दिसम्बर 9, 2024 3:47 अपराह्न

views 10

3-4 दिनों में देश के अलग-अलग हिस्सों में शीत लहर की आशंका

मौसम विभाग ने अगले 3-4 दिनों में जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित, बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पूर्वी राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और हिमाचल प्रदेश में शीत लहर की भविष्यवाणी की है। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़़, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, बिहार और झारखंड में 2-3 दिनों तक सुबह ...

दिसम्बर 9, 2024 2:04 अपराह्न

views 16

भारत ने सीरिया की एकता, संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता की रक्षा के लिए सभी पक्षों से इस दिशा में काम करने को कहा

भारत ने सीरिया की एकता, संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता की रक्षा के लिए सभी पक्षों से इस दिशा में काम करने को कहा है। विदेश मंत्रालय ने बताया कि वह सीरिया में स्थिति और घटनाक्रम पर नजर रखे हुए है। मंत्रालय ने कहा कि दमिश्क में भारतीय दूतावास भारतीय समुदाय की सुरक्षा के लिए उनके संपर्क में है।

दिसम्बर 9, 2024 2:02 अपराह्न

views 96

भारतीय जनता पार्टी के नेता राहुल नार्वेकर को सर्वसम्मति से महाराष्ट्र विधानसभा का अध्यक्ष चुना गया

भारतीय जनता पार्टी के नेता राहुल नार्वेकर को आज सर्वसम्मति से महाराष्ट्र विधानसभा का अध्यक्ष चुना गया। श्री नार्वेकर को इस पद पर नियुक्त करने का प्रस्ताव मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस, उपमुख्यमंत्री अजीत पवार और उपमुख्‍यमंत्री एकनाथ शिंदे ने पेश किया था। मुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़णवीस ने श्री नार्वेकर...

दिसम्बर 9, 2024 1:59 अपराह्न

views 16

भारतीय जनता पार्टी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए उम्मीदवारों की घोषणा की

भारतीय जनता पार्टी ने आज राज्यसभा उपचुनाव के लिए उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। पार्टी ने आंध्र प्रदेश से रयागा कृष्णैया, हरियाणा से रेखा शर्मा और ओडिशा से सुजीत कुमार को टिकट दिया है।

दिसम्बर 9, 2024 1:57 अपराह्न

views 19

आम आदमी पार्टी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए 20 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की

आम आदमी पार्टी ने आगामी दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए 20 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है। पार्टी ने पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को जंगपुरा से, अवध ओझा को पटपड़गंज से, राखी बिडला को मादीपुर से, प्रवीण कुमार को जनकपुरी से और सुरेंद्र पाल सिंह बिट्टू को तिमारपुर विधानसभा क्षेत्र से मैदान म...

दिसम्बर 9, 2024 3:43 अपराह्न

views 20

भारतीय विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने ढाका में बांग्लादेश के विदेश मामलों के सलाहकार मोहम्मद तौहीद हुसैन से मुलाकात की

भारत के विदेश सचिव विक्रम मिसरी बांग्‍लादेश के विदेश सचिव जशिमुद्दीन के साथ ढाका में भारत-बांगलादेश विदेश कार्यालय परामर्श- एफ ओ सी में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्‍व कर रहे हैं। यह बैठक ढाका के स्‍टेट गेस्‍ट हाउस पद्मा में आज सुबह 11 बजे शुरू हुई। श्री मिसरी आज सुबह लगभग साढे़ आठ बजे भारतीय वायु ...

दिसम्बर 9, 2024 1:19 अपराह्न

views 13

सुधार, प्रदर्शन और परिवर्तन का मंत्र ही है, जो भारत में विकास के प्रत्‍येक क्षेत्र में दिखाई दे रहा है: प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज जयपुर में राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट का उद्घाटन किया। जयपुर प्रदर्शनी और कन्वेंशन सेंटर में तीन दिवसीय शिखर सम्मेलन को संबोधित करते हुए, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि 'सुधार, प्रदर्शन और परिवर्तन' का मंत्र ही है, जो विकास के प्रत्‍येक क्षेत्र में दिखाई ...

दिसम्बर 9, 2024 1:13 अपराह्न

views 13

इंटरनेट केवल सम्‍पर्क का साधन ही नहीं, बल्कि दुनिया की अर्थव्यवस्थाओं, समाजों और व्यक्तिगत आकांक्षाओं को आगे बढ़ाने का मंच बना: केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद

केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री जितिन प्रसाद ने कहा है कि इंटरनेट आज केवल सम्‍पर्क का साधन ही नहीं है, बल्कि दुनिया की अर्थव्यवस्थाओं, समाजों और व्यक्तिगत आकांक्षाओं को आगे बढ़ाने का मंच बन गया है।   इंडिया इंटरनेट गवर्नेंस 2024 के उद्घाटन सत्र में उन्होंने कहा कि यह ...

दिसम्बर 9, 2024 12:54 अपराह्न

views 17

झारखंड विधानसभा का चार दिन का विशेष सत्र नवनिर्वाचित सदस्यों के स्वागत के साथ शुरू हुआ

झारखंड विधानसभा का चार दिन का विशेष सत्र नवनिर्वाचित सदस्यों के स्वागत के साथ रांची में आज शुरू हुआ। यह सत्र नवनिर्वाचित विधायकों के शपथ लेने और अध्‍यक्ष का चुनाव करने के लिए बुलाया गया है।   अस्‍थायी अध्‍यक्ष स्टीफन मरांडी नवनिर्वाचित सदस्यों को शपथ दिला रहे हैं, जो कल तक जारी रहेगा। सदस्यों क...

दिसम्बर 9, 2024 3:41 अपराह्न

views 14

संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही विभिन्‍न मुद्दों को लेकर कई बार स्‍थगित

संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही आज विभिन्‍न मुद्दों को लेकर कई बार स्‍थगित हुई। इन मुद्दों में एक प्रमुख व्‍यावसायिक समूह पर कथित रिश्‍वत लेने के आरोप और अमरीका आधारित एक प्रमुख फाउंडेशन के साथ कांग्रेस नेताओं के कथित संपर्क के मुद्दे शामिल हैं।       पहले स्‍थगन के बाद जब लोकसभा की कार्यवाही ...