जुलाई 23, 2024 1:56 अपराह्न

views 16

केंद्रीय नागर विमानन मंत्री किंजारापू राम मोहन नायडू और संसदीय कार्य मंत्री किरण रिजिजू ने केंद्रीय बजट की सराहना की

    तेलुगु देशम पार्टी के नेता और केंद्रीय नागर विमानन मंत्री किंजारापू राम मोहन नायडू ने केंद्रीय बजट की सराहना करते हुए कहा कि आंध्र प्रदेश और पोलावरम परियोजना के विकास के लिए महत्वपूर्ण प्रावधानों की घोषणा की गई है। बजट के बाद संसद भवन परिसर में मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि पोलावरम परियोज...

जुलाई 23, 2024 1:48 अपराह्न

views 16

एसोचैम के महासचिव दीपक सूद ने केंद्रीय बजट को संतुलित बजट बताया

    एसोचैम के महासचिव दीपक सूद ने केंद्रीय बजट को सभी बिन्‍दुओं में संतुलित बजट बताया है। आकाशवाणी समाचार से बात करते हुए श्री सूद ने कहा कि बजट विकास के अनुरूप है और यह विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने में मदद करेगा।

जुलाई 23, 2024 1:39 अपराह्न

views 19

भारतीय उद्योग परिसंघ के अध्‍यक्ष संजीव पुरी ने केन्‍द्रीय बजट 2024-25 को विकासोन्‍मुख बजट बताया

    भारतीय उद्योग परिसंघ के अध्‍यक्ष संजीव पुरी ने केन्‍द्रीय बजट 2024-25 को विकासोन्‍मुख बजट बताया है। नई दिल्‍ली में संवाददाताओं से बातचीत में श्री पुरी ने कहा कि यह बजट अर्थव्‍यवस्‍था की वृद्धि को गति देगा। उन्‍होंने कहा कि बजट में सूक्ष्‍म, लघु और मध्‍यम उद्यम, कृषि, बुनियादी ढांचा, कौशल, प्रौद्...

जुलाई 23, 2024 1:27 अपराह्न

views 17

तमिलनाडु में सेना में शामिल होने के इच्‍छुक युवाओं के लिए अग्निवीर शिविर का आयोजन कोयम्‍बतूर में एक से पांच अगस्‍त तक होगा

    तमिलनाडु में सेना में शामिल होने के इच्‍छुक युवाओं के लिए अग्निवीर शिविर का आयोजन कोयम्‍बतूर में एक से पांच अगस्‍त तक होगा। निलगिरी, इरोड और त्रिपुर सहित सात जिलों के लिए नियुक्तियां होंगी। जिन लोगों ने इस वर्ष फरवरी में www.joinindianarmy.nic.in  पर स्‍वयं को पंजीकृत कराया है, उनसे मूल दस्‍तावे...

जुलाई 23, 2024 1:22 अपराह्न

views 21

बिहार विधानसभा मॉनसून सत्र के दूसरे दिन विशेष राज्‍य का दर्जा मामले में विपक्षी महागठबंधन ने शोर-शराबा और हंगामा किया

    बिहार विधानसभा मॉनसून सत्र के दूसरे दिन की कार्यवाही आज विपक्षी महागठबंधन द्वारा बिहार को विशेष राज्‍य का दर्जा मामले में शोर-शराबे और प्रदर्शन के बीच दोपहर तक स्‍थगित कर दी गई। सुबह 11 बजे कार्यवाही शुरू होने पर विपक्षी सदस्‍य सदन के बीचों-बीच आ गए और राज्‍य सरकार से विशेष दर्जे पर जवाब की मांग...

जुलाई 23, 2024 1:08 अपराह्न

views 33

दक्षिणी लेबनान के चिहिने में इस्राइल के हवाई हमले में सीरियाई सोशल नेशनलिस्‍ट पार्टी के एक सदस्‍य की मौत, कई घायल

     दक्षिणी लेबनान के चिहिने में कल इस्राइल के हवाई हमले में सीरियाई सोशल नेशनलिस्‍ट पार्टी के एक सदस्‍य की मौत हो गई और कई अन्‍य घायल हो गए। लेबनान की सेना ने कहा कि इस्राइली लडाकू विमानों ने चिहिने के एक मकान पर दो मिसाइल दागी, जिससे बडे पैमाने पर नुकसान हुआ। सोमवार को हिज्‍बुल्‍ला ने इस्राइल के ...

जुलाई 23, 2024 12:03 अपराह्न

views 23

ऑस्ट्रिया ओपन टेनिस टूर्नामेंट में सुमित नागल प्री-क्‍वार्टर फाइनल में पहुंचे

    ऑस्ट्रिया ओपन टेनिस टूर्नामेंट में सुमित नागल प्री-क्‍वार्टर फाइनल में पहुंच गए हैं। उन्‍होंने कल स्लोवाकिया के लुकास क्लेन को 6-4, 1-6, 7-6 से हराया। कल प्री-क्‍वार्टर फाइनल में उनका मुकाबला चौथी वरीयता प्राप्त स्पेन के पेड्रो मार्टिनेज से होगा।

जुलाई 23, 2024 11:54 पूर्वाह्न

views 25

संयुक्‍त राष्‍ट्र महासचिव एंतोनियो गुतेरस ने अंतर्राष्‍ट्रीय वित्तीय प्रणाली को पुरानी, अकार्यात्मक और अनुचित बताया

    संयुक्‍त राष्‍ट्र महासचिव एंतोनियो गुतेरस ने अंतर्राष्‍ट्रीय वित्तीय प्रणाली को पुरानी, अकार्यात्मक और अनुचित बताया है। विकास के लिए वित्तपोषण पर कल इथियोपिया के अदीस अबाबा में शुरू हुई चौथे अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन की तैयारी समिति की पहली बैठक में एक वीडियो संदेश में उन्‍होंने यह बात कही। श्री गु...

जुलाई 23, 2024 11:28 पूर्वाह्न

views 15

तमिलनाडु सरकार ने सीमावर्ती जिलों में निपाह वायरस की निगरानी और जांच बढ़ाई

    तमिलनाडु सरकार ने सीमावर्ती जिलों में निपाह वायरस की निगरानी और जांच बढ़ा दी है। सीमावर्ती जिले नीलगिरी में आज स्क्रीनिंग और निगरानी शुरू हो गई है। केरल से आने वाले पर्यटकों  की संक्रमण की जांच की जा रही है। स्वास्थ्य का परीक्षण और निगरानी करने के लिए तीन-तीन सदस्यों की पन्‍द्रह टीमें बनाई गई है...

जुलाई 23, 2024 11:12 पूर्वाह्न

views 22

महिला एशिया कप क्रिकेट के ग्रुप-ए के मैच में आज भारत का मुकाबला नेपाल से होगा

       महिला एशिया कप क्रिकेट के ग्रुप-ए के मैच में आज भारत का मुकाबला नेपाल से होगा। मैच श्रीलंका के दाम्‍बुला में शाम सात बजे से शुरू होगा। टीम इंडिया सभी मैच जीतकर इस समय ग्रुप-ए की अंक-तालिका में शिखर पर है। हरमनप्रीत कौर के नेतृत्‍व में भारतीय टीम ने पाकिस्‍तान और संयुक्‍त अरब अमीरात से पिछले म...