जुलाई 8, 2024 10:24 अपराह्न

views 43

निर्वाचन आयोग ने राष्‍ट्रवादी कांग्रेस पार्टी-शरद पवार को लोगों से स्वैच्छिक योगदान स्वीकार करने की अनुमति दी

    निर्वाचन आयोग ने शरद पवार के नेतृत्व वाली राष्‍ट्रवादी कांग्रेस पार्टी-शरद पवार को महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले लोगों से स्वैच्छिक योगदान स्वीकार करने की अनुमति दे दी है। निर्वाचन आयोग ने पार्टी को लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम की धारा 29-बी और धारा 29-सी के तहत किसी व्यक्ति या कंपनी द्वारा स्वे...

जुलाई 8, 2024 9:28 अपराह्न

views 53

ओडिशा में विश्व प्रसिद्ध ‘रथ यात्रा’ के साथ भगवान जगन्नाथ, भगवान बलभद्र और देवी सुभद्रा के रथ पुरी के श्री गुंडिचा मंदिर पहुंचा

ओडिशा में विश्व प्रसिद्ध 'रथ यात्रा' समारोह के पहले चरण के समापन के साथ भगवान जगन्नाथ, भगवान बलभद्र और देवी सुभद्रा के तीन रथ पुरी के श्री गुंडिचा मंदिर पहुंच गए हैं। हजारों भक्तों ने रथ खींचे, जबकि लाखों भक्त पुरी की ग्रैंड रोड पर जुलूस देखने के लिए एकत्र हुए। सहोदर देवताओं की रथ यात्रा कल दोपहर शु...

जुलाई 8, 2024 9:15 अपराह्न

views 28

10,000 एफपीओ के लक्ष्य के मुकाबले देश भर में लगभग 8800 एफपीओ स्थापित किए गए: शिवराज सिंह चौहान

केन्‍द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि देश भर में दस हजार किसान उत्‍पादक संगठन-एफपीओ के लक्ष्य के मुकाबले, लगभग आठ हजार आठ सौ एफपीओ स्थापित किए गए हैं। ये संगठन किसानों को बेहतर गुणवत्ता वाली वस्तुओं का उत्पादन करने के लिए प्रोत्साहित करते हैं और उनके लिए बेहतर प्रौद्योगिकी, ऋण और अधि...

जुलाई 8, 2024 9:09 अपराह्न

views 34

मुंबई समेत महाराष्ट्र के कई जिलों में मूसलाधार बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट

मुंबई समेत महाराष्ट्र के कई जिलों में आज मूसलाधार बारिश हुई। मुंबई महानगर क्षेत्र के कई इलाकों में जलभराव की खबर है। रायगढ़, रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग, पुणे, सतारा, कोल्हापुर और बुलडाना के कुछ इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के लिए रायगढ़, रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग, पुणे और...

जुलाई 8, 2024 9:06 अपराह्न

views 28

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने जलवायु परिवर्तन पर गहरी चिंता व्‍यक्‍त की

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने जलवायु परिवर्तन पर गहरी चिंता व्‍यक्‍त की है। उन्‍होंने कहा कि इन गर्मियों में देश भर में प्रचंड गर्मी का सामना करना पडा है और हाल के वर्षों में विश्‍व भर में बेहद खराब मौसम की घटनाएं बढ़ी है। उन्‍होंने लोगों से पर्यावरण की सुरक्षा और संरक्षण के लिए सरकार और अंतर्राष्ट्र...

जुलाई 8, 2024 9:02 अपराह्न

views 36

पृथ्वी विज्ञान मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने देश भर में मानसून के मद्देनजर एक उच्च-स्तरीय बैठक की

पृथ्वी विज्ञान मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने  देश भर में मानसून के मद्देनजर विशेष रूप से लोगों की आशंकाओं और चिंताओं को संबोधित करने के लिए आज एक उच्च-स्तरीय बैठक की। बैठक के दौरान उन्होंने मौसम पूर्वानुमान प्रणालियों के उन्नयन की समीक्षा की। डॉ. सिंह ने कहा कि आने वाले समय में दिल्ली-एनसीआर में तीन र...

जुलाई 8, 2024 8:55 अपराह्न

views 26

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने अपने मणिपुर दौरे के दौरान विभिन्न राहत शिविरों में शरण लिये हुए हिंसा प्रभावित परिवारों से मुलाकात की

विपक्ष के नेता राहुल गांधी का एक दिवसीय मणिपुर दौरा संपन्न हो गया है। उन्होंने राज्य के विभिन्न राहत शिविरों में शरण लिये हुए हिंसा प्रभावित परिवारों से मुलाकात की। कांग्रेस नेता ने इंफाल में मीडियाकर्मियों को भी संबोधित किया और मणिपुर के लोगों से हिंसा रोकने तथा शांति से रहने की अपील की।  उन्होंने ...

जुलाई 8, 2024 8:52 अपराह्न

views 46

पंजाब में साइबर सेल और पानीपत पुलिस ने लोन दिलाने के नाम पर साइबर धोखाधड़ी करने वाले गिरोह को गिरफ्तार किया

पंजाब में साइबर सेल और पानीपत पुलिस ने लोन दिलाने के नाम पर साइबर धोखाधड़ी करने वाले एक गिरोह के सरगना सहित छह लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से पांच मोबाइल फोन 12 सिम कार्ड और कई बैंक खातों की जानकारी मिली है। पुलिस के अनुसार शुरुआती जांच में सामने आया है कि कई अन्‍य राज्‍यों में भी यह गिरोह स...

जुलाई 8, 2024 8:50 अपराह्न

views 39

जम्मू-कश्मीर के कठुआ में आतंकवादियों द्वारा सेना के वाहनों पर गोलीबारी करने से दो सैनिक घायल

जम्मू-कश्मीर में कठुआ जिले के सुदूर मचेड़ी इलाके में आज आतंकवादियों द्वारा सेना के वाहनों पर हथगोला फेंकने और गोलीबारी करने से दो सैनिक घायल हो गए। इस  हमले के बाद आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त बल पहुंच गए हैं। बिलावर का बदनोटा, लोहाई मल्...

जुलाई 8, 2024 8:48 अपराह्न

views 36

मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान राजधानी और आसपास के क्षेत्रों में हल्की बारिश होने की संभावना

राजधानी में आज मौसम साफ रहा और कुछ क्षेत्रों में बादल भी छाए रहे। आज का अधिकतम तापमान सामान्‍य से चार डिग्री सेल्सियस कम रहते हुए 32 दशमलव 2 डिग्री सेल्‍सियस रिकार्ड किया गया। वहीं, न्‍यूनतम तापमान सामान्‍य से दो डिग्री कम रहते हुए 25  दशमलव 6 डिग्री सेल्‍सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार अगल...