जुलाई 18, 2024 2:21 अपराह्न

views 20

खण्डवा  में आकांक्षी जिला एवं आकांक्षी ब्लॉक योजना के तहत जिला एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों की बैठक छैगांवमाखन में कलेक्टर अनूप कुमार सिंह ने ली

खण्डवा  में आकांक्षी जिला एवं आकांक्षी ब्लॉक योजना के तहत जिला एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों की बैठक छैगांवमाखन में कलेक्टर अनूप कुमार सिंह ने ली। इस दौरान संपूर्णता अभियान की तैयारी को लेकर 6 सूचकांक को तीन महीने के अंदर पूर्ण करने के निर्देश दिए। बैठक में उन्होंने महिला बाल विकास विभाग के अधिकारी को...

जुलाई 18, 2024 2:19 अपराह्न

views 24

प्रदेश में आज से राजस्व प्रकरणों के निराकरण के लिए राजस्व महाअभियान 2.0 की हुई शुरुआत

प्रदेश में आज से राजस्व प्रकरणों के निराकरण के लिए राजस्व महाअभियान 2.0 की शुरुआत हो रही है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि किसानों की सुविधा और लंबित राजस्व प्रकरणों का समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने के लिये 18 जुलाई से 31 अगस्त तक यह अभियान संचालित किया जा रहा है। किसानों और आमजन की स...

जुलाई 18, 2024 1:58 अपराह्न

views 39

कर्नाटक: राष्ट्रीय राजमार्ग-66 पर हुए भूस्खलन के मलबे को साफ करने में जुटे राहत दल ने दो और शव बरामद किये

कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ जिले के अंकोला तालुक में शिरूर के निकट राष्ट्रीय राजमार्ग-66 पर हुए भूस्खलन के मलबे को साफ करने में जुटे राहत दल ने आज दो और शव बरामद किये हैं। इससे मरने वालों की संख्‍या बढ़कर छह हो गई है। राहत दल ने छह वर्षीय अवंतिका नाइक और तेल टैंकर चालक के शव बरामद किये हैं। गंगेकोला में...

जुलाई 18, 2024 1:55 अपराह्न

views 24

राजनीतिक फायदे के लिए हिंसा और हत्या जैसे शब्दों का प्रयोग करना निराशाजनक है: भाजपा

भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा है कि राजनीतिक फायदे के लिए कुछ पार्टियों द्वारा हिंसा और हत्या जैसे शब्दों का प्रयोग करना निराशाजनक है। नई दिल्‍ली में आज संवाददाता सम्‍मेलन में श्री त्रिवेदी ने पूर्व आईपीएस अधिकारी के लेख का जिक्र किया जिसमें नकारात्‍मक माहौल और सुरक्षा गतिवि...

जुलाई 18, 2024 1:50 अपराह्न

views 43

भारत ने संयुक्त राष्ट्र में गजा पट्टी में संघर्ष विराम के आह्वान को दोहराया

संयुक्‍त राष्‍ट्र में भारत ने गजा पट्टी में तत्‍काल और पूर्ण संघर्ष विराम के अपने आह्वान को दोहराया है। भारत ने बिना किसी शर्त बंधकों की रिहाई का भी आह्वान किया है। बुधवार को पश्चिम एशिया पर एक खुली बहस में संयुक्‍त राष्‍ट्र सुरक्षा परिषद में भारत के उप-प्रतिनिधि  आर0 रविन्‍द्र ने कहा कि कई वर्षों त...

जुलाई 18, 2024 1:35 अपराह्न

views 35

ओमान समुद्री सुरक्षा केन्द्र ने 6 सदस्यों की तलाश के लिए अभियान तेज किया

ओमान समुद्री सुरक्षा केन्‍द्र ने तलाशी अभियान के प्रयास तेज कर दिये हैं। जहाज के चालक दल में 13 भारतीय और तीन श्रीलंका के नागरिक थे। अब तक दस सदस्‍यों के बारे में जानकारी मिली है, जिनमें नौ जीवित हैं और एक की मृत्‍यु हो गई है। जीवित नौ व्‍यक्तियों में आठ भा‍रतीय और एक श्रीलंका का नागरिक है। छह अन्‍य...

जुलाई 18, 2024 1:32 अपराह्न

views 30

जम्‍मू-कश्‍मीर: डोडा जिले के एक गांव में आतंकवादियों के साथ हुई मुठभेड़ में सेना के दो जवान घायल

जम्‍मू-कश्‍मीर में आज तड़के डोडा जिले के एक गांव में आतंकवादियों के साथ हुई मुठभेड़ में सेना के दो जवान घायल हो गए। कश्‍तीगढ़ क्षेत्र के जद्दन बाटा गांव में यह मुठभेड़ उस समय हुई जब आतंकवादियों ने तलाशी अभियान के लिए एक सरकारी स्‍कूल में बनाए गए अस्थायी सुरक्षा शिविर पर गोलीबारी की। इस गोलीबारी की प...

जुलाई 18, 2024 12:59 अपराह्न

views 21

बांग्लादेश में आरक्षण सुधार आन्दोलन की समन्वय समिति ने आज पूरे देश में बंद का आह्वान किया

बांग्लादेश में आरक्षण सुधार आन्दोलन की समन्वय समिति ने आज आरक्षण व्यवस्था में सुधार की अपनी मांग को आगे बढ़ाने और विद्यार्थी प्रदर्शनकारियों पर हुए हमले के विरोध में पूरे देश में बंद का आह्वान किया है। समन्‍वय समिति ने अस्पताल और अन्य आपातकालीन सेवाओं को छोड़कर राष्ट्रव्यापी बंद की घोषणा की है। आज स...

जुलाई 18, 2024 12:57 अपराह्न

views 35

अमरीका: कोविड-19 से संक्रमित होने के बाद राष्ट्रपति जो बाइडेन पर राष्ट्रपति चुनाव की दौड़ से हटने का दबाव बढ़ा

अमरीका के राष्ट्रपति जो बाइडेन के कोविड-19 संक्रमित होने से उन पर राष्ट्रपति चुनाव की दौड़ से हटने का दबाव बढ़ गया है। डेमोक्रेटिक पार्टी के प्रभावशाली नेता और कैलिफोर्निया के प्रतिनिधि एडम शिफ ने सार्वजनिक रूप से श्री बाइडन से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी छोड़ने के लिए कहा है। एबीसी न्यूज ने बताया ह...

जुलाई 18, 2024 12:09 अपराह्न

views 32

भूटान की दो दिन की आधिकारिक यात्रा पर रहेंगे विदेश सचिव विक्रम मिस्री

विदेश सचिव विक्रम मिस्री कल से भूटान की दो दिन की आधिकारिक यात्रा पर रहेंगे। विदेश सचिव का पद संभालने के बाद यह उनकी पहली विदेश यात्रा है। इस दौरान, श्री मिस्री भूटान के राजा से मुलाकात करेंगे। विदेश सचिव, भूटान के प्रधानमंत्री, विदेश मामलों और विदेश व्यापार मंत्री, अपने भूटानी समकक्ष भूटान की शाही ...