अप्रैल 16, 2024 7:57 पूर्वाह्न

views 20

मौसम विभाग ने पूर्वोत्तर भारत में इस महीने की 21 तारीख तक आंधी और गरज के साथ मध्‍यम वर्षा का पूर्वानुमान व्‍यक्‍त किया 

मौसम विभाग ने पूर्वोत्तर भारत में इस महीने की 21 तारीख तक आंधी और गरज के साथ मध्‍यम वर्षा का पूर्वानुमान व्‍यक्‍त किया है। मौसम विभाग ने कहा है कि अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय के कुछ भागों में अगले छह दिनों तक यह स्थिति बनी रहेगी। उत्‍तर भारत में जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के ...

अप्रैल 16, 2024 12:54 अपराह्न

views 19

प्रधानमंत्री और भाजपा के वरिष्‍ठ नेता नरेन्‍द्र मोदी ने कहा– कांग्रेस और उसके सहयोगी दल अपने राजनीतिक लाभ के लिए संविधान का हथियार की तरह इस्‍तेमाल करने का प्रयास कर रहे हैं  

प्रधानमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्‍ठ नेता नरेन्‍द्र मोदी ने कहा है कि कांग्रेस और उसके सहयोगी दल अपने राजनीतिक लाभ के लिए संविधान का हथियार की तरह इस्‍तेमाल करने का प्रयास कर रहे हैं। बिहार में गया के गांधी मैदान में आज सुबह जनसभा को संबोधित करते हुए उन्‍होंने कहा कि विपक्षी दलों की ओर से ल...

अप्रैल 15, 2024 9:28 अपराह्न

views 20

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में एक इनामी सहित 26 माओवादियों ने पुलिस अधीक्षक के समक्ष आत्मसमर्पण किया

      छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में एक इनामी सहित 26 माओवादियों ने आज पुलिस अधीक्षक के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। इन सभी माओवादियों ने लोन वर्राटू अभियान-अपने गांव लौटो से प्रभावित होकर समाज की मुख्यधारा में शामिल होने का निर्णय लिया है। इन माओवादियों के खिलाफ विभिन्न थाना क्षेत्रों में माओवादी गतिवि...

अप्रैल 15, 2024 9:27 अपराह्न

views 19

कांग्रेस ने ओडिसा में अपने वरिष्‍ठ नेता और विधायक सुरेश कुमार राउत को पार्टी से छह वर्ष के लिए निष्‍कासित कर दिया

      कांग्रेस ने आज ओडिसा में अपने वरिष्‍ठ नेता और विधायक सुरेश कुमार राउत को अनुशासनहीनता और पार्टी विरोधी गतिविधियों के कारण निष्‍कासित कर दिया। अखिल भारतीय कांग्रेस समिति के अध्‍यक्ष केसी वेणुगोपाल ने एक बयान में कहा कि श्री राउत को अनुशासनात्‍मक कार्रवाई के चलते पार्टी से छह वर्ष के लिए निष्‍का...

अप्रैल 15, 2024 9:26 अपराह्न

views 13

भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह ने जम्मू के कठुआ जिले में एक चुनावी रैली को संबोधित किया

       भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह ने आज कहा कि भारत के पास अपनी धरती से और नियंत्रण रेखा के पार दुश्मन के इलाके में भी दुश्मन पर हमला करने की ताकत है क्योंकि देश के पास दुनिया की सबसे अच्छी सैन्य ताकत है। जम्मू के कठुआ जिले में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा...

अप्रैल 15, 2024 9:25 अपराह्न

views 27

बिहार में लोकसभा चुनाव के पहले चरण के लिए प्रचार अभियान जोरों पर

      बिहार में लोकसभा चुनाव के पहले चरण के लिए प्रचार अभियान जोरो पर है। राज्‍य की जमुई, नवादा, गया और औरंगाबाद सीट के लिए 19 अप्रैल को मतदान होगा। विभिन्‍न राजनीतिक दलों के स्‍टार प्रचारक और बडे नेता अपने उम्‍मीदवारों के समर्थन में चुनावी रैलियां कर रहे हैं।     भाजपा नेता और उत्‍तर प्रदेश के मुख्...

अप्रैल 15, 2024 9:24 अपराह्न

views 22

केरल के वायनाड में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने चुनावी रैली को संबोधित किया

  केरल के वायनाड में आज एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता और कांग्रेस उम्मीदवार राहुल गांधी ने कहा कि देश का संविधान एक प्रतिबद्धता है जो लोगों, विभिन्न परंपराओं और भाषाओं की रक्षा करता है तथा सभी को शांति से रहने की अनुमति देता है। श्री गांधी ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री मोदी एक राष...

अप्रैल 15, 2024 9:22 अपराह्न

views 17

भाजपा के वरिष्‍ठ नेता और प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा कि एनडीए सरकार हमेशा से ही देश को हर क्षेत्र में विकसित बनाने के लिए प्रतिबद्ध है

      भाजपा के वरिष्‍ठ नेता और प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा कि एनडीए सरकार हमेशा से ही देश को हर क्षेत्र में विकसित बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। तमिलनाडु के तिरुनेलवेली में आज चुनाव अभियान के दौरान उन्‍होंने भाजपा सरकार द्वारा दी जाने वाली विभिन्‍न आश्‍वासनों का जिक्र किया। उन्‍होंने डीएमके और क...

अप्रैल 15, 2024 9:21 अपराह्न

views 20

लोकसभा चुनाव के लिए केरल में 26 अप्रैल को दूसरे चरण में मतदान होगा

  लोकसभा चुनाव के लिए केरल में 26 अप्रैल को दूसरे चरण में मतदान होगा। प्रमुख राजनीतिक दलों के शीर्ष नेता चुनाव प्रचार के लिए राज्य का दौरा कर रहे हैं। प्रधानमंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता नरेन्‍द्र मोदी ने आज दोपहर अट्टिंगल लोकसभा क्षेत्र के कट्टककड़ा में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भारत अगल...

अप्रैल 15, 2024 9:18 अपराह्न

views 20

कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे दीमापुर में एक चुनावी रैली को संबोधित करने के लिए नागालैंड जाएंगे

      कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे कल दीमापुर में एक चुनावी रैली को संबोधित करने के लिए नागालैंड जाएंगे। यह रैली दोपहर 12 बजे शुरू होगी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के नागालैंड, मणिपुर, सिक्किम और त्रिपुरा के प्रभारी गिरीश चोदनकर ने आज कोहिमा के कांग्रेस भवन में एक प्रेस वार्ता को सं...