मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

जुलाई 18, 2024 12:09 अपराह्न | Bhutan | Vikram Misri

printer

भूटान की दो दिन की आधिकारिक यात्रा पर रहेंगे विदेश सचिव विक्रम मिस्री

विदेश सचिव विक्रम मिस्री कल से भूटान की दो दिन की आधिकारिक यात्रा पर रहेंगे। विदेश सचिव का पद संभालने के बाद यह उनकी पहली विदेश यात्रा है। इस दौरान, श्री मिस्री भूटान के राजा से मुलाकात करेंगे। विदेश सचिव, भूटान के प्रधानमंत्री, विदेश मामलों और विदेश व्यापार मंत्री, अपने भूटानी समकक्ष भूटान की शाही सरकार के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से भी मिलेंगे। दोनों विदेश सचिव भारत-भूटान विकास सहयोग वार्ता ‘योजना वार्ता’ की सह-अध्यक्षता भी करेंगे। विदेश मंत्रालय ने कहा है कि यह यात्रा भारत और भूटान के बीच नियमित उच्च स्तरीय आदान-प्रदान की परंपरा को ध्यान में रखते हुए हो रही है तथा भारत सरकार की पड़ोसी प्रथम नीति को दी जाने वाली सर्वोच्च प्राथमिकता को रेखांकित करती है।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

09/04/25 | 6:14 अपराह्न

पोषण पखवाड़ा 2025

13/03/25 | 6:26 अपराह्न

विश्व किडनी दिवस

09/02/25 | 8:17 अपराह्न

परीक्षा पे चर्चा

08/02/25 | 7:40 अपराह्न

विधानसभा उपचुनाव

02/02/25 | 3:15 अपराह्न

हेरोइन की खेप बरामद

30/01/25 | 9:00 अपराह्न

सर्वदलीय बैठक

30/01/25 | 8:43 अपराह्न

सीबीआई ने ली तलाशी

02/01/25 | 9:04 अपराह्न

शीतलहर का अनुमान

01/01/25 | 7:59 अपराह्न

ऑपरेशन बुलेट राजा

23/11/24 | 4:39 अपराह्न

झारखंड ताज़ा रुझान 

22/09/24 | 9:03 अपराह्न

खेल की दुनिया से….