जुलाई 14, 2024 10:39 पूर्वाह्न

views 12

गृह मंत्री अमित शाह आज मध्य प्रदेश के 55 जिलों में पीएम कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस का शुभारंभ करेंगे

  गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह आज इंदौर से मध्य प्रदेश के 55 जिलों में पीएम कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस का शुभारंभ करेंगे। श्री शाह एक पेड़ मां के नाम अभियान में भी हिस्सा लेंगे

जुलाई 14, 2024 10:37 पूर्वाह्न

views 21

चार हजार आठ सौ 89 तीर्थयात्रियों का एक और जत्‍था श्री अमरनाथजी के दर्शन के लिए रवाना

श्री अमरनाथजी के दर्शन के लिए आज जम्‍मू के भगवती नगर आधार-शिविर से चार हजार आठ सौ 89 तीर्थयात्रियों का एक और जत्‍था कश्मीर घाटी के लिए रवाना हो गया है। इसमें तीन हजार छह सौ 72 पुरुष, एक हजार 86 महिलाएं, 21 बच्‍चे, 88 साधु और 22 साध्‍वियां हैं। इनमें से एक हजार आठ सौ 96 यात्री बालताल आधार-शिविर के लि...

जुलाई 14, 2024 10:33 पूर्वाह्न

views 20

नोवाक योकोविच और मौजूदा चैंपियन कार्लोस अल्काराज़ के बीच खेला जाएगा विम्बलडन पुरुष सिंगल्स का फाइनल

  विम्बलडन टेनिस में, पुरुष सिंगल्स का फाइनल आज विश्व नंबर-2 नोवाक योकोविच और मौजूदा चैंपियन कार्लोस अल्काराज़ के बीच खेला जाएगा। यह मैच भारतीय समय के अनुसार शाम साढे छह बजे से खेला जाएगा। सर्बिया के नोवाक यह चैम्पियनशिप सात बार जीत चुके हैं जबकि स्पेन के अल्काराज़ दूसरी बार इस प्रतियोगिता के फाइनल ...

जुलाई 14, 2024 10:53 पूर्वाह्न

views 30

चुनाव-सभा में गोली चलने से अमरीका के पूर्व राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प घायल 

  अमरीका के पूर्व राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प कल रात पेन्सिलवेनिया में एक चुनाव-सभा में गोली चलने से घायल हो गए। इस सिलसिले में, सुरक्षाकर्मियों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक बंदूकधारी को मार गिराया है। इस घटना में एक अन्य व्यक्ति की भी मौत हुई है और एक अन्य व्यक्ति की हालत गंभीर है। घटना के दौरान ट्र...

जुलाई 14, 2024 10:26 पूर्वाह्न

views 40

केंद्र सरकार ने जम्मू-कश्मीर के उप-राज्यपाल की शक्तियां बढाई

केंद्र सरकार ने जम्मू-कश्मीर के उप-राज्यपाल की शक्तियां बढा दी हैं। इसके लिए जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन अधिनियम, 2019 में संशोधन किया गया है। इससे अखिल भारतीय सेवा के अधिकारियों, पुलिसकर्मियों के स्थानांतरण और न्यायपालिका से जुड़े अधिकारियों की नियुक्ति के मामलों में उप-राज्‍यपाल की शक्तियां बढ़ गई हैं। ...

जुलाई 14, 2024 10:23 पूर्वाह्न

views 28

गैर-कानूनी विवाह मामले में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान और उनकी पत्नी बुशरा बीबी बरी

    पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद की एक अदालत ने पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान और उनकी पत्नी बुशरा बीबी को गैर-कानूनी विवाह मामले में बरी कर दिया है। अदालत ने गैर-इस्लामिक विवाह संबंधी सभी आरोपों को खारिज कर दिया। याचिका में, इमरान और बुशरा के निकाह की कानूनी वैधता को चुनौती दी गई थी।   इ...

जुलाई 14, 2024 10:56 पूर्वाह्न

views 36

पिछले तीन-चार वर्ष में आठ करोड़ रोजगार सृजित किए गए- प्रधानमंत्री

 प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा है कि पिछले तीन-चार वर्ष में आठ करोड़ रोजगार सृजित किए गए हैं, जिससे बेरोजगारी के बारे में दुष्‍प्रचार करने वालों को करारा जवाब मिला है। कल मुंबई में, भारतीय रिजर्व बैंक की एक रिपोर्ट का कल हवाला देते हुए उन्‍होंने कहा कि देश में कौशल विकास और रोजगार की आवश्‍यकता ...

जुलाई 14, 2024 10:11 पूर्वाह्न

views 33

भारत और जिम्बाब्वे के बीच पांच टी-20 मैचों की श्रृंखला का अंतिम मैच हरारे में खेला जाएगा

भारत और जिम्बाब्वे के बीच पांच टी-20 मैचों की श्रृंखला का अंतिम मैच हरारे में खेला जाएगा। यह मैच भारतीय समयानुसार शाम साढे चार बजे से शुरू होगा। भारतीय टीम इस श्रृंखला में पहले ही 3-1 की अजय बढ़त ले चुकी है।    इससे पहले, कल चौथे टी-20 मैच में, भारत ने जिम्बाब्वे को 10 विकेट से हरा दिया। जिम्‍ब...

जुलाई 14, 2024 9:46 पूर्वाह्न

views 36

नागालैंड, ओडिशा और छत्तीसगढ़ में आज मूसलाधार बारिश का अनुमान- मौसम विभाग

मौसम विभाग ने नागालैंड, ओडिशा और छत्तीसगढ़ में आज मूसलाधार बारिश का अनुमान व्‍यक्‍त किया है। मंगलवार तक कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र के पश्चिमी घाट से जुड़े क्षेत्रों में तेज वर्षा की संभावना है। आज और कल तटीय कर्नाटक और दक्षिण कर्नाटक के भीतरी भागों में तेज वर्षा हो सकती है। तेलंगाना, मराठवाड़ा और ...

जुलाई 14, 2024 9:38 पूर्वाह्न

views 33

विकसित भारत बनाने के अगले 25 वर्षों की यात्रा में मीडिया की भूमिका महत्वपूर्ण- प्रधानमंत्री

  प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा है कि मीडिया को सरकार की लोक कल्याणकारी पहलों का बढ़ावा देने में सहयोग करना चाहिए। कल मुंबई में, इंडियन न्यूजपेपर सोसाइटी टावर्स के उद्घाटन समारोह में, उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए 'एक पेड़ मां के नाम' पहल की दुनिया भर में सराहना की गई है और मीडिय...