अप्रैल 24, 2024 8:59 अपराह्न

views 25

मणिपुर के विभिन्‍न हिस्‍सों में तेज आंधी के साथ ओले गिरने से राज्य में जनजीवन अस्त-व्यस्त

मणिपुर के विभिन्‍न हिस्‍सों में दिन में करीब 3 बजे के आसपास तेज आंधी के साथ ओले गिरे जिससे राज्य में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। आधे घंटे के तूफान के कारण इम्फाल शहर में यातायात बाधित हो गया। अन्य जिलों में भी कई पेड़ उखड़ गए और मकान क्षतिग्रस्‍त हो गए। कई इलाकों में फसलें नष्‍ट होने की भी खबर है। 

अप्रैल 24, 2024 8:52 अपराह्न

views 22

मणिपुर के विभिन्‍न हिस्‍सों में तेज आंधी के साथ ओले गिरने से राज्य में जनजीवन अस्त-व्यस्त

मणिपुर के विभिन्‍न हिस्‍सों में दिन में करीब 3 बजे के आसपास तेज आंधी के साथ ओले गिरे जिससे राज्य में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। आधे घंटे के तूफान के कारण इम्फाल शहर में यातायात बाधित हो गया। अन्य जिलों में भी कई पेड़ उखड़ गए और मकान क्षतिग्रस्‍त हो गए। कई इलाकों में फसलें नष्‍ट होने की भी खबर है।

अप्रैल 24, 2024 8:50 अपराह्न

views 20

केरल में लोकसभा चुनाव के लिए मतदान में केवल एक दिन शेष

केरल में लोकसभा चुनाव के लिए मतदान में केवल एक दिन बचा है। चुनाव प्रचार आज शाम समाप्‍त हो गया। शुक्रवार को वोट डाले जाएंगे। उम्‍मीदवार और उनके समर्थक घर-घर जाकर मतदाताओं से सम्‍पर्क कर रहे हैं। भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए, कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूडीएफ और मार्क्‍सवादी कम्‍युनिस्‍ट पार्टी के नेतृत्...

अप्रैल 24, 2024 8:48 अपराह्न

views 25

समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव कन्‍नौज लोकसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे

समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव कन्‍नौज लोकसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। वह कल अपना नामांकन दाखिल करेंगे। दो दिन पहले पार्टी ने कन्नौज सीट से उम्मीदवार के तौर पर तेज प्रताप यादव के नाम की घोषणा की थी लेकिन बाद में अखिलेश यादव ने इस सीट से लड़ने का फैसला किया। चौथे चरण में होने वाले मतदान के लिए नामां...

अप्रैल 24, 2024 8:46 अपराह्न

views 21

अरुणाचल प्रदेश: अरुणाचल पश्चिम लोकसभा क्षेत्र के 8 मतदान केंद्रों पर पुनर्मतदान शांतिपूर्वक संपन्न

अरुणाचल प्रदेश में, अरुणाचल पश्चिम लोकसभा क्षेत्र के आठ मतदान केंद्रों पर आज पुनर्मतदान शांतिपूर्वक संपन्न हो गया। इसमें कुल 19.8 प्रतिशत मतदान हुआ। बामेंग और न्यापिन विधानसभा क्षेत्रों में एक-एक, रुमगोंग में दो और नाचो विधानसभा क्षेत्रों में चार मतदान केंद्रों पर पुनर्मतदान कराया गया। इससे पहले, नि...

अप्रैल 24, 2024 8:44 अपराह्न

views 23

 उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ 26 अप्रैल तिरूपति और हैदराबाद का दौरा करेंगे।

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ शुक्रवार को तिरूपति और हैदराबाद का दौरा करेंगे। वे आंध्र प्रदेश की अपनी यात्रा का शुभारंभ तिरुपति के तिरुमाला में श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में पूजा-अर्चना और दर्शन के साथ करेंगे। श्री धनखड़ राष्ट्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय, तिरूपति के तीसरे दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि...

अप्रैल 24, 2024 8:25 अपराह्न

views 23

केन्‍द्रीय स्वास्थ्य सचिव अपूर्व चंद्रा ने नीदरलैंड के यूट्रेक्ट में वैश्विक दवा कंपनी बिल्थोवेन बायोलॉजिकल की विनिर्माण इकाई का भ्रमण किया

केन्‍द्रीय स्वास्थ्य सचिव अपूर्व चंद्रा ने आज नीदरलैंड के यूट्रेक्ट में वैश्विक दवा कंपनी बिल्थोवेन बायोलॉजिकल की विनिर्माण इकाई का भ्रमण किया। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि श्री चन्‍द्रा ने यूरोपीय संघ की महामारी संबंधी तैयारी और टीकों के उत्पादन पर सहयोग के बारे में मुख्‍य कार्यकारी अधिकारी जुएर्गन...

अप्रैल 24, 2024 8:20 अपराह्न

views 21

मौसम विभाग ने अगले 5 दिन के दौरान देश के पूर्वी और दक्षिण प्रायद्वीपीय क्षेत्रों में भीषण गर्मी की स्थिति जारी रहने की संभावना व्यक्त की

मौसम विभाग के अनुसार अगले पांच दिन के दौरान देश के पूर्वी और दक्षिण प्रायद्वीपीय क्षेत्रों में भीषण गर्मी की स्थिति जारी रहने की संभावना है। तटीय ओडिसा, पश्चिम बंगाल के गांगेय और तराई वाले इलाके, सिक्किम और कर्नाटक के भीतरी भाग में लू चलने की संभावना है। बिहार, झारखंड, तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और...

अप्रैल 24, 2024 8:19 अपराह्न

views 18

भारतीय रिजर्व बैंक ने कोटक महिन्‍द्रा बैंक को तत्काल प्रभाव से नए क्रेडिट कार्ड जारी करने पर रोक लगाने के निर्देश दिया

भारतीय रिजर्व बैंक ने कोटक महिन्‍द्रा बैंक को तत्काल प्रभाव से नए क्रेडिट कार्ड जारी करने पर रोक लगाने के निर्देश दिया है। केन्‍द्रीय बैंक ने ऑनलाइन और मोबाइल बैंकिंग चैनलों के माध्यम से नए ग्राहकों को शामिल करने पर भी प्रतिबंध लगा दिया है। रिजर्व बैंक के बयान के अनुसार वर्ष 2022 और 2023 में कोटक मह...

अप्रैल 24, 2024 8:16 अपराह्न

views 23

राजस्थान में दूसरे चरण का चुनाव प्रचार समाप्त

राजस्थान में दूसरे चरण का चुनाव प्रचार आज शाम समाप्त हो गया। 13 लोकसभा सीट पर शुक्रवार को मतदान होगा। इनमें टोंक-सवाई माधोपुर, अजमेर, पाली, जोधपुर, बाड़मेर, जालौर, उदयपुर, बांसवाड़ा, चित्तौड़गढ़, राजसमंद, भीलवाड़ा, कोटा और झालावाड़-बारां शामिल हैं। हमारे संवाददाता ने बताया है कि प्रचार के अंतिम दिन ...