जुलाई 16, 2024 3:57 अपराह्न

views 28

उत्‍तर प्रदेश में 17 जिलों के 1 हजार 500 से अधिक गांव बाढ़ की चपेट में आए

उत्‍तर प्रदेश में 17 जिलों के एक हजार पांच सौ से अधिक गांव बाढ़ की चपेट में हैं। बरेली, पीलीभीत और शाहजहांपुर के शहरी इलाकों में भी बाढ़ की स्थिति है। मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने आज स्थिति की समीक्षा की और अधिकारियों को बाढ़ प्रभावित लोगों को 24 घंटे के अंदर सहायता देने का निर्देश दिया। मुख्यमंत...

जुलाई 16, 2024 2:10 अपराह्न

views 64

भाजपा ने कर्नाटक में कांग्रेस शासन के दौरान घोटालों और महिलाओं के खिलाफ हिंसा में वृद्धि का आरोप लगाया

भाजपा ने आरोप लगाया है कि कांग्रेस शासन के दौरान पिछले एक साल में कर्नाटक में घोटालों के साथ-साथ महिलाओं के खिलाफ हिंसा के मामलों में भी वृद्धि हुई है। नई दिल्ली में आज एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए पार्टी की वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री शोभा करंदलाजे ने आरोप लगाया कि मैसूर शहरी विकास प...

जुलाई 16, 2024 1:53 अपराह्न

views 43

महाराष्ट्र: मुंबई-पुणे एक्सप्रेस-वे पर ट्रैक्टर से टकराई बस, पांच लोगों की मौत और 42 घायल

महाराष्ट्र में मुंबई-पुणे एक्सप्रेस-वे पर तीर्थयात्रियों को ले जा रही बस के एक ट्रैक्टर से टकरा जाने से पांच लोगों की मौत हो गई और 42 अन्य घायल हो गए। यह हादसा नवी मुंबई के पनवेल के पास कल आधी रात के आसपास हुआ। बस में 54 श्रद्धालु सवार थे जो आषाढ़ी एकादशी समारोह के लिए पंढरपुर जा रहे थे। अधिकारियों ...

जुलाई 16, 2024 2:02 अपराह्न

views 41

सरकार ने रक्षा क्षेत्र में आयात को कम करने और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के लिए 346 वस्तुओं वाली 5वीं सकारात्मक स्वदेशीकरण सूची अधिसूचित की

  सरकार ने रक्षा क्षेत्र में आयात को कम करने और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के लिए 346 वस्तुओं वाली पांचवीं सकारात्मक स्वदेशीकरण सूची (पीआईएल) अधिसूचित की है। इनमें रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण लाइन रिप्लेसमेंट इकाइयां, स्पेयर, घटक और कच्चा माल शामिल हैं, जिनका आयात प्रतिस्थापन मूल्य 1,000 करोड़ र...

जुलाई 16, 2024 1:41 अपराह्न

views 26

केरल में मूसलाधार वर्षा से आम जीवन अस्‍त-व्‍यस्‍त, नौ जिलों में जारी किया गया ऑरेंज अलर्ट  

केरल में मूसलाधार वर्षा से आम जीवन अस्‍त-व्‍यस्‍त हो गया है। राज्य के नौ जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। केरल के उत्तरी हिस्सों में लगातार तेज बारिश से निचले इलाकों में पानी भर गया है। जिससे आम लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। तेज वर्षा से पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन, फसलों को भार...

जुलाई 16, 2024 2:07 अपराह्न

views 14

विदेश मंत्री डॉ. सुब्रह्मण्यम जयशंकर दो दिन की आधिकारिक यात्रा पर मॉरीशस पहुंचे

  विदेश मंत्री डॉ. सुब्रह्मण्यम जयशंकर दो दिन की आधिकारिक यात्रा पर आज मॉरीशस पहुंचे। सोशल मीडिया पोस्‍ट में डॉ. जयशंकर ने कहा कि वे उपयोगी भागीदारी और भारत तथा मॉरीशस के बीच विशेष संबंधों को आगे बढ़ाने को लेकर उत्‍साहित हैं। यात्रा के दौरान श्री जयशंकर मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद जगनॉथ से भे...

जुलाई 16, 2024 1:35 अपराह्न

views 46

राष्‍ट्रीय जनता दल के पूर्व विधायक गुलाब यादव के विभिन्न परिसरों पर ईडी की छापेमारी

  प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) राष्‍ट्रीय जनता दल के पूर्व विधायक गुलाब यादव के विभिन्न परिसरों पर छापेमारी कर रहा है। सूत्रों के अनुसार आज सुबह छह बजे से धन शोधन मामले में पटना, पुणे और मधुबनी में छापेमारी की जा रही है। निदेशालय के अधिकारी मधुबनी के झांझरपुर में गुलाब यादव के पैतृक निवास सहित विभिन...

जुलाई 16, 2024 12:50 अपराह्न

views 41

सेना प्रमुख जनरल उपेन्द्र द्विवेदी ने जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में आतंकरोधी अभियान में शहीद हुए जवानों के प्रति संवेदना व्यक्त की

  सेना प्रमुख जनरल उपेन्द्र द्विवेदी ने उन जवानों के प्रति संवेदना व्यक्त की है जिन्होंने डोडा में आतंक रोधी अभियान के दौरान कर्तव्य का पालन करते हुए अपने प्राण न्यौछावर कर दिए। उन्होंने कहा कि दुख की इस घड़ी में सेना शोक संतप्त परिवारों के साथ मजबूती से खड़ी है।

जुलाई 16, 2024 12:40 अपराह्न

views 30

नीट पेपर लीक मामले में केन्‍द्रीय अन्‍वेषण अभिकरण ने हजारीबाग से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया

  नीट पेपर लीक मामले में केन्‍द्रीय अन्‍वेषण अभिकरण ने कल रात हजारीबाग के एक गेस्ट हाउस से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही हजारीबाग से अब तक पांच लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। गिरफ्तार व्यक्ति के कब्जे से महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद किए गए हैं।

जुलाई 16, 2024 12:30 अपराह्न

views 38

केंद्र सरकार ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से पुलिस के नियंत्रण वाले स्थानों को गवाहों से पूछताछ के लिए निर्धारित न करने को कहा

  केंद्र सरकार ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से कहा है कि पुलिस स्टेशनों और पुलिस विभाग के नियंत्रण वाले स्थानों को गवाहों से पूछताछ के लिए निर्धारित नहीं किया जाना चाहिए। केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला ने इस संबंध में सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के मुख्य सचिवों को पत्र लिखा है। भारत...