अगस्त 1, 2024 4:30 अपराह्न

views 15

देवघर में श्रावणी मेला के दौरान 22 से 30 जुलाई के बीच 13 लाख 70 हजार 19 श्रद्धालुओं ने बाबा का किया जलाभिषेक

बाबानगरी देवघर में श्रावणी मेला के दौरान 22 से 30 जुलाई के बीच 13 लाख 70 हजार 19 श्रद्धालुओं ने बाबा का जलाभिषेक किया है। यह आंकड़ा जिला प्रशासन की ओर से जारी किया गया है। जिले के उपायुक्त विशाल सागर ने बताया कि इन नौ दिनों में 8 लाख 49 हजार 785 श्रद्धालुओं ने गर्भ गृह से और 5 लाख 2 हजार 379 श्रद्धाल...

अगस्त 1, 2024 4:28 अपराह्न

views 14

दक्षिण पूर्व रेलवे के टाटानगर-चक्रधरपुर रेल खंड पर तीसरी लाइन पर रेल यातायात बहाल

दक्षिण पूर्व रेलवे के टाटानगर-चक्रधरपुर रेल खंड पर तीसरी लाइन पर रेल यातायात बहाल कर दिया गया है। इस लाइन से सबसे पहले मालगाड़ी को गुजारा गया। इसके बाद हावड़ा-मुंबई गीतांजलि सुपरफास्ट ट्रेन को गुजरने की अनुमति दी गई। चक्रधरपुर मंडल के महाप्रबंधक अनिल कुमार मिश्रा ने कहा है कि अप और डाउन लाइन पर याताया...

अगस्त 1, 2024 4:26 अपराह्न

views 17

झारखंड विधानसभा में हेमंत सोरेन पर वादाखिलाफी का आरोप लगाकर प्रदर्शन कर रहे विपक्ष के 17 विधायक निलंबित

झारखंड विधानसभा में हेमंत सोरेन पर वादाखिलाफी का आरोप लगाकर प्रदर्शन कर रहे विपक्ष के 17 विधायकों को निलंबित कर दिया गया है। विधानसभा अध्यक्ष ने भाजपा के विधायकों को कल दोपहर दो बजे तक के लिए निलंबित किया है। ये सभी विधायक कल से ही विधानसभा में धरना पर बैठे थे। वे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से रोजगार औ...

अगस्त 1, 2024 4:21 अपराह्न

views 14

झारखंड हाईकोर्ट ने रांची में नदियों के प्रदूषण और अतिक्रमण को लेकर सरकार से जवाब मांगा

झारखंड हाईकोर्ट ने रांची में नदियों के प्रदूषण और अतिक्रमण को लेकर सरकार से जवाब मांगा है। अदालत ने अवमानना याचिका पर सुनवाई करते हुए सरकार के जवाब पर नाराजगी व्यक्त की। अदालत ने कहा कि सरकार के जवाब में कुछ भी नया नहीं है। अदालत ने सरकार से रांची के 71 तालाबों की जानकारी मांगी है। अदालत ने सरकार को...

अगस्त 1, 2024 2:04 अपराह्न

views 21

गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने लोकसभा में आपदा प्रबंधन (संशोधन) विधेयक 2024 पेश किया

आज गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने लोकसभा में आपदा प्रबंधन (संशोधन) विधेयक 2024 पेश किया। यह विधेयक 2005 के आपदा प्रबंधन अधिनियम को संशोधित करने के लिए पेश किया गया है। इस विधेयक का उद्देश्य राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण और राज्‍य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के कार्य को कुशल बनाना है। यह विधेयक राष्ट...

अगस्त 1, 2024 1:59 अपराह्न

views 15

सरकार ने पिछले वर्ष देश में करीब 13 लाख फाइव स्टार एनर्जी सेविंग एलईडी बल्ब बांटे

  सरकार ने पिछले वर्ष देश में करीब 13 लाख फाइव स्टार एनर्जी सेविंग एलईडी बल्ब बांटे हैं। ये बल्ब ऊर्जा बचाने में मदद करते हैं। इसे एनर्जी एफिशिएंसी सर्विसेज लिमिटेड के माध्यम से उपभोक्ताओं को रियायती दर पर उपलब्ध कराया जा रहा है।         आज लोकसभा में पूरक प्रश्नों का उत्तर देते हुए बिजली मंत्री मनो...

अगस्त 1, 2024 1:58 अपराह्न

views 24

सरकार ने देश में जल जीवन मिशन योजना के अंतर्गत 15 करोड़ से अधिक नल से जल कनेक्शन उपलब्ध कराए

सरकार ने देश में जल जीवन मिशन योजना के अंतर्गत 15 करोड़ से अधिक नल से जल कनेक्शन उपलब्ध कराए हैं। यह अभियान बिजली के बिल को कम करने के लिए लोगों को सौर ऊर्जा का उपयोग करने के लिए भी प्रोत्साहित कर रहा है। आज लोकसभा में पूरक प्रश्नों का उत्तर देते हुए जल शक्ति मंत्री सी आर पाटिल ने बताया कि स्वच्छ जल...

अगस्त 1, 2024 1:55 अपराह्न

views 16

केरल: वायनाड जिले के मुंडक्कई, अट्टामला और चूरलमलाई क्षेत्रों में राहत और बचाव अभियान जारी

केरल में वायनाड जिले के मुंडक्कई, अट्टामला और चूरलमलाई क्षेत्रों में राहतकर्मी तलाशी अभियान चला रहे हैं। इस जिले में मंगलवार को एक भयानक भूस्खलन के कारण जान—माल की काफी क्षति हुई है। राहतकर्मी प्रभावित क्षेत्रों में जमे मलबे के ढेर में दबे जीवित बचे लोगों और मृतकों की तलाश कर रहे हैं। जंगलों की सीमा...

अगस्त 1, 2024 1:44 अपराह्न

views 30

संस्कृति और पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने ‘आगामी युग युगीन भारत संग्रहालय पर राज्य संग्रहालय सम्मेलन’ का उद्घाटन किया

  संस्कृति और पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने आज नई दिल्ली के भारत मंडपम में 'आगामी युग युगीन भारत संग्रहालय पर राज्य संग्रहालय सम्मेलन' का उद्घाटन किया। तीन दिवसीय सम्मेलन का उद्देश्य हितधारकों द्वारा संग्रहालय के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा करना है।   उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए श्री शेखावत ...

अगस्त 1, 2024 1:43 अपराह्न

views 46

तेलंगाना के मुख्‍यमंत्री रेवंत रेड्डी ने अनुसूचित जातियों के वर्गीकरण को लेकर सर्वोच्‍च न्‍यायालय के फैसले का स्वागत किया

  तेलंगाना के मुख्‍यमंत्री रेवंत रेड्डी ने अनुसूचित जातियों के वर्गीकरण को लेकर सर्वोच्‍च न्‍यायालय के ऐतिहासिक फैसले का स्वागत किया है। राज्‍य विधानसभा के एक वक्‍तव्‍य में उन्‍होंने अनुसूचित जातियों के वर्गीकरण के लिए चले लंबे संघर्ष की सराहना की। मुख्‍यमंत्री ने यह भी कहा कि सरकार सर्वोच्‍च न्‍याय...