदिवासी समुदाय को कथित तौर पर संकट में डालने और उन्हें लूटने की कोशिश करने का आरोप लगाया। नई दिल्‍ली में आज पार्टी मुख्‍यालय में संवाददाताओं से बातचीत में पार्टी प्रवक्‍ता तुहिन सिन्‍हा ने बताया कि मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन का जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट घोटाला अनुमानित दो हजार करोड़ रुपये का घोटाला है।

 

श्री सिन्‍हा ने कहा कि राज्‍य का शासन चलाने वाले तीन दलों झारखंड मुक्ति मोर्चा, कांग्रेस और राष्‍ट्रीय जनता दल का इंडिया ब्‍लाक के हिस्‍सा होने के कारण यह मुद्दा राष्‍ट्रीय परिदृश्‍य से भी महत्‍वपूर्ण है।