जुलाई 23, 2024 11:06 पूर्वाह्न

views 18

पुलिस प्रणाली में विशेष महिला प्रकोष्‍ठ की निगरानी समिति की पांचवी बैठक श्रीनगर में सम्‍पन्‍न, राष्‍ट्रीय महिला आयोग की अध्‍यक्ष रेखा शर्मा ने की बैठक की अध्‍यक्षता

     पुलिस प्रणाली में विशेष महिला प्रकोष्‍ठ की निगरानी समिति की पांचवी बैठक कल श्रीनगर में सम्‍पन्‍न हुई। राष्‍ट्रीय महिला आयोग द्वारा समर्थित विशेष महिला प्रकोष्‍ठ को टाटा समाज विज्ञान संस्‍थान द्वारा कार्यान्वित किया गया है।       राष्‍ट्रीय महिला आयोग की अध्‍यक्ष रेखा शर्मा ने बैठक की अध्‍यक्षता...

जुलाई 23, 2024 11:01 पूर्वाह्न

views 21

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी और क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की

    प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी और क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर उन्हें कृतज्ञतापूर्वक याद किया है। सोशल मीडिया के माध्यम से उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि चंद्रशेखर आज़ाद भारत की स्वतंत्रता के लिए अटूट साहस और प्रतिबद्धता वाले एक ...

जुलाई 23, 2024 10:57 पूर्वाह्न

views 19

श्रीलंका की नौसेना ने रामेश्‍वरम के 9 मछुआरों को अंतरराष्‍ट्रीय जल क्षेत्र का उल्लंघन करने के आरोप में गिरफ्तार किया

    श्रीलंका की नौसेना ने रामेश्‍वरम के 9 मछुआरों को अंतरराष्‍ट्रीय जल क्षेत्र का उल्लंघन करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। ये मछुआरे आज तडके रामेश्‍वरम के निकट नेदुनथिवु में मछली पकड रहे थे। इनकी दो नौकाएं भी जब्‍त कर ली गई हैं। सभी मछुआरों को पूछताछ के लिए कांकेसंथुरई बंदरगाह ले जाया गया है। मछुआ...

जुलाई 23, 2024 10:31 पूर्वाह्न

views 21

महाराष्‍ट्र में पूर्वी विदर्भ के गढचिरौली जिले में पिछले चार दिनों से लगातार बारिश, बाढ के कारण 33 मार्ग बंद

    महाराष्‍ट्र में पूर्वी विदर्भ के गढचिरौली जिले में पिछले चार दिनों से लगातार बारिश हो रही है। इस जिले की चार नदियों का जल स्‍तर बढा हुआ है। नदियों और नहरों में आयी बाढ के कारण गढचिरौली के 33 मार्ग बंद कर दिये गये हैं।       नागपुर के क्षेत्रीय मौसम विभाग ने जिले में तेज वर्षा का ऑरेंज अलर्ट...

जुलाई 23, 2024 10:27 पूर्वाह्न

views 20

अमरीका की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से राष्ट्रपति पद के नामांकन की दौड़ से बाहर हो चुके वर्तमान राष्ट्रपति जो बाइडन की प्रशंसा की

    अमरीका की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने देश में ताजा राजनीतिक घटनाक्रम पर अपनी पहली सार्वजनिक प्रतिक्रिया में डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से राष्ट्रपति पद के नामांकन की दौड़ से बाहर हो चुके वर्तमान राष्ट्रपति जो बाइडन की प्रशंसा की है। उन्‍होंने कहा है कि श्री बाइडन का अब तक का कार्यकाल ऐतिहासिक रहा ह...

जुलाई 23, 2024 10:22 पूर्वाह्न

views 21

उत्तराखंड में लगातार मध्‍यम से तेज वर्षा के कारण पहाडों में अधिक भू-स्‍खलन, नदियों का जल स्‍तर बढ़ा

        उत्तराखंड में लगातार मध्‍यम से तेज वर्षा हो रही है। इस कारण पहाडों में अधिक भू-स्‍खलन हो रहा है और नदियों का जल स्‍तर बढ रहा है।        मौसम विभाग ने पिथौरागढ, उधम सिंह नगर, चंपावत, बागेश्‍वर और नैनीताल जिलों में तेज वर्षा का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं शेष जिलों के लिए येलो अलर्ट जा...

जुलाई 23, 2024 10:14 पूर्वाह्न

views 14

अमरनाथ की हिम शिवलिंग गुफा का दर्शन करने के लिए दो हजार चार सौ 84 तीर्थ यात्रियों का एक और जत्‍था जम्‍मू के आधार शिविर से रवाना

    अमरनाथ की हिम शिवलिंग गुफा का दर्शन करने के लिए दो हजार चार सौ 84 तीर्थ यात्रियों का एक और जत्‍था कश्‍मीर घाटी के लिए जम्‍मू के भगवती नगर यात्री निवास आधार शिविर से रवाना हुआ। तीर्थ यात्रियों का यह जत्‍था आज सुबह आधार शिविर से 91 घुडसवार वाहनों में रवाना हुआ। इनमें से सात सौ 70 तीर्थयात्री बालतल...

जुलाई 23, 2024 10:05 पूर्वाह्न

views 10

अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति के कार्यकारी बोर्ड ने अभिनव बिंद्रा को ओलंपिक अभियान में उत्कृष्ट सेवा देने के लिए ओलंपिक ऑर्डर से सम्मानित करने का फैसला किया

    अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति के कार्यकारी बोर्ड ने अभिनव बिंद्रा को ओलंपिक अभियान में उत्कृष्ट सेवा देने के लिए ओलंपिक ऑर्डर से सम्मानित करने का फैसला किया है। यह अंतर्राष्‍ट्रीय ओलंपिक समिति का सर्वोच्च पुरस्कार है।       41 वर्षीय अभिनव बिंद्रा ने 2008 के बीजिंग ओलंपिक खेलों में पुरुषों की...

जुलाई 23, 2024 9:59 पूर्वाह्न

views 19

तेलंगाना के तटीय क्षेत्रों में लगातार बारिश, भद्राचलम में गोदावरी नदी का जल स्‍तर 51 दशमलव दस फुट तक पहुंचा

         तेलंगाना के तटीय क्षेत्रों में लगातार बारिश के बाद आज सुबह गोदावरी नदी का जल स्‍तर भद्राचलम में 51 दशमलव दस फुट तक पहुंच चुका है। अधिकारियों ने दूसरी चेतावनी जारी करते हुए निचले क्षेत्रों में रहने वाले लागों को सुरक्षित स्‍थानों पर जाने की सलाह दी है। जिलाधिकारियों ने भद्राचलम और इसके आस-पा...

जुलाई 23, 2024 9:53 पूर्वाह्न

views 21

मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के दौरान गुजरात, कोंकण, गोवा और मध्‍य महाराष्‍ट्र में अ‍त्‍यधिक वर्षा का अनुमान व्‍यक्‍त किया

     मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के दौरान गुजरात, कोंकण, गोवा और मध्‍य महाराष्‍ट्र में अ‍त्‍यधिक वर्षा का अनुमान व्‍यक्‍त किया है। भारत के उत्तर, पूर्वोत्तर, मध्‍य और पश्चिमी हिस्‍सों के कई भागों में कल तक बहुत तेज वर्षा होने की संभावना है। वहीं, भारत के शेष हिस्‍सों में बृहस्‍पतिवार तक बहुत तेज वर्...