जुलाई 14, 2024 2:22 अपराह्न

views 23

ऑफ़लाइन और ऑनलाइन दोनों प्लेटफार्मों पर खुदरा बिक्री के लिए प्री-पैकेज्ड वस्तुओं की जानकारी घोषित करना अनिवार्य करने का प्रस्ताव

    उपभोक्ता कार्य विभाग ने पैकेटबंद वस्तुओं में समानता बनाए रखने के लिए लीगल मेट्रोलॉजी (पैकेज्ड कमोडिटीज) नियम, 2011 में संशोधन का प्रस्ताव किया है। संशोधन में ऑफ़लाइन और ऑनलाइन दोनों प्लेटफार्मों पर खुदरा बिक्री के लिए प्री-पैकेज्ड वस्तुओं की सभी जानकारी घोषित करना अनिवार्य करने का प्रस्ताव है।  ...

जुलाई 14, 2024 7:54 अपराह्न

views 36

ओडिसा में विश्‍व प्रसिद्ध बाहुडा यात्रा कल

ओडिसा में, कल होने वाली विश्‍व प्रसिद्ध बाहुडा यात्रा सभी तैयारियां चल रही हैं। इस दौरान भगवान जगन्नाथ, भगवान बलभद्र, देवी सुभद्रा और भगवान सुदर्शन के रथ पवित्र शहर पुरी वापस आयेंगे। अपनी मौसी गुंडिचा देवी के मंदिर में आठ दिन बिताने के बाद सभी देवता अपने निवास श्री जगन्नाथ मंदिर लौट आएंगे। इसके साथ ...

जुलाई 14, 2024 2:17 अपराह्न

views 31

केन्‍द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने भारत इन पेरिस ओलम्पिक मैराथन को झंडी दिखाकर रवाना किया

 केन्‍द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह और दिल्‍ली के सांसद मनोज तिवारी ने आज नई दिल्‍ली में जवाहर लाल नेहरू स्‍टेडियम में भारत इन पेरिस ओलम्पिक मैराथन को झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर श्री सिंह ने अभिभावकों से अपने बच्‍चों को शिक्षा के साथ-साथ खेल में भी भाग लेने के लिये प्रोत्‍साहित करने की अपील की। ...

जुलाई 14, 2024 1:59 अपराह्न

views 30

दिल्‍ली मेट्रो 15  जुलाई से 14 अगस्‍त तक 10वां ऑनलाइन ग्राहक संतुष्टि सर्वेक्षण आयोजित करेगा

  दिल्‍ली मेट्रो कल से 14 अगस्‍त तक दसवां ऑनलाइन ग्राहक संतुष्टि सर्वेक्षण आयोजित करेगा। दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने बताया है कि सर्वेक्षण का उद्देश्‍य मेट्रो सेवाओं के अलग-अलग घटकों पर यात्रियों से जानकारी जुटाना है। यात्रियों से प्रश्नावली के माध्‍यम से अलग-अलग विषयों पर विस्तृत प्रतिक्रिया ली...

जुलाई 14, 2024 1:52 अपराह्न

views 43

यूरो कप फुटबॉल का फाइनल आज बर्लिन में स्‍पेन और इंग्‍लैण्‍ड के बीच खेला जाएगा

  यूरो कप फुटबॉल का फाइनल आज बर्लिन में स्‍पेन और इंग्‍लैण्‍ड के बीच खेला जाएगा। यह मैच भारतीय समय के अनुसार देर रात साढे 12 बजे शुरू होगा। स्‍पेन चौथी बार यह खिताब जीतकर रिकार्ड बनाने की कोशिश करेगा। वहीं इंगलैंड लगातार दूसरी बार यूरो कप का फाइनल खेलेगा।   उधर, मियामी में, कोपा अमरीका फुटबाल च...

जुलाई 14, 2024 12:59 अपराह्न

views 36

पुद्दुचेरी में आज 235वां फ्रांसीसी गणतंत्र दिवस मनाया जा रहा है

पुद्दुचेरी में आज 235वां फ्रांसीसी गणतंत्र दिवस मनाया जा रहा है। इस अवसर पर बीच रोड के युद्ध स्‍मारक में पुष्‍पाजंलि समारोह आयोजित हुआ जिसमें फ्रांस, पुद्दुचेरी और चेन्‍नई की महावाणिज्‍यदूत श्रीमती लिज़ टैलबोट बैरे और जिला कलेक्‍टर ए. कुलोथुंगन मौजूद रहे। इस दौरान भारत और फ्रांस के राष्‍ट्रीय ध्‍वज ...

जुलाई 14, 2024 12:54 अपराह्न

views 30

प्रधानमंत्री ने देशवासियों विशेषकर त्रिपुरा के लोगों को खारची पूजा के अवसर पर शुभकामनाएं दी

  प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने देशवासियों विशेषकर त्रिपुरा के लोगों को खारची पूजा के अवसर पर शुभकामनाएं दी हैं। सोशल मीडिया पोस्‍ट में श्री मोदी ने कामना की कि चतुर्दश देवता की कृपा लोगों पर बनी रहे। उन्‍होंने सभी के सुख-समृद्धि की कामना की।

जुलाई 14, 2024 12:14 अपराह्न

views 39

दक्षिण अफ्रीका के जंगलों में लगी भीषण आग से सात लोगों की मौत

  दक्षिण अफ्रीका के क्वाज़ुलु-नटाल प्रांत के जंगलों में लगी भीषण आग से पिछले एक हफ्ते में सात लोगों की मौत हुई है और 196 मकान नष्‍ट हो गये। प्रांतीय सरकार ने बताया कि आग से 751 लोग प्रभावित हुए हैं और मकानों और खेतों को नुकसान पहुंचा है । आग का किंग सेत्सवेयो, इलेम्बे, उथुकेला और ज़ुलुलैंड सहित कई ज...

जुलाई 14, 2024 10:49 पूर्वाह्न

views 21

वियतनाम में भूस्खलन से 11 लोगों की मौत

वियतनाम के उत्तरी प्रांत हा गियांग में भूस्खलन से 11 लोगों की मौत हो गई है और चार अन्य घायल हो गए हैं। 16 लोगों को ले जा रही एक मिनीबस बाक मी जिले की एक सड़क पर हुए भूस्खलन में फंस गई। वियतनाम के मौसम विभाग के अनुसार, दुर्घटना-ग्रस्त क्षेत्र में शुक्रवार को 280-290 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। वियतनाम...

जुलाई 14, 2024 10:44 पूर्वाह्न

views 19

ओडिशा में पुरी के भगवान जगन्‍नाथ मंदिर का रत्‍न-भंडार आज खोला जाएगा

  ओडिशा में पुरी के भगवान जगन्‍नाथ मंदिर का रत्‍न-भंडार आज खोला जाएगा। प्रदेश के कानून मंत्री पृथ्‍वीराज हरिचन्‍दन ने कल इसकी घोषणा की थी। रत्‍न-भंडार खोलने के लिए मंदिर के मुख्‍य प्रशासक के नेतृत्‍व में एक विशेष टीम बनाई गई है। इसमें भारतीय रिजर्व बैंक और भारतीय पुरातत्‍व सर्वेक्षण के अधिकारी भी शा...