अगस्त 14, 2024 7:39 अपराह्न

views 10

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किले से 78वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर  कल सुबह सात बजे राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे

      प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किले से 78वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर  कल सुबह सात बजे राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे और देश को संबोधित करेंगे। इस वर्ष के स्वतंत्रता दिवस का विषय विकसित भारत @ 2047 है। रक्षा मंत्रालय ने बताया है कि यह समारोह 2047 तक देश को एक विकसित राष्ट्र बनाने ...

अगस्त 14, 2024 7:38 अपराह्न

views 15

मिजोरम में स्वतंत्रता दिवस 2024 की सभी तैयारियां हो चुकी हैं और सुरक्षा व्‍यवस्‍था कडी कर  दी गई है

      मिजोरम में स्वतंत्रता दिवस 2024 की सभी तैयारियां हो चुकी हैं और सुरक्षा व्‍यवस्‍था कडी कर  दी गई है।  कानून-व्यवस्था पुलिस महानिरीक्षक लालबियाकथांगा खियांग्ते ने कल कहा कि आइजोल सहित पूरे राज्य में स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की ग...

अगस्त 14, 2024 7:36 अपराह्न

views 17

भारतीय जनता पार्टी ने तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर कोलकाता में एक डॉक्टर से दुष्‍कर्म और हत्या के जघन्य अपराध में शामिल अपराधियों को बचाने का आरोप लगाया ह‍ै।

       भारतीय जनता पार्टी ने तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर कोलकाता में एक डॉक्टर से दुष्‍कर्म और हत्या के जघन्य अपराध में शामिल अपराधियों को बचाने का आरोप लगाया ह‍ै। नई दिल्ली में आज संवाददाताओं से बातचीत में पार्टी प्रवक्ता गौरव भाटिया ने आरोप लगाया कि मुख्यम...

अगस्त 14, 2024 7:22 अपराह्न

views 9

सरकार ने देश के रक्षा क्षेत्र को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कई सुधार किए हैं- केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

       केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि सरकार ने देश के रक्षा क्षेत्र को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कई सुधार किए हैं। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर आज आकाशवाणी पर सशस्त्र बलों को संबोधित करते हुए श्री सिंह ने कहा कि पिछले दस वर्षों में स्वदेशी कंपनियों से छह लाख करोड़ रुपये के रक्षा ...

अगस्त 14, 2024 7:12 अपराह्न

views 26

छत्तीसगढ़ से शुरू हुआ ‘ऑपरेशन सिपाही रक्षासूत्र’ अभियान कल दिल्ली पहुंचा

छत्तीसगढ़ से शुरू हुआ ‘ऑपरेशन सिपाही रक्षासूत्र’ अभियान कल दिल्ली पहुंचा। इस रक्षासूत्र में एक चुटकी मिट्टी, एक मौली धागा और रक्षक सिपाहियों के लिए एक पत्र शामिल है। ऐसे नौ लाख रक्षासूत्र छत्तीसगढ़ से दिल्ली पहुंचे हैं। इस अभियान का दिल्ली स्थित सेना मुख्यालय में जोरदार स्वागत किया गया।   केन्द्र...

अगस्त 14, 2024 7:11 अपराह्न

views 13

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा देश की आजादी की 77वीं वर्षगांठ के पहले आज प्रदेश के सभी वार्डों में संविधान यात्रा निकाली गई

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा देश की आजादी की 77वीं वर्षगांठ के पहले आज प्रदेश के सभी वार्डों में संविधान यात्रा निकाली गई। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज रायपुर में आयोजित संविधान यात्रा में शामिल हुए। इस अवसर पर अन्य जिलों में भी आयोजित संविधान यात्रा में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और कार्य...

अगस्त 14, 2024 7:10 अपराह्न

views 20

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय कल 13 अगस्त को रायपुर के इंडोर स्टेडियम में आयोजित ‘जोहार तिरंगा कार्यक्रम’ में शामिल हुए

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय कल 13 अगस्त को रायपुर के इंडोर स्टेडियम में आयोजित ‘जोहार तिरंगा कार्यक्रम’ में शामिल हुए। संस्कृति विभाग द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में देश के मशहूर गायक कैलाश खेर और उनकी टीम ने देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति दी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से अपने-अप...

अगस्त 14, 2024 7:10 अपराह्न

views 18

स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पहले आज 14 अगस्त को छत्तीसगढ़ के के विभिन्न जिलों में स्वतंत्रता दौड़ का आयोजन किया गया

स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पहले आज 14 अगस्त को छत्तीसगढ़ के के विभिन्न जिलों में स्वतंत्रता दौड़ का आयोजन किया गया। इसमें जनप्रतिनिधियों सहित बड़ी संख्या में आम नागरिक शामिल हुए। बलौदाबाजार में आयोजित स्वतंत्रता दौड़ में खेल और युवा कल्याण मंत्री टंकराम वर्मा, कलेक्टर दीपक सोनी, पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवा...

अगस्त 14, 2024 7:08 अपराह्न

views 21

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने स्वतंत्रता दिवस पर पुलिस पदकों की घोषणा कर दी है

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने स्वतंत्रता दिवस पर पुलिस पदकों की घोषणा कर दी है। इनमें छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग के पच्चीस अधिकारियों और कर्मचारियों को वीरता पदक, विशिष्ट सेवा पदक और सराहनीय सेवा पदक प्रदान किए जाएंगे। पंद्रह अधिकारियों को पुलिस वीरता पदक, एक अधिकारी को विशिष्ट सेवा पदक और सराहनीय सेवाओं के लि...

अगस्त 14, 2024 7:07 अपराह्न

views 11

इस बार छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित होने वाले स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में बीजापुर जिले के कक्षा नवमीं और ग्यारहवीं के 100 मेधावी बच्चे भी शामिल होंगे

इस बार छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित होने वाले स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में बीजापुर जिले के कक्षा नवमीं और ग्यारहवीं के 100 मेधावी बच्चे भी शामिल होंगे। ये विद्यार्थी अपने रायपुर प्रवास के दौरान राज्यपाल और मुख्यमंत्री निवास के अलावा राजधानी के महत्वपूर्ण पर्यटन स्थलों का भ्रमण करेंगे...