अप्रैल 15, 2024 8:03 अपराह्न

views 21

राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कल मतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से निर्मित शार्ट फिल्म उड़ चली और अन्य प्रसार सामग्रियों का लोकार्पण करेंगे

निर्वाचन आयोग की ओर से लोकसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने को लेकर कई स्तरों पर कार्य किये जा रहे हैं। इसी कड़ी में राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कल मतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से निर्मित शार्ट फिल्म उड़ चली और अन्य प्रसार सामग्रियों का लोकार्पण करेंगे। इस दौरान श्री कुमार मीडिया को भी सं...

अप्रैल 15, 2024 8:02 अपराह्न

views 21

मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन सरायकेला-खरसावां जिले के बूथ‌ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल हुए

लोकसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गयी है। मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन ने आज सरायकेला-खरसावां जिले के राजनगर में पार्टी की ओर से आयोजित बूथ‌ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल हुए। श्री सोरेन ने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रत्येक बूथ पर 25 महिला और 25 पुरुष होना चाहिए, ताकि ...

अप्रैल 15, 2024 8:00 अपराह्न

views 26

छत्तीसगढ़ के राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन अपने ओड़िशा प्रवास के दौरान ‘‘नमामि दुनाकिनी अनुकुल्या में आयोजित उड़िया नववर्ष उत्सव में शामिल हुए

छत्तीसगढ़ के राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन अपने ओड़िशा प्रवास के दौरान ‘‘नमामि दुनाकिनी अनुकुल्या में आयोजित उड़िया नववर्ष उत्सव में शामिल हुए। इस मौके पर राज्यपाल ने ओड़िशा के इतिहास, परंपरा, गौरव, संस्कृति और वीरता का जिक्र किया। उन्होंने ओड़िशावासियों से भाषा, साहित्य और संस्कृति की रक्षा के लिए नेतृत्व ...

अप्रैल 15, 2024 8:03 अपराह्न

views 21

छत्तीसगढ़ के दुर्ग में आज ट्रांसजेंडर दिवस समारोह का आयोजन किया गया

छत्तीसगढ़ के दुर्ग में आज ट्रांसजेंडर दिवस समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में दुर्ग, बेमेतरा और बालोद के ट्रांसजेंडर समुदाय के लोग शामिल हुए। कार्यक्रम में भारतीय विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार डॉक्टर वीरेन्द्र कुमार स्वर्णकार और उच्च शिक्षा विभाग के अतिरिक्त संचालक डॉक्टर राजेश पांडेय अतिथि के रूप...

अप्रैल 15, 2024 7:57 अपराह्न

views 22

साइबर अपराधियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान में देवघर पुलिस को सफलता मिली

साइबर अपराधियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान में देवघर पुलिस को भी एक और सफलता मिली है। पुलिस ने महाराष्ट्र के नासिक के रहने वाले दो साइबर अपराधियों को कुंडा थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधी बैंक अधिकारी बनकर लोगों से ठगी किया करते थे। पुलिस ने गिरफ्तार अपराधियों के पास से मोबाइल फो...

अप्रैल 15, 2024 7:56 अपराह्न

views 21

राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 75 दिनों बाद जमानत की याचिका दाखिल की

राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 75 दिनों बाद जमानत की गुहार लगाई है। श्री सोरेन के वकील ने जमानत को लेकर याचिका दाखिल की है। दाखिल याचिका पर कल ईडी के विशेष न्यायाधीश राजीव रंजन की अदालत में सुनवाई होगी। गौरतलब है कि रांची के बड़गाई अंचल की आठ एकड़ 46 डिसमिल जमीन के कथित रूप से घोटाले के आरो...

अप्रैल 15, 2024 7:29 अपराह्न

views 33

भारत ने अपने दोहरे टैक्‍स से बचाव के लिए मॉरीशस से हुए समझौते में मॉरीशस के रास्‍ते भारत में होने वाले निवेश पर सख्‍ती बढ़ाई

      भारत ने अपने दोहरे टैक्‍स से बचाव के लिए मॉरीशस से हुए समझौते की एक बडी खामी दूर कर दी है जिससे मॉरीशस के रास्‍ते भारत में होने वाले निवेश पर सख्‍ती और बढ़ गई है। इस संबंध में दोहरे कराधान बचाव समझौता, डीटीएए के नए प्रोटोकॉल पर इस साल 7 मार्च को हस्ताक्षर किए गए थे। नवीनतम संशोधन में यह तय करन...

अप्रैल 15, 2024 7:27 अपराह्न

views 27

भाजपा नेता और पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेन्‍दु अधिकारी ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर सीएए को लेकर राज्‍य के लोगों को गुमराह करने का आरोप लगाया

      भाजपा नेता और पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेन्‍दु अधिकारी ने आरोप लगाया है कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी नागरिकता संशोधन कानून-सीएए को लेकर राज्‍य के लोगों को गुमराह कर रही हैं। वे कूचबिहार जिले के दिनहाटा में पार्टी उम्मीदवार के समर्थन में एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने आ...

अप्रैल 15, 2024 7:27 अपराह्न

views 25

पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय ने इस साल देश में मॉनसून की वर्षा सामान्य से अधिक होने की संभावना जताई

       इस साल देश में मॉनसून की वर्षा सामान्य से अधिक होने की संभावना है। पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के सचिव डॉ. एम. रविचंद्रन ने आज नई दिल्ली में दक्षिण-पश्चिमी मॉनसून के बारे में मीडिया को यह जानकारी दी। उन्‍होंने कहा कि हालांकि, उत्‍तर पश्चिमी, पूर्वी और पूर्वोत्‍तर राज्‍यों के कुछ हिस्‍सों में सामा...

अप्रैल 15, 2024 7:25 अपराह्न

views 23

लोकसभा चुनाव के पहले चरण में उत्तर प्रदेश की 8 सीटों पर होगा मतदान

      लोकसभा चुनाव के पहले चरण में उत्तर प्रदेश की 8 सीटों पर मतदान होगा। इस चरण में रामपुर संसदीय सीट भी शामिल है। यह सीट उत्‍तरप्रदेश के मुरादाबाद मंडल के अन्‍तर्गत है। भाजपा ने अपने मौजूदा सांसद घनश्याम सिंह लोधी को इस सीट पर मैदान में उतारा है। नई दिल्ली जामा मस्जिद के इमाम मोलिबुल्लाह नदवी समाज...