एशियाई तीरंदाजी चैम्पियशिप ढाका: भारत की पुरूष रिकर्व टीम ने स्‍वर्ण पदक जीत

ढाका में एशियाई तीरंदाजी चैम्पियशिप में भारत की पुरूषों की रिकर्व टीम ने स्‍वर्ण पदक जीतकर महत्‍वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। भारतीय तीरंदाजी संघ ने सोशल मीडिया पोस्‍ट में कहा है कि यशदीप भोगे, अतानु दास और राहुल की भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कोरिया को 5-4 से पराजि‍त किया।

   

इससे पहले, बृहस्‍पतिवार को भारत ने कंपाउंड स्‍पर्धा में तीन स्‍वर्ण और दो रजत पदक जीते थे। आज की जीत से भारत को अब तक चार स्‍वर्ण और दो रजत पदक मिल चुके हैं।

 

 

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला