अप्रैल 16, 2024 2:03 अपराह्न

views 27

असम में अज्ञात बंदूकधारियों ने अरुणाचल प्रदेश की सीमा से लगे नामदांग क्षेत्र में असम राइफल्स के एक वाहन पर हमला किया

असम में संदिग्‍ध परेश बरूआ के गुट उल्‍फा के बंदूकधारियों ने आज सुबह अरुणाचल प्रदेश की सीमा से लगे मार्गेरिटा के नामदांग क्षेत्र में असम राइफल्स के एक वाहन पर घात लगाकर हमला किया। रक्षा सूत्रों ने बताया कि असम राइफल्‍स का एक जवान घायल हो गया और उन्‍हें इलाज के लिए विमान से जोरहाट ले जाया गया। असम राइ...

अप्रैल 16, 2024 11:45 पूर्वाह्न

views 70

बांग्‍लादेश: बस और पिकअप वैन के आमने-सामने की टक्कर में 13 लोगों की मृत्‍यु, कई लोग घायल 

  बांग्‍लादेश में आज सुबह फरीदपुर जिले के ढाका-खुलना राजमार्ग पर एक बस और पिकअप वैन के आमने-सामने की टक्‍कर में कम से कम 13 लोगों की मृत्‍यु हो गई और कई लोग घायल हो गए। मरने वालों में सभी पिकअप वैन के यात्री थे। इस दुर्घटना की पुष्टि करते हुए फरीदपुर के पुलि‍स अधीक्षक मोहम्‍मद मोर्शेद आलम ने कहा कि ...

अप्रैल 16, 2024 11:39 पूर्वाह्न

views 21

कश्‍मीर घाटी: श्रीनगर शहर के बाहरी इलाके में गांदेरबल के पास झेलम नदी में नाव डूबने से चार लोगों की मृत्यु   

कश्‍मीर घाटी में श्रीनगर शहर के बाहरी इलाके में गंदबल के पास झेलम नदी में आज सुबह नाव डूबने से चार लोगों की मृत्‍यु हो गई। बताया गया है कि नाव पर कई छोटे बच्‍चे भी सवार थे। श्रीनगर के उपायुक्‍त बिलाल मोहिउद्दीन के अनुसार इस घटना में प्रभावित तीन लोगों का श्रीनगर के एस एम एच एस अस्‍पताल में उपचार किय...

अप्रैल 16, 2024 11:14 पूर्वाह्न

views 17

वित्त वर्ष 2023-24 में भारत का संपूर्ण निर्यात कारोबार विगत वर्ष के उच्चतम रिकॉर्ड को पीछे छोड़कर 776.68 अरब डॉलर के पार चला जाएगा: वाणिज्‍य और उद्योग मंत्रालय  

वाणिज्‍य और उद्योग मंत्रालय का आकलन है कि वित्त वर्ष 2023-24 में भारत का संपूर्ण निर्यात कारोबार विगत वर्ष के उच्‍चतम रिकॉर्ड को पीछे छोड़कर सात सौ 76 दशमलव छह आठ अरब डॉलर के पार चला जाएगा। मंत्रालय ने कहा है कि वित्त वर्ष 2022-23 में देश के निर्यात का आंकड़ा सात सौ 76 दशमलव चार शून्‍य अरब डॉलर रहा थ...

अप्रैल 16, 2024 10:49 पूर्वाह्न

views 20

बसपा ने लोकसभा चुनाव के लिए ग्यारह और उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की

बहुजन समाज पार्टी- बसपा ने लोकसभा चुनाव के लिए ग्यारह और उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है। वाराणसी से प्रधानमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी के खिलाफ बसपा ने अतहर जमाल लारी को मैदान में उतारा गया है। इस बीच, पार्टी ने मैनपुरी लोकसभा क्षेत्र से उम्मीदवार बदल दिया है और शिव प्...

अप्रैल 16, 2024 8:23 पूर्वाह्न

views 27

अरूणाचल प्रदेश: चुनाव कर्मियों के पहले दल को चार आंतरिक और दूर-दराज के मतदान केन्‍द्रों पर चुनाव संबंधी सामग्रि‍यों के साथ विमान से पहुंचा दिया गया

अरूणाचल प्रदेश में चुनाव कर्मियों के पहले दल को कल चार आंतरिक और दूर-दराज के मतदान केन्‍द्रों पर चुनाव संबंधी सामग्रि‍यों के साथ विमान से पहुंचा दिया गया। ये मतदान केन्‍द्र क्रा-दादी जिले के ताली विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत पिप-सोरंग सर्किल में हैं। इसकी जानकारी कल शाम संवाददाताओं को अरूणाच...

अप्रैल 16, 2024 8:17 पूर्वाह्न

views 22

प्रसिद्ध संगीतकार के. जी. जयन का कोच्चि के त्रिपुनिथुरा में निधन हुआ       

प्रसिद्ध संगीतकार के. जी. जयन का आज सुबह कोच्चि के त्रिपुनिथुरा में निधन हो गया। वह 90 वर्ष के थे। अपने भक्ति गीतों के लिए जाने जाने वाले, जयन ने एक हजार से अधिक गीतों की रचना की और कुछ मलयालम और तमिल फिल्मों के संगीत निर्देशक रहे हैं। वह अपने जुड़वां भाई दिवंगत के.जी. विजयन के साथ दक्षिण भारतीय संग...

अप्रैल 16, 2024 8:10 पूर्वाह्न

views 18

छत्तीसगढ़ के बस्तर संसदीय क्षेत्र में लोकसभा चुनाव के पहले चरण में 19 अप्रैल को होगा मतदान 

छत्तीसगढ़ के बस्तर संसदीय क्षेत्र में लोकसभा चुनाव के पहले चरण में 19 अप्रैल को मतदान होगा। वामपंथी उग्रवाद प्रभावित इस क्षेत्र में करीब दो हजार मतदान केंद्र बनाए गए हैं। सुरक्षा कारणों से इनमें से 200 से अधिक मतदान केंद्रों को स्थानांतरित कर दिया गया है। 

अप्रैल 16, 2024 8:06 पूर्वाह्न

views 124

शतरंज: भारत के डी गुकेश कनाडा के टोरेंटो में फिडे कैंडिडेट्स 2024 के 10वें दौर में इयान नेपोमनियाची के साथ मैच बराबर करके शीर्ष  पर

शतरंज में भारत के डी गुकेश कनाडा के टोरेंटो में फिडे कैंडिडेट्स 2024 के दसवें दौर में इयान नेपोमनियाची के साथ मैच बराबर करके शीर्ष स्‍थान पर बने हुए हैं। इस बीच विदित गुजराती भी अपने साथी खिलाडी आर प्रज्ञानानंद के खिलाफ मैच बराबर करने में सफल रहे। 18 वर्षीय खिलाडी आर प्रज्ञानानंद चार गेम बाकी रहते क...

अप्रैल 16, 2024 8:01 पूर्वाह्न

views 23

प्रधानमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता नरेंद्र मोदी आज पश्चिम बंगाल में दो जनसभाओं को संबोधित करेंगे

प्रधानमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता नरेंद्र मोदी आज पश्चिम बंगाल में दो जनसभाओं को संबोधित करेंगे। श्री मोदी बालुरघाट संसदीय क्षेत्र से पार्टी के लोकसभा उम्मीदवार के पक्ष में बालुरघाट रेलवे मैदान में विजय संकल्प यात्रा को संबोधित करेंगे। बाद में वे रायगंज में एक और जनसभा को संबोधित करे...