नवम्बर 9, 2025 8:23 पूर्वाह्न

views 129

भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेषों का एक अंश भूटान की राजधानी थिम्पू में किया गया स्थापित

भारत से ले जाए गए भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेषों का एक अंश भूटान की राजधानी थिम्पू के प्रमुख मठ, ताशिछोद्ज़ोंग में स्थापित किया गया है। यह मठ भूटान की सर्वोच्च आध्यात्मिक और राजनीतिक संस्थाओं का केंद्र है। थिम्पू में भारतीय दूतावास के अनुसार, भूटान के प्रधानमंत्री छेरिंग तोबगे, कई मंत्री और केंद्रीय ...

नवम्बर 9, 2025 8:17 पूर्वाह्न

views 88

नागालैंड की राजधानी कोहिमा में दो दिवसीय वार्षिक सम्मेलन का करेंगे उद्घाटन लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला कल नागालैंड की राजधानी कोहिमा में राष्ट्रमंडल संसदीय संघ (सीपीए) के भारत जोन-3 के 22वें वार्षिक सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे। इस दो दिवसीय सम्मेलन में पूर्वोत्तर क्षेत्र के आठ राज्यों के पीठासीन अधिकारी, सांसद और विधायक भाग लेंगे। सम्मेलन का विषय है- नीति, प्रगति और जनता: परिवर्...

नवम्बर 9, 2025 8:12 पूर्वाह्न

views 88

आज उत्तराखंड राज्य गठन के रजत जयंती समारोह में भाग लेने देहरादून जाएँगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज उत्तराखंड राज्य के गठन की रजत जयंती समारोह में भाग लेने के लिए देहरादून जाएँगे। प्रधानमंत्री इस अवसर पर एक स्मारक डाक टिकट भी जारी करेंगे। श्री मोदी एक जनसमूह को संबोधित भी करेंगे।   प्रधानमंत्री लगभग 8 हजार करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्प...

नवम्बर 9, 2025 8:09 पूर्वाह्न

views 201

बिहार विधानसभा चुनाव: दूसरे और अंतिम चरण के चुनाव प्रचार का आज आखिरी दिन

बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण का प्रचार आज शाम थम जाएगा। इस चरण में 20 जिलों के 122 विधानसभा क्षेत्रों में 11 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। इस चरण में तीन करोड़ 70 लाख से अधिक मतदाता एक हजार तीन सौ दो प्रत्याशियों के राजनीतिक भाग्य का फैसला करेंगे। इसमें 136 महिला प्रत्याशी शामिल हैं। प्रचा...

नवम्बर 9, 2025 7:34 पूर्वाह्न

views 50

पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने एक और बलूच नागरिक को जबरन गायब किया: मानवाधिकार संगठन

मानवाधिकार संगठन ने कहा है कि बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने एक और बलूच नागरिक को जबरन गायब कर दिया है। पूरे प्रांत में जबरन गायब होने की घटनाओं में तेजी से बढ़ोत्तरी हो रही है। ताज़ा घटना पूरे प्रांत में जबरन गायब होने, हत्याओं और यातनाओं में वृद्धि उत्पीड़न के निरंतरता के पृष्ठभूमि में ...

नवम्बर 9, 2025 6:43 पूर्वाह्न

views 172

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी 11 नवंबर से भूटान की दो दिवसीय यात्रा पर

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी 11 नवंबर से भूटान की दो दिवसीय यात्रा पर रहेंगे। इस यात्रा के दौरान, श्री मोदी और भूटान के राजा जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक 1 हजार 20 मेगावाट की पुनात्सांगछू-II जलविद्युत परियोजना का उद्घाटन करेंगे। भारत और भूटान ने इस परियोजना को संयुक्त रूप से विकसित किया है।   प्...

नवम्बर 8, 2025 10:20 अपराह्न

views 70

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 10 नवंबर को नई दिल्ली में सार्वजनिक क्षेत्र के 16 रक्षा उपक्रमों के वार्षिक प्रदर्शन की समीक्षा करेंगे

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह इस महीने की 10 तारीख को नई दिल्ली में सार्वजनिक क्षेत्र के सोलह रक्षा उपक्रमों के वार्षिक प्रदर्शन की समीक्षा करेंगे। इस दौरान पिछले दस वर्षों में किए गए अनुसंधान तथा विकास परियोजनाओं का संकलन और अगले पांच वर्षों की योजना जारी की जाएगी। हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड की एक न...

नवम्बर 8, 2025 10:22 अपराह्न

views 128

सामाजिक न्याय तभी सुनिश्चित हो सकता है जब सभी को न्‍याय मिले: प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि सामाजिक न्याय तभी सुनिश्चित हो सकता है जब सभी को न्‍याय मिले, चाहे उनकी सामाजिक या आर्थिक पृष्ठभूमि कुछ भी हो। आज शाम नई दिल्ली में सर्वोच्च न्यायालय में कानूनी सहायता वितरण तंत्र को सुदृढ़ बनाने पर राष्ट्रीय सम्मेलन को संबोधित करते हुए श्री मोदी ने कहा कि सभी ...

नवम्बर 8, 2025 10:19 अपराह्न

views 41

67वें आकाशवाणी संगीत सम्मेलन के अंतर्गत तिरुवनंतपुरम में संगीत कार्यक्रम का आयोजन किया गया

67वें आकाशवाणी संगीत सम्मेलन के अंतर्गत आज तिरुवनंतपुरम में  संगीत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्घाटन पद्मश्री डॉ. के. ओमनकुट्टी की उपस्थिति में हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत कुदामलूर मुरलीधर मरार के नेतृत्व में एक जीवंत पंचवाद्यम प्रस्तुति से हुई। इसके बाद डॉ. एन. जे. नंदिनी ने कर्नाटक...

नवम्बर 8, 2025 10:18 अपराह्न

views 34

अफ़ग़ानिस्तान ने पाकिस्तानी सेना पर अफ़ग़ानिस्तान-विरोधी नीतियां अपनाने और मनगढ़ंत बहानों से तनाव पैदा करने का आरोप लगाया

अफ़ग़ानिस्तान ने पाकिस्तानी सेना पर अफ़ग़ानिस्तान-विरोधी नीतियां अपनाने और मनगढ़ंत बहानों से तनाव पैदा करने का आरोप लगाया है। तालिबान के प्रवक्ता ज़बीहुल्लाह मुजाहिद ने एक बयान में कहा कि कुछ पाकिस्तानी सेना के कुछ गुट अफ़ग़ानिस्तान की स्थिरता को अपने हितों के ख़िलाफ़ देखते हैं, क्योंकि उन्हें लंबे ...