अगस्त 14, 2024 7:06 अपराह्न

views 18

इस साल नई दिल्ली में आयोजित होने वाले 78वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में देशभर से करीब 6 हजार विशेष अतिथियों को भी आमंत्रित किया गया

इस साल नई दिल्ली में आयोजित होने वाले 78वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में देशभर से करीब 6 हजार विशेष अतिथियों को भी आमंत्रित किया गया है। इन विशेष अतिथियों में महिला, युवा, किसान और आदिवासियों के साथ ही समाज के विभिन्न वर्गों के लोग तथा स्वतंत्रता दिवस प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के विजेता भी शामिल हैं। आ...

अगस्त 14, 2024 7:06 अपराह्न

views 28

देशभर में कल 15 अगस्त को 78वां स्वतंत्रता दिवस देशभक्ति के जज्बे और उल्लास के साथ मनाया जाएगा

देशभर में कल 15 अगस्त को 78वां स्वतंत्रता दिवस देशभक्ति के जज्बे और उल्लास के साथ मनाया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली के ऐतिहासिक लालकिले से राष्ट्रध्वज फहराएंगे और देश को संबोधित करेंगे।   इधर, छत्तीसगढ़ में भी स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय रायपुर के पुलिस परेड ग्राउ...

अगस्त 14, 2024 7:05 अपराह्न

views 15

गुमला वन प्रमंडल के द्वारा आज 75वां वन महोत्सव का आयोजन डीएवी पब्लिक स्कूल में किया गया

गुमला वन प्रमंडल के द्वारा आज 75वां वन महोत्सव का आयोजन डीएवी पब्लिक स्कूल में किया गया। इस मौके पर सांसद सुखदेव भगत ने कहा कि वनों के प्रति नागरिकों को प्रेम और अपनेपन की भावना रखने की जरूरत है।

अगस्त 14, 2024 7:04 अपराह्न

views 16

पूर्वी सिंहभूम जिले की पुलिस ने मोबाइल को वापस उनके मालिकों को आज सौंप दिया

पूर्वी सिंहभूम जिले की पुलिस ने जमशेदपुर वासियों को कार्यक्रम आयोजित कर 680 गुम या चोरी हुए मोबाइल को वापस उनके मालिकों को आज सौंप दिया है।

अगस्त 14, 2024 7:04 अपराह्न

views 20

राजधानी रांची समेत पूरे राज्य में मानसून फिर सक्रिय हो गया है

राजधानी रांची समेत पूरे राज्य में मानसून फिर सक्रिय हो गया है। आज दोपहर बाद रांची समेत राज्य के कई जिलों में जोरदार बारिश हुई। मौसम विज्ञान केन्द्र रांची ने अगले दो दिनों तक रांची, पूर्वी सिंहभूम, सिमडेगा समेत राज्य के कई जिलों में भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।

अगस्त 14, 2024 7:03 अपराह्न

views 22

झारखंड हाईकोर्ट ने राज्य सरकार से संताल परगना में बांग्लादेशी घुसपैठियों की पहचान स्पेशल ब्रांच से कराने को कहा

झारखंड हाईकोर्ट ने राज्य सरकार से संताल परगना में बांग्लादेशी घुसपैठियों की पहचान स्पेशल ब्रांच से कराने को कहा है। अदालत ने कहा है कि देवघर, दुमका, गोड्डा, साहिबगंज, पाकुड़ और जामताड़ा में मतदाता पहचान पत्र जारी करने से पहले लैंड रिकार्ड और अन्य दस्तावेज की जांच अवश्य की जाए।

अगस्त 14, 2024 7:03 अपराह्न

views 15

उच्चतम न्यायालय ने आज स्पष्ट किया है कि राज्य अब खनिज अधिकारों पर बकाया कर वसूल सकते हैं

उच्चतम न्यायालय ने आज स्पष्ट किया है कि राज्य अब खनिज अधिकारों पर बकाया कर वसूल सकते हैं। एक अप्रैल, 2005 से पहले के खनिज अधिकारों पर ये लागू नहीं होगा। शीर्ष न्यायालय ने 25 जुलाई को यह आदेश दिया था कि राज्यों के पास शक्ति है कि वे खनिज अधिकारों पर कर लगा सकें। खान और खनिज विनियमन तथा विकास अधिनियम ...

अगस्त 14, 2024 7:03 अपराह्न

views 16

देश आज 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के रूप में मना रहा है।

देश आज 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के रूप में मना रहा है। इसे लेकर चतरा, गिरिडीह समेत राज्यभर में कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। गिरिडीह में भाजपा की ओर से एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस मौके पर केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि कांग्रेस के कारण देश का ब...

अगस्त 14, 2024 7:02 अपराह्न

views 13

हर घर तिरंगा अभियान देशवासियों में राष्ट्र भक्ति की भावना बढ़ाने के लिए 15 अगस्त तक पूरे देश में चलाया जा रहा है

हर घर तिरंगा अभियान देशवासियों में राष्ट्र भक्ति की भावना बढ़ाने के लिए 15 अगस्त तक पूरे देश में चलाया जा रहा है। सरकार ने लोगों से आग्रह किया है कि वे अपने घरों पर तिरंगा फहराएं और तिरंगे के साथ एक सेल्फी लेकर हर घर तिरंगा वेबसाइट पर अपलोड करें। इधर, सीआईएसफ बोकारो यूनिट ने डीआईजी दिग्विजय सिंह की अ...

अगस्त 14, 2024 7:02 अपराह्न

views 17

एक हजार 37 कर्मियों को वीरता और सेवा पदक के लिए चुना गया है

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पुलिस, अग्निशमन, होम गार्ड और नागरिक सुरक्षा तथा सुधार कार्यों से जुडे़ एक हजार 37 कर्मियों को वीरता और सेवा पदक के लिए चुना गया है। इनमें झारखंड के भी 19 पुलिसकर्मी शामिल हैं। आइपीएस अधिकारी दीपक पांडेय सहित सात पुलिसकर्मियों को वीरता पदक के लिए चुना गया है, जबकि 11 पुलिस...