अगस्त 11, 2024 7:57 अपराह्न

views 21

राज्य में 13 से 15 अगस्त तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है

राज्य में 13 से 15 अगस्त तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र रांची के वैज्ञानिकों ने बताया कि इस अवधि में राज्य के उत्तर पश्चिमी भागों में भारी बारिश के आसार हैं। आज और कल कई इलाकों में आंधी और वज्रपात की भी आशंका है।

अगस्त 11, 2024 7:56 अपराह्न

views 16

नक्सलियों के खिलाफ चलाये जा रहे राज्यव्यापी अभियान में पुलिस को एक और सफलता मिली है

नक्सलियों के खिलाफ चलाये जा रहे राज्यव्यापी अभियान में पुलिस को एक और सफलता मिली है। रांची के बुढ़मू थानाक्षेत्र से पुलिस ने टीएसपीसी कमांडर दिवाकर गंझू दस्ते के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। जिले के ग्रामीण पुलिस अधीक्षक सुमित अग्रवाल ने बताया कि नक्सलियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान में पुलिस न...

अगस्त 11, 2024 7:55 अपराह्न

views 22

अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की अध्यक्ष अलका लाम्बा ने आज रांची में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाक़ात की

अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की अध्यक्ष अलका लाम्बा ने आज रांची में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाक़ात की। बाद में पत्रकारों से बातचीत में अलका लाम्बा ने बताया कि मुख्यमंत्री से विशेषकर महिलाओं से जुड़ी योजनाओं के त्वरित क्रियान्वयन को लेकर चर्चा हुई। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री मईंया सम्मान योजना की...

अगस्त 11, 2024 7:46 अपराह्न

views 13

राजधानी दिल्ली के ज्यादातर इलाकों में आज सुबह से बारिश हो रही है

  राजधानी दिल्ली के ज्यादातर इलाकों में आज सुबह से बारिश हो रही है, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार आज का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहा।   मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान दिल्‍ली और आसपास के क्...

अगस्त 11, 2024 7:45 अपराह्न

views 190

महाराष्ट्र सरकार ‘लाड़की बहिन’ योजना की जुलाई और अगस्त महीने की किस्त 17 अगस्त को लाभार्थियों के खातों में जमा करेगी

  महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़नवीस ने कहा कि राज्य सरकार 'लाड़की बहिन' योजना की जुलाई और अगस्त महीने की किस्त 17 अगस्त को लाभार्थियों के खातों में जमा करेगी। अकोला में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं की एक बैठक को संबोधित करते हुए, श्री फड़नवीस ने कहा कि इस नई योजना को राज्य में भारी...

अगस्त 11, 2024 7:43 अपराह्न

views 12

दिल्‍ली के उपराज्‍यपाल विनय कुमार सक्‍सेना ने राजधानी के सुनेहरी,  कुशक और बारापुला नालों से गाद निकालने के चल रहे काम का जायजा लिया

  दिल्‍ली के उपराज्‍यपाल विनय कुमार सक्‍सेना ने राजधानी के सुनेहरी, कुशक और बारापुला नालों से गाद निकालने के चल रहे काम का जायजा लिया। उपराज्‍यपाल ने एक सोशल मीडिया पोस्‍ट में बताया कि इन सभी स्‍थलों पर गाद निकालने का कार्य संतोषजनक ढंग से चल रहा है। उच्‍च तकनीक मशीनों की सहायता से सौ से अधिक कर्मचा...

अगस्त 11, 2024 7:38 अपराह्न

views 17

बांग्लादेश में सोमवार को सत्ता परिवर्तन के बाद अधिकांश पुलिसकर्मी अब तक अपनी ड्यूटी पर नहीं आये हैं

  बांग्लादेश में सोमवार को सत्ता परिवर्तन के बाद अधिकांश पुलिसकर्मी अब तक अपनी ड्यूटी पर नहीं आये हैं। इसके परिणामस्वरूप वहां कानून और व्यवस्था की स्थिति खराब हो रही है। अवामी लीग पार्टी के नेताओं तथा कार्यकर्ताओं, धार्मिक अल्पसंख्यकों और समाज के अन्य कमजोर वर्गों के लोगों को इसका खामियाजा भुगत...

अगस्त 11, 2024 7:35 अपराह्न

views 31

नई दिल्‍ली संसदीय क्षेत्र से भाजपा सांसद बांसुरी स्‍वराज ने आज अपने संसदीय क्षेत्र में हर घर तिरंगा यात्रा में हिस्‍सा लिया

  नई दिल्‍ली संसदीय क्षेत्र से भाजपा सांसद बांसुरी स्‍वराज ने आज अपने संसदीय क्षेत्र में हर घर तिरंगा यात्रा में हिस्‍सा लिया।   इस यात्रा में भाजपा के अन्‍य नेता भी शामिल हुए। इस अवसर पर सांसद बांसुरी स्‍वराज ने कहा कि तिरंगा हमारी आन, बान और शान है। उन्‍होंने कहा कि हम तिरंगे को कभी झुकने नही...

अगस्त 11, 2024 7:21 अपराह्न

views 12

उपायुक्त जतिन लाल ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया

उपायुक्त जतिन लाल ने आज (रविवार) जिले के विभिन्न बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया और राहत कार्यों की समीक्षा की। उपायुक्त ने सरकारी मशीनरी को निर्देश दिए कि राहत और बचाव कार्य तेजी से और प्रभावी रूप से जारी रखें ताकि प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता दी जा सके। उन्होंने मुख्यमं...

अगस्त 11, 2024 7:20 अपराह्न

views 16

वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने सरकार को राजस्व का नुकसान पहुंचाने के मामले में तीन को निलंबित किया

छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने रायपुर की डिप्टी रजिस्ट्रार मंजूषा मिश्रा, तत्कालीन डिप्टी रजिस्ट्रार सुशील देहरी और दुर्ग की तत्कालीन डिप्टी रजिस्ट्रार शशिकांत पात्रे को ग़लत पंजीयन और सरकार को राजस्व का नुकसान पहुंचाने के मामले में निलंबित कर दिया है।