बांग्लादेश में अंतरिम सरकार ने सशस्त्र बलों के अधिकारियों की कार्यकारी मजिस्ट्रेट शक्तियों को 60 दिनों के लिए और बढ़ा दिया है। जुलाई 2024 के विद्रोह के बाद अंतरिम सरकार का गठन हुआ थ। अधिकारियों ने कानून और व्यवस्था बनाए रखने के लिए 17 सितंबर को कमीशन प्राप्त सैन्य अधिकारियों को 60 दिनों के लिए कार्यकारी मजिस्ट्रेट शक्तियां प्रदान कीं। 30 सितंबर 2024 से नौसेना और वायु सेना के अधिकारियों को भी ये शक्तियां प्रदान की गईं।
Site Admin | सितम्बर 11, 2025 8:53 अपराह्न | Bangladesh
बांग्लादेश: सैन्य अधिकारियों को विस्तार से दी गई अतिरिक्त अधिकार सीमा
