अप्रैल 15, 2024 7:24 अपराह्न

views 33

एनएचएआई ने नई दिल्ली में पर्यावरण-अनुकूल शमन उपायों सहित पर्यावरण और वन मंजूरी पर राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन किया

      भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण-एन एच ए आई ने आज नई दिल्ली में पर्यावरण-अनुकूल शमन उपायों सहित पर्यावरण और वन मंजूरी पर एक दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन किया। कार्यशाला का उद्देश्य पर्यावरण-अनुकूल प्रथाओं का उपयोग करके देश के राष्ट्रीय राजमार्ग के बुनियादी ढांचे के विस्तार के लिए एक ...

अप्रैल 15, 2024 7:22 अपराह्न

views 27

भाजपा ने पिछले सप्‍ताह दिल्ली में पानी को लेकर हुए विवाद में एक महिला की मौत को लेकर आप सरकार पर निशाना साधा

  भारतीय जनता पार्टी ने पिछले सप्‍ताह दिल्ली के फर्श बाजार इलाके में पानी को लेकर हुए विवाद में एक महिला की मौत को लेकर आज आम आदमी पार्टी सरकार पर निशाना साधा। महिला के पडोसी ने सामूहिक नल से पानी लेने पर उसकी चाकू घोपकर हत्‍या कर दी। भाजपा के दिल्‍ली प्रदेश अध्‍यक्ष वीरेन्‍द्र सचदेवा ने आप सरकार की...

अप्रैल 15, 2024 7:22 अपराह्न

views 23

लोकसभा चुनाव के लिए केरल में 26 अप्रैल को दूसरे चरण में मतदान होगा

       लोकसभा चुनाव के लिए केरल में 26 अप्रैल को दूसरे चरण में मतदान होगा। प्रमुख राजनीतिक दलों के शीर्ष नेता चुनाव प्रचार के लिए राज्य का दौरा कर रहे हैं। प्रधानमंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता नरेंद्र मोदी ने अलाथुर आरक्षित निर्वाचन क्षेत्र के चेरुवत्तानी में एक जनसभा को संबोधित करते हुए वामपंथी सरकार ...

अप्रैल 15, 2024 6:58 अपराह्न

views 26

चैत्र नवरात्रि के 7वें दिन विंन्ध्यांचल के प्रसिद्ध शक्ति पीठ समेत प्रदेश के विभिन्न देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं की लगी भीड़

चैत्र नवरात्रि के 7वें दिन विंन्ध्यांचल के प्रसिद्ध शक्ति पीठ समेत प्रदेश के विभिन्न देवी मंदिरों में आज सुबह से ही श्रद्धालु दर्शन पूजन कर रहे हैं। विंध्यांचल धाम में नवरात्रि मेले में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ लगी हुई है। वहां आज रात्रि में महानिशा की पूजा होगी जिसमें साधु संतों के अलावा तांत्रिक भी...

अप्रैल 15, 2024 6:56 अपराह्न

views 20

रामनवमी मेले पर अयोध्या जाने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए परिवहन निगम द्वारा शटल बस सेवा शुरू होगी

रामनवमी मेले पर अयोध्या जाने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए परिवहन निगम द्वारा सोमवार से शटल बस सेवा शुरू होगी। निगम, चारबाग, कैसरबाग और अवध बस स्टेशन से हर घंटे बस चलाएगा। निगम के अनुसार 20 अप्रैल तक अयोध्या के लिए करीब 50 बसें चलाई जाएंगी। लखनऊ से अयोध्या जाने वाली बसें बाईपास स्थित अयोध्या धाम...

अप्रैल 15, 2024 6:53 अपराह्न

views 19

रामनवमी के दिन 17 अप्रैल को दोपहर 12:16 मिनट पर सूर्य की किरणें रामलला के ललाट पर 5 मिनट के लिए पड़ेंगी और उनका तिलक करेंगी

रामनवमी के दिन 17 अप्रैल को दोपहर 12:16 मिनट पर सूर्य की किरणें रामलला के ललाट पर 5 मिनट के लिए पड़ेंगी और उनका तिलक करेंगी। इसके लिए वैज्ञानिक लगातार अभ्यास कर रहे हैं। यह जानकारी श्री राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र ने दी। वह श्री राम जन्मोत्सव की व्यवस्था की निगरानी करने...

अप्रैल 15, 2024 6:50 अपराह्न

views 28

प्रदेश के विभिन्न जिलों में मतदाताओं को जागरूक करने के लिए विविध प्रकार की गतिविधि आयोजित

प्रदेश के विभिन्न जिलों में मतदाताओं को जागरूक करने के लिए विविध प्रकार की गतिविधियों का आयोजन हो रहा है। भदोही जिले में वहां के जिलाधिकारी विशाल सिंह ने बाइक चलाकर मतदाता जागरूकता रैली का नेतृत्व किया। वहां आयोजित मतदाता जागरूकता बाइक रैली और सभा में विभिन्न विभागों के करीब 1 हजार अधिकारी, कर्मचारी...

अप्रैल 15, 2024 6:44 अपराह्न

views 17

लोकसभा चुनाव में दिव्यांग मतदाताओं की शत-प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उत्तराखंड के प्रत्येक विधानसभा में एक-एक दिव्यांग बूथ तैयार किया जाएगा

आगामी लोकसभा चुनाव में प्रदेश के दिव्यांग और वृद्ध मतदाताओं की मजबूत भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उत्तराखंड के प्रत्येक विधानसभा में एक-एक दिव्यांग बूथ तैयार किया जाएगा। साथ ही प्रत्येक जिले में एक आदर्श दिव्यांग बूथ भी तैयार किया जा रहा है। इन बूथों पर हेल्प डेस्क, रैम्प और व्हील चेयर सहि...

अप्रैल 15, 2024 5:14 अपराह्न

views 22

भाजपा के वरिष्‍ठ नेता और केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने मुंबई में प्रेसवार्ता को संबोधित किया 

      भाजपा के वरिष्‍ठ नेता और केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि नरेन्‍द्र मोदी सरकार का तीसरा कार्यकाल विकसित भारत को समर्पित होगा। मुंबई में आज एक प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए उन्‍होंने कहा कि एनडीए सरकार को बहुत गर्व है कि उन्‍होंने 2014 और 2019 के चुनावों में लोगों से किए हुए सभी वायदों...

अप्रैल 15, 2024 5:12 अपराह्न

views 24

अग्निवीर योजना के तहत सेना भर्ती की ऑनलाइन परीक्षा के लिए ऑनलाइन एडमिट कार्ड जारी

अग्निवीर योजना के तहत सेना भर्ती की ऑनलाइन परीक्षा के लिए आवेदित  उम्मीदवारों को ऑनलाइन एडमिट कार्ड जारी हो गया है। यह जानकारी सेना भर्ती कार्यालय शिमला की भर्ती निदेशक कर्नल पुषि्ंवदर कौर ने दी। भर्ती निदेशक कर्नल पुषि्ंवदर कौर ने बताया की युवा www.joinindianarmy.nic.in  वेबसाइट पर जाकर अपना एडमिट ...