अगस्त 9, 2024 2:03 अपराह्न

views 30

उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में किया काकोरी ट्रेन एक्‍शन शताब्दी उत्‍सव का उद्घाटन 

    उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने आज लखनऊ में काकोरी ट्रेन एक्‍शन शताब्दी उत्‍सव का उद्घाटन किया। यह उत्‍सव पूरे वर्ष मनाया जाएगा। हमारे संवाददाता ने बताया कि इस अवसर पर मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने कहा कि इस उत्सव का उद्देश्य स्‍वतंत्रता सेनानियों के शौर्य और काकोरी की वीर गाथा...

अगस्त 9, 2024 2:02 अपराह्न

views 20

केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने लोकसभा में पेश किया बैंकिंग कानून (संशोधन) विधेयक 

  केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने आज लोकसभा में बैंकिंग कानून (संशोधन) विधेयक 2024 पेश किया। विधेयक में भारतीय रिज़र्व बैंक अधिनियम 1934, बैंकिंग विनियमन अधिनियम 1949, भारतीय स्टेट बैंक अधिनियम 1955, बैंकिंग कंपनी (उपक्रमों का अधिग्रहण और हस्तांतरण) अधिनियम 1970 और बैंकिंग कंपनियों (उ...

अगस्त 9, 2024 2:01 अपराह्न

views 19

केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने लोकसभा में पेश किया समुद्री माल ढुलाई विधेयक समुद्री माल ढुलाई विधेयक आज लोकसभा में पेश किया गया। पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने विधेयक पेश किया। इस विधेयक का उद्देश्य समुद्री मार्ग से माल ढुलाई के संबंध में मालवाहकों से जुड़ी जिम्मेदारियों, देनदारियों, अधिकारों को सम्बल प्रदान करना है। श्री सोनोवाल ने कहा कि भारतीय समुद्री माल ढुलाई अधिनियम, 1925 लगभग 100 साल पुराना है और इसमें जरूरी बदलाव आवश्यक है। यह विधेयक सरकार को अंतरराष्ट्रीय समझौते के अनुपालन और बदलते वैश्विक परिदृश्य के अनुरूप निर्देश जारी करने की शक्ति प्रदान करता है।

समुद्री माल ढुलाई विधेयक आज लोकसभा में पेश किया गया। पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने विधेयक पेश किया। इस विधेयक का उद्देश्य समुद्री मार्ग से माल ढुलाई के संबंध में मालवाहकों से जुड़ी जिम्मेदारियों, देनदारियों, अधिकारों को सम्बल प्रदान करना है। श्री सोनोवाल ने कहा कि भारतीय सम...

अगस्त 9, 2024 1:56 अपराह्न

views 9

न्यूजीलैंड: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने ऑकलैंड में आयोजित सामुदायिक स्वागत समारोह में भारतीय प्रवासियों को किया संबोधित 

  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज ऑकलैंड में आयोजित एक सामुदायिक स्वागत समारोह में भारतीय प्रवासियों को संबोधित किया। स्वागत समारोह में भारत सरकार के राज्य मंत्री जॉर्ज कुरियन, लोकसभा सांसद जुगल किशोर शर्मा, सौमित्र खान, उच्चायुक्त नीता भूषण और बडी संख्‍या में भारतीय प्रवासियों  ने भाग लिया। 

अगस्त 9, 2024 1:52 अपराह्न

views 8

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने लोकसभा में पेश किया रेलवे (संशोधन) विधेयक-2024 

  रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने रेलवे (संशोधन) विधेयक-2024 आज लोकसभा में पेश किया। विधेयक में रेलवे अधिनियम 1989 में संशोधन का प्रावधान है। विधेयक पेश करते हुए रेल मंत्री ने कहा कि इस विधेयक से रेलवे बोर्ड की शक्ति बढ़ेगी और रेलवे की दक्षता में सुधार होगा। विधेयक में भारतीय रेलवे बोर्ड अधिनियम, 1905 ...

अगस्त 9, 2024 1:28 अपराह्न

views 11

आयुष क्षेत्र में मानकीकरण के लिए एक विभाग स्थापित करेगा भारतीय मानक ब्यूरो

  भारतीय मानक ब्यूरो आयुष क्षेत्र में मानकीकरण के लिए एक विभाग स्थापित करेगा। उपभोक्ता कार्य, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय ने कहा है कि नया विभाग आयुष उत्पादों और पद्धतियों की सुरक्षा, प्रभावकारिता और गुणवत्ता को बढ़ावा देने पर ध्यान केंद्रित करेगा। मानकीकरण की इस प्रक्रिया में आयुर्वेद, योग, प...

अगस्त 9, 2024 1:24 अपराह्न

views 15

केरल: पुलिस, अग्निशमन कर्मी, नागरिक रक्षा दल के स्‍वयं सेवक वायनाड के पुंचीरीवत्‍तोम और मुंडक्‍कई क्षेत्रों में चला रहे हैं तलाशी अभियान 

  केरल में पुलिस, अग्निशमन कर्मी, नागरिक रक्षा दल के स्‍वयं सेवक आज वायनाड के पुंचीरीवत्‍तोम और मुंडक्‍कई क्षेत्रों में तलाशी अभियान चला रहे हैं। इस बीच, वायनाड में जमीन धंसने के कारण चार और मृतकों के शव कंत्‍थानपारा और सूचीप्‍पारा जलप्रपात के बीच स्थित क्षेत्र से बरामद किए गए हैं। इस दुर्गम क्...

अगस्त 9, 2024 1:09 अपराह्न

views 8

अमरीका राष्‍ट्रपति चुनाव:  रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप और उनकी प्रतिद्वंदी डेमोक्रेटिक पार्टी से उम्मीदवार कमला हैरिस अगले महीने टेलीविजन की एक बहस में होंगे शामिल 

  रिपब्लिकन पार्टी के अमरीकी राष्‍ट्रपति उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप और डेमोक्रेटिक पार्टी की उनकी प्रतिद्वंदी कमला हैरिस अगले महीने की 10 तारीख को टेलीविजन की एक बहस में शामिल होंगे। ए. बी. सी. ने घोषणा की कि ट्रंप और हैरिस 10 सितंबर को पहले से ही एक अद्वितीय चुनाव के पहले आमने-सामने की बहस करने पर सहम...

अगस्त 9, 2024 1:06 अपराह्न

views 19

एससी-एसटी समुदाय के भाजपा सांसदों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की मुलाकात, आरक्षण में क्रीमी लेयर पर सर्वोच्‍च न्‍यायालय के सुझावों के संबंध में सौंपा ज्ञापन

  अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति समुदायों के लोकसभा और राज्यसभा के भाजपा सांसदों ने आज संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इन सांसदों ने संयुक्त रूप से अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षण में क्रीमी लेयर व्यवस्था पर सर्वोच्‍च न्‍यायालय के सुझावों के संबंध में एक ज...

अगस्त 9, 2024 1:58 अपराह्न

views 19

सर्वोच्‍च न्‍यायालय ने आज कथित शराब नीति घोटाला मामले में दिल्‍ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के नेता मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका की अनुमति दे दी।

  न्यायाधीश बी. आर. गवई और के. वी. विश्वनाथन की पीठ ने केंद्रीय अन्‍वेषण ब्‍यूरो-सी बी आई और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) दोनों मामलों में सिसोदिया की जमानत याचिका की अनुमति दी। न्‍यायालय ने कहा कि जांच के तीव्र निपटारे की उम्मीद में सिसोदिया को और अधिक समय तक हिरासत में रखना अनुच्छेद-21 के तहत उनकी व्यक...