अप्रैल 25, 2024 9:08 पूर्वाह्न

views 31

मध्य प्रदेश: प्रधानमंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता नरेन्द्र मोदी की आज मुरैना में चुनावी जनसभा 

प्रधानमंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता नरेन्द्र मोदी आज मुरैना में जनसभा को संबोधित करेंगे। इस बीच मध्यप्रदेश में चौथे चरण में 8 लोकसभा क्षेत्रों के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने का आज अंतिम दिन है। 

अप्रैल 25, 2024 11:32 पूर्वाह्न

views 25

टोक्यो में आयोजित हुआ निरस्त्रीकरण, अप्रसार और निर्यात नियंत्रण पर भारत-जापान परामर्श का 10वां दौर

निरस्त्रीकरण, अप्रसार और निर्यात नियंत्रण पर भारत-जापान परामर्श का 10वां दौर कल टोक्यो में आयोजित किया गया। दोनों पक्षों ने परमाणु, रासायनिक और जैविक कार्यक्षेत्र, बाहरी अंतरिक्ष सुरक्षा, अप्रसार मुद्दों, पारंपरिक हथियारों और निर्यात नियंत्रण से संबंधित निरस्त्रीकरण और अप्रसार के क्षेत्रों में विकास...

अप्रैल 25, 2024 8:53 पूर्वाह्न

views 24

टिक टॉक पर प्रतिबंध लगाने वाले विधेयक पर अमरीका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने किए हस्ताक्षर  

अमरीका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने टिक टॉक पर प्रतिबंध लगाने वाले विधेयक पर हस्ताक्षर कर दिए हैं। चीन के ऐप बाइटडांस को मार्केट से टिक टॉक ऐप हटाने अथवा इस ऐप को अमरीकी कंपनी को बेचने के लिए 9 महीने का समय दिया गया है। यह कानून उन चिंताओं के जवाब में पारित किया गया जिसमें टिकटॉक चीनी अधिकारियों को यू...

अप्रैल 25, 2024 8:47 पूर्वाह्न

views 17

मौसम विभाग का अनुमान, देश के पूर्वी और दक्षिणी प्रायद्वीपीय क्षेत्रों में अगले पांच दिन चलेंगी तेज गर्म हवाएं

मौसम विभाग ने भारत के पूर्वी और दक्षिणी प्रायद्वीपीय क्षेत्रों में अगले पांच दिनों के दौरान तेज गर्म हवाएं चलने की संभावना जताई है। तटीय ओडिशा, पश्चिमी बंगाल के गांगेय और उप-हिमालयी क्षेत्रों, सिक्किम तथा कर्नाटक के अंदरूनी भागों में अत्यधिक गर्म हवाएं चलने के आसार हैं। बिहार, झारखंड, तटीय आंध्र प्र...

अप्रैल 25, 2024 8:43 पूर्वाह्न

views 26

कजाखस्तान में शंघाई सहयोग संगठन का रक्षा मंत्री स्तरीय सम्मेलन, देश के रक्षा सचिव गिरिधर अरमाने रखेंगे भारत का पक्ष  

भारतीय रक्षा सचिव गिरिधर अरमाने आज कजाखस्तान की राजधानी अस्ताना में आयोजित शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के रक्षा मंत्रियों के वार्षिक सम्मेलन में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का प्रतिनिधित्व करेंगे। इस सम्मेलन में एससीओ देशों के क्षेत्रीय मुद्दों और आपसी रक्षा सहयोग से जुड़ी पहलों की समीक्षा की जाएगी। दो दिवसी...

अप्रैल 25, 2024 8:40 पूर्वाह्न

views 25

महाराष्‍ट्र : दूसरे चरण में राज्य की 8 लोकसभा सीटों पर होगा मतदान, चुनाव आयोग ने पूरी की तैयारियां

महाराष्‍ट्र की 8 लोकसभा सीटों के लिए मतदान दूसरे चरण में 26 अप्रैल को होगा। इसमें विदर्भ और मराठवाड़ा क्षेत्र की बुलधाना, अकोला, अमरावती, वर्धा, यवतमाल-वाशिम, हिंगोली, नांदेड़ और परभनी सीटें शामिल हैं। चुनाव आयोग ने मतदान की तैयारियां पूरी कर ली हैं। 

अप्रैल 25, 2024 8:36 पूर्वाह्न

views 15

लोकसभा सांसद राजवीर सिंह दिलेर के निधन पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और उप-राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने शोक व्यक्त किया

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और उप-राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने उत्‍तरप्रदेश की हाथरस लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के सांसद राजवीर सिंह दिलेर के निधन पर शोक व्‍यक्‍त किया है। अपने शोक संदेश में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि श्री दिलेर के निधन की खबर अत्यंत दुखद है। श्री दिलेर ने निरंतर उत्‍तर प्...

अप्रैल 25, 2024 8:30 पूर्वाह्न

views 23

लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के लिए नामांकन भरने की आज अंतिम तिथि

लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के लिए नामांकन भरने की आज अंतिम तिथि है। कल नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। उम्मीदवारों को 29 अप्रैल तक अपने नाम वापिस लेने की अनुमति होगी। इस चरण में 13 मई को 9 राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में 96 लोकसभा सीटों के लिए चुनाव होगा। इस चरण में उत्तर प्रदेश, मध्‍य प्रदेश, ...

अप्रैल 25, 2024 8:13 पूर्वाह्न

views 30

केरल: राज्य की सभी 20 सीटों पर कल दूसरे चरण में होगा मतदान कल

लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण का मतदान कल 26 अप्रैल को होना है। गौरतलब है कि केरल की सभी 20 लोकसभा सीटों पर कल एक ही चरण में मतदान होगा। चुनाव आयोग के द्वारा चुनाव संबंधी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। चुनाव आयोग लगातार अलग-अलग तरीकों से यह प्रयास कर रहा है कि लोग अपने मताधिकार को लेकर जागरूक हों और अ...

अप्रैल 24, 2024 9:02 अपराह्न

views 32

चीन में शंघाई तीरंदाजी विश्व कप चरण-1 में भारतीय पुरुष और महिला कंपाउंड टीमें फाइनल में पहुंची

चीन में शंघाई तीरंदाजी विश्व कप चरण-1 में आज भारतीय पुरुष और महिला कंपाउंड टीमें फाइनल में पहुंच गई हैं। अभिषेक वर्मा, प्रियांश और प्रथमेश फुगे की भारतीय पुरुष टीम ने सेमीफाइनल में दक्षिण कोरिया को 235-233 से हराया जबकि ज्योति सुरेखा वेन्नम, अदिति गोपीचंद और परनीत कौर की महिला टीम ने एस्टोनिया को 23...