मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
Listen to live radio

जुलाई 8, 2024 12:23 अपराह्न | Austria | narendra modi | Russia

printer

रूस और ऑस्ट्रिया की यात्रा पर रवाना होने से पहले बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी- शांति और स्थिरता के लिए काम करना चाहता है भारत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि भारत और रूस के बीच विशेष रणनीतिक साझेदारी पिछले 10 वर्षों में कई क्षेत्रों में आगे बढ़ी है। इन क्षेत्रों में ऊर्जा, सुरक्षा, व्यापार, निवेश, स्वास्थ्य, शिक्षा, संस्कृति, पर्यटन और लोगों के बीच आदान-प्रदान शामिल हैं।

आज से शुरू हो रही रूस और ऑस्ट्रिया की यात्रा से पहले प्रधानमंत्री ने एक वक्तव्य में कहा कि वे 22वें वार्षिक शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए रूस की आधिकारिक यात्रा और ऑस्ट्रिया की पहली यात्रा पर जा रहे हैं।  

   
भारत-रूस संबंधों पर प्रधानमंत्री ने कहा कि वे राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन के साथ द्विपक्षीय सहयोग के सभी पहलुओं की समीक्षा और विभिन्न क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर दृष्टिकोण साझा करने के लिए उत्सुक हैं। उन्होंने कहा कि भारत इस क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए काम करना चाहता है। यात्रा के दौरान वे रूस में भारतीय समुदाय से मिलेंगे।

   
ऑस्ट्रिया यात्रा के बारे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि ऑस्ट्रिया भारत का दृढ़ और विश्वसनीय भागीदार है तथा दोनों देश लोकतंत्र और बहुलवाद के आदर्शों को साझा करते हैं। श्री मोदी ने कहा कि  यात्रा के दौरान वे राष्ट्रपति अलेक्जेंडर वान डेर बेलेन और चांसलर कार्ल नेहमर से भी मुलाकात करेंगे।

40 वर्षों में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की यह पहली ऑस्ट्रिया यात्रा है। नवाचार, प्रौद्योगिकी और सतत विकास के नए और उभरते क्षेत्रों में भारत दोनों देशों के बीच साझेदारी को अधिक ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए उत्सुक हैं। श्री मोदी ने कहा कि वे ऑस्ट्रिया के चांसलर के साथ लाभप्रद व्यापार और निवेश के अवसरों का पता लगाने के लिए दोनों पक्षों के शीर्ष कारोबारियों के साथ विचार-विमर्श करेंगे। प्रधानमंत्री ने कहा कि वे ऑस्ट्रिया में भारतीय समुदाय के साथ भी बातचीत करेंगे।