जुलाई 16, 2024 6:28 अपराह्न

views 18

कर्नाटक: मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने विधानसभा में राज्‍य सरकार के कर्मचारियों के लिए 7वें वेतन आयोग की सिफारिशों को लागू करने की घोषणा की

कर्नाटक के मुख्‍यमंत्री सिद्धारमैया ने आज विधानसभा में राज्‍य सरकार के कर्मचारियों के लिए सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों को लागू करने की घोषणा की। उन्‍होंने बताया कि सरकारी कर्मचारियों को इन सिफारिशों का लाभ पहली अगस्त से मिलेगा। नये वेतन आयोग के प्रभावी होने के बाद कर्मचारियों का न्यूनतम मूल वेतन 17...

जुलाई 16, 2024 6:24 अपराह्न

views 28

पेरिस ओलंपिक के लिए क्वालीफाई कर चुके टेनिस खिलाडी सुमित नागल एटीपी रैंकिंग में करियर के सर्वश्रेष्ठ 68वें स्थान पर पहुंचे

पेरिस ओलंपिक के लिए क्वालीफाई कर चुके टेनिस खिलाडी सुमित नागल एटीपी रैंकिंग में करियर के सर्वश्रेष्ठ 68वें स्थान पर पहुंच गए हैं। नागल को पांच स्थान का फायदा हुआ है। उनकी पिछली सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग 71 थी। पेरिस ओलंपिक के पुरुष सिंगल्‍स में जगह बनाने वाले एकमात्र भारतीय नागल के 779 अंक हैं। 

जुलाई 16, 2024 6:21 अपराह्न

views 24

भारत के शौर्य बावा ने अमरीका के ह्यूस्टन में विश्व जूनियर स्क्वाश के सेमीफाइनल में पहुंचे

भारत के शौर्य बावा ने अमरीका के ह्यूस्टन में विश्व जूनियर स्क्वाश के सेमीफाइनल में पहुंचकर पदक पक्का कर लिया है। उन्होंने क्वार्टर फाइनल में मलेशिया के लो वा सर्न को 3-2 से हराया। 18 वर्ष के बावा 2014 में कुश कुमार के बाद सेमीफाइनल में पहुंचने वाले वे दूसरे भारतीय पुरुष खिलाड़ी बन गए। करीब 80 मिनट त...

जुलाई 16, 2024 9:01 अपराह्न

views 21

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद कुमार जगनॉथ से पोर्ट लुइस में मुलाकात की

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने आज मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद कुमार जगनॉथ से पोर्ट लुइस में मुलाकात की। डॉ0 जयशंकर ने श्री जगनॉथ को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से शुभकामनाएं दीं। दोनों नेताओं ने भारत-मॉरीशस की विशेष और बढ़ती भागीदारी की समीक्षा की और इसके व्यापक होने की सराहना की। डॉ0 जयशंकर ने कह...

जुलाई 16, 2024 6:17 अपराह्न

views 22

नीट-यूजी पेपर लीक मामले में सीबीआई ने दो और लोगों को किया गिरफ्तार

केन्‍द्रीय अन्‍वेषण ब्‍यूरो -सीबीआई ने नीट-यूजी पेपर लीक मामले में दो और लोगों को गिरफ्तार किया है। इसमें से एक आरोपी पटना से गिरफ्तार किया गया। यह झारखंड के बोकारो का निवासी है जिसपर हजारीबाग स्थित राष्‍ट्रीय परीक्षा एजेंसी के केन्द्र से नीट-यूजी परीक्षा का पेपर चुराने का आरोप है। वहीं दूसरे व्यक्त...

जुलाई 16, 2024 6:16 अपराह्न

views 17

सरकार ने संसद के बजट सत्र से पहले रविवार को बुलाई सर्वदलीय बैठक

सरकार ने संसद के बजट सत्र से पहले रविवार को सर्वदलीय बैठक बुलाई है। बैठक के दौरान सरकार संसद के दोनों सदनों के सुचारू कामकाज के लिए सभी राजनीतिक दलों से सहयोग का अनुरोध करेगी। बजट सत्र इस महीने की 22 तारीख से अगले महीने की 12 तारीख तक चलेगा। केंद्रीय बजट 23 जुलाई को प्रस्तुत किया जाएगा। यह नरेंद्र म...

जुलाई 16, 2024 4:53 अपराह्न

views 22

वैज्ञानिकों को उपज बढ़ाने के लिए किसानों से सीधे संपर्क करना चाहिए: केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान

केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि वैज्ञानिकों को उपज बढ़ाने के लिए किसानों से सीधे संपर्क करना चाहिए। श्री चौहान ने नई दिल्ली में भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के 96वें स्थापना दिवस के उद्घाटन करने के बाद यह बात कही। उन्होंने कहा कि किसानों की आय दोगुनी करने सहित सरकार...

जुलाई 16, 2024 4:14 अपराह्न

views 15

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने न्यायमूर्ति एन. कोटिश्‍वर सिंह और आर. महादेवन को सर्वोच्च न्यायालय का न्यायाधीश नियुक्त किया

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने न्यायमूर्ति एन. कोटिश्‍वर सिंह और आर. महादेवन को सर्वोच्च न्यायालय का न्यायाधीश नियुक्त किया है। न्यायमूर्ति एन. कोटिश्‍वर सिंह वर्तमान में जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश हैं, जबकि न्यायमूर्ति आर. महादेवन मद्रास उच्च न्यायालय के न्यायाधीश हैं।...

जुलाई 16, 2024 4:09 अपराह्न

views 20

भारत का सतत विकास लक्ष्यों को हासिल करने की प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान रहा है: नीति आयोग के उपाध्यक्ष सुमन बेरी

भारत का सतत विकास लक्ष्यों को हासिल करने की प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। नीति आयोग के उपाध्यक्ष सुमन बेरी ने संयुक्त राष्ट्र में उच्च स्तरीय राजनीतिक मंच चर्चा में सतत विकास और समावेशी विकास की दिशा में भारत की प्रतिबद्धता पर राष्‍ट्रीय वक्तव्य देते हुए यह बात कही। श्री बेरी ने कहा कि भारत अ...

जुलाई 16, 2024 4:02 अपराह्न

views 31

मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों के दौरान गोवा, मध्य महाराष्ट्र, गुजरात, कर्नाटक और केरल में अत्यधिक वर्षा का अनुमान व्‍यक्‍त किया

मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों के दौरान गोवा, मध्य महाराष्ट्र, गुजरात, कर्नाटक और केरल में अत्यधिक वर्षा का अनुमान व्‍यक्‍त किया है। तेलंगाना, तटीय आंध्र प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और तमिलनाडु में भी बहुत तेज वर्षा हो सकती है। मौसम कार्यालय ने अगले पांच ...