नवम्बर 8, 2025 10:18 अपराह्न

views 37

मौसम विभाग ने कल केरल, माहे, तमिलनाडु, पुद्दुचेरी और कारईकाल में कुछ स्थानों पर मूसलाधार वर्षा की संभावना व्‍यक्‍त की

मौसम विभाग ने कल केरल, माहे, तमिलनाडु, पुद्दुचेरी और कारईकाल में कुछ स्थानों पर मूसलाधार वर्षा की संभावना व्‍यक्‍त की है। विभाग ने पूर्वी राजस्थान और पश्चिमी मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में सोमवार तक शीत लहर की स्थिति का भी अनुमान लगाया है। अगले पांच से छह दिनों तक उत्तर-पश्चिम और उससे सटे मध्य भारत ...

नवम्बर 8, 2025 10:17 अपराह्न

views 103

रूस ने अमरीकी राष्ट्रपति डॉनल्‍ड ट्रम्प के परमाणु परीक्षणों की संभावित बहाली पर दिए गए बयान पर गहरी चिंता जताई

रूस ने अमरीकी राष्ट्रपति डॉनल्‍ड ट्रम्प के परमाणु परीक्षणों की संभावित बहाली पर दिए गए बयान पर गहरी चिंता जताई है। रूसी राजदूत वसीली नेबेंज़िया ने ट्रंप की टिप्पणी को अनिश्चित परिणामों वाली गंभीर टिप्पणी बताया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने स्थिति का आकलन करने के लिए रूसी सुरक्षा परि...

नवम्बर 8, 2025 10:16 अपराह्न

views 25

प्रधानमंत्री मोदी ने वरिष्ठ भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी से मुलाकात कर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज वरिष्ठ भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी से उनके आवास पर मुलाकात की और उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में श्री मोदी ने कहा कि राष्ट्र के प्रति श्री आडवाणी की सेवाएं अभूतपूर्व हैं जो सभी को प्रेरित करती हैं।

नवम्बर 8, 2025 10:15 अपराह्न

views 61

महाराष्ट्र राज्य चुनाव आयोग ने स्थानीय निकाय चुनावों के लिए स्टार प्रचारकों की अनुमत संख्या 20 से बढ़ाकर 40 कर दी

महाराष्ट्र राज्य चुनाव आयोग ने स्थानीय निकाय चुनावों के लिए स्टार प्रचारकों की अनुमत संख्या 20 से बढ़ाकर 40 कर दी है। राज्य चुनाव आयोग ने कहा कि विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से सुझाव मिलने के बाद यह निर्णय लिया गया है। पार्टी प्रतिनिधियों ने स्टार प्रचारकों की सीमा बढ़ाने की मांग की थी।

नवम्बर 8, 2025 10:14 अपराह्न

views 44

फि‍लीपींस में कालमेगी तूफ़ान के बाद एक अन्‍य तूफान फ़ंग-वोंग देश के पूर्वी तट की ओर बढ़ रहा

फि‍लीपींस में कालमेगी तूफ़ान के बाद एक अन्‍य तूफान फ़ंग-वोंग देश के पूर्वी तट की ओर बढ़ रहा है। कालमेगी तूफान से 204 लोगों की मौत हो गई थी और हज़ारों लोग विस्थापित हुए थे। इस नए तूफ़ान के तड़के तट पर पहुंचने से पहले एक प्रचंड तूफान में बदलने की संभावना है। तूफान से समुद्र में  पांच मीटर तक ऊंची लहरे...

नवम्बर 8, 2025 10:11 अपराह्न

views 33

आरएसएस के सरसंघचालक मोहन भागवत समाज में विभाजन को समाप्त करने के लिए संवाद की पहल करेंगे

आरएसएस के सरसंघचालक मोहन भागवत ने कहा है कि वे समाज में विभाजन को समाप्त करने के लिए संवाद की पहल करेंगे। आज बेंगलुरु में संघ की 100 वर्ष की यात्रा-नए क्षितिज विषय पर व्याख्यान श्रृंखला के अंतर्गत बोलते हुए उन्होंने कहा कि वे समाज में विभाजन को पाटकर सामाजिक समरसता के लिए काम करेंगे। सरसंघचालक ने बत...

नवम्बर 8, 2025 10:08 अपराह्न

views 22

अल्पसंख्यक कार्य मंत्री किरेन रिजिजू हज 2026 की तैयारियों की समीक्षा करने के लिए जेद्दा पहुंचें

अल्पसंख्यक कार्य मंत्री किरेन रिजिजू सऊदी अरब के साथ द्विपक्षीय हज समझौते पर हस्ताक्षर करने और हज 2026 की तैयारियों की समीक्षा करने के लिए जेद्दा पहुंच गए हैं। उन्‍होंने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा है कि वे हज प्रबंधन पर सहयोग को मज़बूत करने के उद्देश्य से होने वाली चर्चाओं के लिए उत्सुक हैं।   अल्...

नवम्बर 8, 2025 10:07 अपराह्न

views 24

ढाका: पुलिस और हज़ारों प्रदर्शनकारी शिक्षकों के बीच हिंसक झड़प, 120 लोग घायल

ढाका में आज पुलिस और हज़ारों प्रदर्शनकारी शिक्षकों के बीच हिंसक झड़पें हुईं, जिसमें 120 लोग घायल हो गए। आंदोलन को तेज करते हुए, सरकारी प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षकों ने वेतन और पदोन्नति संरचनाओं में सुधार की मांग करते हुए कल से देशव्यापी कार्य बहिष्कार की घोषणा की है। 

नवम्बर 8, 2025 10:06 अपराह्न

views 48

रूस द्वारा किए गए ड्रोन और मिसाइलों के हमले में यूक्रेन के तीन क्षेत्रों में 10 लोगों की मौत

रूस द्वारा किए गए ड्रोन और मिसाइलों के हमले में यूक्रेन के तीन क्षेत्रों में 10 लोगों की मौत हो गई और प्रमुख ऊर्जा अवसंरचना सुविधाओं को नुकसान पहुंचा। खबरों के अनुसार हमले में 28 लोग घायल हुए है। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर ज़ेलेंस्की ने कहा कि रूस ने चार सौ 50 से ज़्यादा ड्रोन और 45 मिसाइलें दा...

नवम्बर 8, 2025 10:05 अपराह्न

views 26

तुर्की में एक परफ्यूम गोदाम में लगी भीषण आग में 6 लोगों की मौत

तुर्की में एक परफ्यूम गोदाम में लगी भीषण आग में छह लोगों की मौत हो गई। गवर्नर इल्हामी अक्तास ने बताया कि पांच लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनमें एक व्यक्ति की हालत गंभीर है। आग लगने का कारणों का पता नहीं चला है। न्याय मंत्री यिलमाज़ तुंक ने न्यायिक जांच की घोषणा की है, जबकि श्रम