अगस्त 8, 2024 2:00 अपराह्न

views 38

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य के निधन पर शोक व्यक्त किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य के निधन पर शोक व्यक्त किया है। सोशल मीडिया पोस्ट में प्रधानमंत्री ने उन्हें एक राजनीतिक दिग्गज बताया, जिन्होंने बड़ी प्रतिबद्धता के साथ राज्य की सेवा की। श्री भट्टाचार्य का 80 वर्ष की आयु में लंबी बीमारी के बाद दक्षिण...

अगस्त 8, 2024 1:58 अपराह्न

views 94

राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री और उप-प्रधानमंत्री के साथ द्विपक्षीय वार्ता की

राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज अपनी न्‍यूजीलैंड यात्रा के दौरान वेलिंगटन स्थित गवर्नमेंट हाउस में प्रधानमंत्री क्रिस्‍टोफर लक्‍सन और उप-प्रधानमंत्री तथा विदेश मंत्री विंस्टन पीटर्स के साथ द्विपक्षीय वार्ता की। इस दौरान सीमा शुल्क सहयोग, परंपरागत चिकित्सा और नवीकरणीय ऊर्जा पर चर्चा हुई।  

अगस्त 8, 2024 1:53 अपराह्न

views 22

बेरोजगारी दर 6 प्रतिशत से घटकर अब 3.2 प्रतिशत रह गई है: श्रम एवं रोजगार मंत्री मनसुख मांडविया

श्रम एवं रोजगार मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा है कि सरकार रोजगार सृजन के लिए 15 योजनाएं चला रही है। इसके परिणामस्वरूप, बेरोजगारी दर छह प्रतिशत से घटकर अब 3.2 प्रतिशत रह गई है। श्री मांडविया ने कहा कि 2016 में योजना शुरू होने के बाद से प्रधानमंत्री रोजगार प्रोत्साहन योजना के तहत एक करोड़ 21 लाख लोगों ...

अगस्त 8, 2024 1:51 अपराह्न

views 31

सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर ने गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की

सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर ने आज नई दिल्ली में गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। इस दौरान सिक्किम से जुड़े कई मामलों पर चर्चा हुई।  

अगस्त 8, 2024 1:47 अपराह्न

views 26

देश में बढ़ा 1,540 वर्ग किलोमीटर वन क्षेत्र: पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेन्द्र यादव

पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेन्द्र यादव ने कहा है कि देश में वन क्षेत्र 1,540 वर्ग किलोमीटर बढ़ गया है। राज्यसभा में प्रश्नकाल के दौरान पूरक प्रश्नों का उत्तर देते हुए श्री यादव ने कहा कि मुख्य रूप से आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, ओडिशा, कर्नाटक और झारखंड में वन क्षेत्र में वृद्धि हुई है। उ...

अगस्त 8, 2024 1:46 अपराह्न

views 22

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पेरिस ओलंपिक में दो पदक जीतने वाली भारतीय निशानेबाज मनु भाकर से मुलाकात की

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज ओलंपिक में दो पदक जीतने वाली भारतीय निशानेबाज मनु भाकर से मुलाकात की। सोशल मीडिया पोस्ट में श्री सिंह ने कहा कि मनु भाकर ने पेरिस ओलंपिक में देश के लिए दो कांस्य पदक जीतकर इतिहास रचा है। उन्होंने कहा कि हर भारतीय उनके अविश्वसनीय प्रदर्शन से उत्साहित है। रक्षा मंत्री ने...

अगस्त 8, 2024 1:44 अपराह्न

views 27

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को भूस्खलन से प्रभावित वायनाड का दौरा करेंगे

  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को भूस्खलन से प्रभावित वायनाड का दौरा करेंगे। यात्रा को लेकर कन्नूर और वायनाड में तैयारियां जारी हैं। यात्रा से पहले आज कन्नूर और वायनाड में सुरक्षा बैठकें हुईं। प्रधानमंत्री के वायनाड में भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का हवाई सर्वेक्षण करने की संभावना है। इस बीच, केरल ...

अगस्त 8, 2024 1:24 अपराह्न

views 18

सरकार ने देशभर में ग्रामीण क्षेत्रों के 77% से ज्‍यादा घरों में नल से जल उपलब्‍ध कराया: जल शक्ति मंत्री सी. आर. पाटिल

सरकार ने जल-जीवन मिशन के तहत देशभर में ग्रामीण क्षेत्रों के 77 प्रतिशत से ज्‍यादा घरों में नल से जल उपलब्‍ध कराया है। लोकसभा में प्रश्नकाल में पूरक प्रश्नों का उत्तर देते हुए जल शक्ति मंत्री सी. आर. पाटिल ने कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार ने वर्ष 2019 में यह योजना शुरू की थी और अब तक 15 करोड़ घरों को नल ...

अगस्त 8, 2024 1:23 अपराह्न

views 17

विपक्षी दलों ने पेरिस ओलंपिक में विनेश फोगाट को अयोग्‍य ठहराए जाने के मुद्दे पर राज्यसभा से वॉकआउट किया

  राज्‍यसभा में आज विपक्षी दलों ने पेरिस ओलंपिक में भारतीय पहलवान विनेश फोगाट को अयोग्‍य ठहराए जाने के मुद्दे पर वॉकआउट किया। सुबह जब सदन शुरू हुआ तो नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने यह मुद्दा उठाने की कोशिश की, जिसे अस्वीकार कर दिया गया। इसके बाद कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस, द्रविड़ मुनेत्र कड़गम...

अगस्त 8, 2024 1:22 अपराह्न

views 11

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने चमोली जिले के गोपेश्वर में 50 बेड वाले क्रिटिकल केयर ब्लॉक का शिलान्यास किया

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने आज चमोली जिले के गोपेश्वर में 50 बेड वाले क्रिटिकल केयर ब्लॉक का शिलान्यास किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह क्रिटिकल केयर ब्लॉक निकट भविष्य में स्थानीय लोगों की सेवा में काफी सहायक और लाभदायक सिद्ध होगा। इससे पहले उन्होंने चमोली में कार्यकर्ताओं के साथ 'एक पेड़...