नवम्बर 14, 2025 4:45 अपराह्न

views 43

राजकोट-पोरबंदर के बीच चलने वाली विशेष ट्रेन को केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने दिखाई हरी झंडी

केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने आज राजकोट रेलवे स्टेशन से राजकोट-पोरबंदर के बीच चलने वाली एक विशेष रेलगाड़ी को झंडी दिखाकर रवाना किया। श्री मांडविया दो दिन के गुजरात दौरे पर हैं। उन्‍होंने कहा कि राजकोट और पोरबंदर के बीच दो नई लोकल रेलगाड़ियों से सौराष्ट्र क्षेत्र के विकास को और गति मिलेगी तथा...

नवम्बर 14, 2025 3:34 अपराह्न

views 1.2K

विधानसभा उपचुनाव: चार सीटों के परिणाम घोषित, कुल आठ सीटों के लिए हुआ था मतदान

सात राज्‍यों की आठ विधानसभा सीटों के उपचुनाव में से चार के परिणाम मिल गए हैं। मिज़ोरम में डम्पा विधानसभा सीट के उपचुनाव में मिजो नेशनल फ्रंट उम्‍मीदवार डॉ आर ललथंगलियाना 562 वोटों से चुनाव जीत गए हैं।   जम्‍मू कश्‍मीर की नगरोटा सीट से भारतीय जनता पार्टी की उम्‍मीदवार देवयानी राणा विजयी हुई हैं।...

नवम्बर 14, 2025 2:31 अपराह्न

views 67

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की निवेश योजना से जुड़ी भ्रामक विडियो का सरकार ने किया खंडन

सरकार ने सोशल मीडिया पर प्रसारित उस डिजिटल रूप से संशोधित वीडियो को खारिज कर दिया है जिसमें दावा किया गया था कि प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी रोज़ाना आसान आय देने वाली एक निवेश योजना का प्रचार कर रहे हैं। पत्र सूचना कार्यालय की तथ्य जाँच इकाई ने स्पष्ट किया है कि यह वीडियो फ़र्ज़ी है और सरकार द्वारा ऐ...

नवम्बर 14, 2025 2:15 अपराह्न

views 107

एशियाई तीरंदाजी चैम्पियशिप ढाका: भारत की पुरूष रिकर्व टीम ने स्‍वर्ण पदक जीत

ढाका में एशियाई तीरंदाजी चैम्पियशिप में भारत की पुरूषों की रिकर्व टीम ने स्‍वर्ण पदक जीतकर महत्‍वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। भारतीय तीरंदाजी संघ ने सोशल मीडिया पोस्‍ट में कहा है कि यशदीप भोगे, अतानु दास और राहुल की भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कोरिया को 5-4 से पराजि‍त किया।     इससे पहले, ब...

नवम्बर 14, 2025 2:08 अपराह्न

views 129

आंध्र प्रदेश: उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने 30वें सीआईआई साझेदारी शिखर सम्मेलन 2025 का उद्घाटन किया

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने आज आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में 30वें सीआईआई साझेदारी शिखर सम्मेलन 2025 का उद्घाटन किया। दो दिन का यह सम्‍मेलन भारतीय उद्योग परिसंघ ने भारत सरकार और आंध्र प्रदेश सरकार के सहयोग से आयोजित किया है। इस अवसर पर उपराष्ट्रपति ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेत...

नवम्बर 14, 2025 2:04 अपराह्न

views 311

कल गुजरात दौरे पर रहेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कई विकास योजनाओं का करेगें शिलान्यास

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल गुजरात का दौरा करेंगे। श्री मोदी सूरत में निर्माणाधीन बुलेट ट्रेन स्टेशन जाएंगे और मुंबई-अहमदाबाद हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर की प्रगति की समीक्षा करेंगे। प्रधानमंत्री नर्मदा जिले के देवमोगरा मंदिर में पूजा करेंगे। वे डेडियापाड़ा में धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती ...

नवम्बर 14, 2025 2:12 अपराह्न

views 22.6K

बिहार विधानसभा चुनाव: सभी 243 सीटों के रुझान जारी, ऐतिहासिक जीत की ओर बढ़ रहा है एनडीए

  बिहार में विधानसभा चुनाव की सभी 243 सीटों के रूझानों के अनुसार एनडीए जबरदस्‍त जीत की ओर बढ़ रहा है। राष्‍ट्रीय जनता दल-आरजेडी के नेतृत्‍व में महागठबंधन राज्‍य के सभी क्षेत्रों में पिछड़ रहा है। प्रशांत किशोर की जनसुराज पार्टी भी अपनी महत्‍वाकांक्षा के अनुरूप प्रदर्शन करने में नाकाम रही।     एनडीए ...

नवम्बर 14, 2025 2:09 अपराह्न

views 48

वस्त्र मंत्रालय सचिव ने मुंबई में केंद्रीय योजनाओं के कार्यान्वयन की समीक्षा की

वस्त्र मंत्रालय की सचिव और वस्त्र समिति की अध्यक्ष श्रीमती नीलम शमी राव ने कल और आज मुंबई का दो दिवसीय व्यापक दौरा किया। इस दौरान वस्त्र मंत्रालय के अंतर्गत कार्यरत विभिन्न निकायों के चल रहे कार्यक्रमों, संस्थागत प्रदर्शन और नीति कार्यान्वयन की प्रगति की समीक्षा की गई। हथकरघा और संबद्ध क्षेत्रों से ...

नवम्बर 14, 2025 1:46 अपराह्न

views 90

वन-स्टॉप यात्रा प्रणाली को खाड़ी सहयोग परिषद की मंज़ूरी

खाड़ी सहयोग परिषद- जी.सी.सी. ने सदस्य देशों के बीच आवाजाही को सुगम बनाने के लिए डिज़ाइन की गई एक ऐतिहासिक वन-स्टॉप यात्रा प्रणाली को मंज़ूरी दे दी है। संयुक्त अरब अमीरात- यू.ए.ई. और बहरीन को दिसंबर 2025 से शुरू होने वाली इस पहल के लिए चुना गया है। जी.सी.सी. के महासचिव जसीम मोहम्मद अलबुदैवी ने कुवैत ...

नवम्बर 14, 2025 2:17 अपराह्न

views 2.2K

महागठबंधन के उम्मीदवार राजद नेता तेजस्वी प्रसाद राघोपुर में भाजपा के सतीश कुमार से पीछे

बिहार विधानसभा चुनावों की मतगणना चल रही है जिसके साथ ही रुझान भी आने शुरु हो गए हैं । ताजे रुझानों पर नज़र डाले तो राघोपुर से आरजेडी के स्टार उम्‍मीदवार और महागठबंधन से मुख्यमंत्री पद का चेहरा तेजस्‍वी प्रसाद यादव पीछे चल रहे हैं। जबकि अलीनगर विधानसभा क्षेत्र से युवा लोकगायिका भाजपा उम्‍मीदवार मैथिल...