जुलाई 31, 2024 12:09 अपराह्न

views 21

भारतीय सूचना सेवा से सेवानिवृत्त सुरेश चंद्र शर्मा का नई दिल्‍ली में निधन, सूचना प्रसारण मंत्रालय की कई मीडिया इकाइयों में दे चुके हैं सेवाएं 

  भारतीय सूचना सेवा के पूर्व अधिकारी सुरेश चंद्र शर्मा का आज नई दिल्‍ली में निधन हो गया। वे 83 वर्ष के थे। श्री शर्मा वर्ष 2000 में समाचार सेवा प्रभाग में संयुक्त निदेशक पद से सेवानिवृत्त हुए थे। उन्‍होंने सूचना प्रसारण मंत्रालय की कई मीडिया इकाइयों में काम किया।

जुलाई 31, 2024 12:15 अपराह्न

views 18

देश की संस्कृति और विरासत को संरक्षित करने में सरकार के प्रयासों की केंद्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने  की सराहना 

    केंद्रीय पर्यटन और संस्कृति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने क्षमता निर्माण और अंतर्राष्‍ट्रीय सहयोग से देश की संस्कृति और विरासत को संरक्षित करने में सरकार के प्रयासों की सराहना की। आज नई दिल्‍ली में मीडिया के साथ बातचीत में श्री शेखावत ने कहा कि देश में आज संपन्न हो रही विश्व धरोहर समिति की...

जुलाई 31, 2024 11:49 पूर्वाह्न

views 46

श्री लक्ष्‍मण प्रसाद आचार्य बने मणिपुर के राज्यपाल, उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश सिद्धार्थ मृदुल ने दिलाई शपथ 

  श्री लक्ष्‍मण प्रसाद आचार्य ने आज मणिपुर के राज्यपाल पद की शपथ ली। आज सवेरे इम्फाल के राजभवन में शपथ ग्रहण समारोह हुआ। मणिपुर उच्‍च न्‍यायालय के मुख्‍य न्‍यायाधीश सिद्धार्थ मृदुल ने उन्हें पद की शपथ दिलाई। समारोह में मणिपुर के मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह, कैबिनेट मंत्री, विधायक, पुलिस अर्धसैनिक बल ...

जुलाई 31, 2024 11:59 पूर्वाह्न

views 29

जापान: राजधानी टोक्यो में आया भूकंप, तीव्रता 4.7 मापी गई

आज सुबह जापान की राजधानी टोक्यो में 4.7 की तीव्रता का भूकंप आया। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी ने कहा है कि भूकंप टोक्यो, कानागावा और चिबा प्रान्त के इलाकों में स्थानीय समयानुसार सुबह 1 बजकर 47 मिनट पर आया। भूकंप के झटकों से कोई नुकसान या किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है।

जुलाई 31, 2024 1:35 अपराह्न

views 35

हमास के नेता इस्माइल हनिया की तेहरान में हत्या, राष्ट्रपति मसूद पेज़ेशकियान के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेने पहुँचे थे ईरान

  हमास के राजनीतिक नेता इस्माइल हनिया की तेहरान में हत्या कर दी गई। ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स आईआरजीसी ने एक बयान में बताया कि हनिया को उनके एक अंगरक्षक के साथ ईरानी राजधानी में उनके आवास पर मार दिया गया है। वह कल ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेशकियान के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेने...

जुलाई 31, 2024 10:09 पूर्वाह्न

views 24

मणिपुर:  किसी प्रकार की अवांछित घटना को विफल करने के उद्देश्य से संवेदनशील क्षेत्रों में तलाशी अभियान चला रहे हैं  सुरक्षा बल 

मणिपुर में, सुरक्षा बल किसी प्रकार की अवांछित घटना को विफल करने के उद्देश्य से संवेदनशील क्षेत्रों में तलाशी अभियान चला रहे हैं।अर्धसैनिक बलों के साथ मणिपुर पुलिस ने थाउबल जिले के तेकचाम मेनिंग चिंग की तलहटी में तलाशी अभियान चलाकर हथियार और गोला-बारूद बरामद किये। इनमें एक स्नाइपर राइफल, एक बोल्‍ट रा...

जुलाई 31, 2024 10:05 पूर्वाह्न

views 23

गैरकानूनी धर्म परिवर्तन प्रतिषेध (संशोधन विधेयक)- 2024 उत्तर प्रदेश विधानसभा ने पारित किया 

  उत्तर प्रदेश विधानसभा ने गैरकानूनी धर्म परिवर्तन प्रतिषेध (संशोधन विधेयक)- 2024 पारित कर दिया है। संशोधनों का उद्देश्य सजा को बढ़ाकर इस अधिनियम को और अधिक कठोर बनाना है। पहले इस कानून के तहत अधिकतम सजा 10 वर्ष और 50 हजार रुपये तक का जुर्माना था। इस विधेयक के तहत राज्य में अवैध धर्म परिवर्तन प...

जुलाई 31, 2024 10:04 पूर्वाह्न

views 34

तेलंगाना: सरकार ने विधानसभा में युवा भारत कौशल विश्वविद्यालय विधेयक-2024 का प्रस्ताव पेश किया   

  तेलंगाना सरकार ने विधानसभा में युवा भारत कौशल विश्वविद्यालय (सार्वजनिक-‍निजी साझेदारी) विधेयक-2024 का प्रस्ताव पेश किया है। विधायी कार्यमंत्री डी. श्रीधर बाबू ने यह विधेयक पेश किया। प्रस्‍तावित कौशल विश्वविद्यालय युवाओं के लिए कौशल प्रशिक्षण और रोजगार के अवसर प्रदान करने पर ध्‍यान केंद्रित करते हु...

जुलाई 31, 2024 10:02 पूर्वाह्न

views 164

आज हैदराबाद के राजभवन में तेलंगाना के राज्यपाल के रूप में शपथ लेंगे श्री जिष्‍णु देव वर्मा  

  श्री जिष्‍णु देव वर्मा आज शाम हैदराबाद के राजभवन में तेलंगाना के राज्यपाल के रूप में शपथ लेंगे। राज्‍य प्रशासन ने इस प्रयोजन के लिए सभी प्रबंन पूर कर लिए हैं। श्री जिष्‍णु देव वर्मा 2018 से 2023 तक त्रिपुरा के उप-मुख्‍यमंत्री रह चुके हैं। उन्‍हें कुछ दिन पहले तेलंगाना का नया राज्‍यपाल नियुक्‍त किय...

जुलाई 31, 2024 9:59 पूर्वाह्न

views 20

राजस्थान: डूंगरपुर जिले में चांदीपुरा वायरस पॉजिटिव रोगी सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने सावधानी बरतने हेतु विस्तृत परामर्श जारी किया

  राजस्थान के स्वास्थ्य विभाग ने डूंगरपुर जिले में चांदीपुरा वायरस का एक पॉजिटिव रोगी सामने आने के बाद प्रदेशभर में इस रोग को लेकर सावधानी बरतने और आवश्यक प्रबंधन सुनिश्चित करने के लिए विस्तृत परामर्श जारी किया है। साथ ही गुजरात के सीमावर्ती जिलों उदयपुर, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, सिरोही, जालौर में ...