दिसम्बर 9, 2024 12:47 अपराह्न

views 12

टोंगा के प्रधानमंत्री हुआकावामेलिकु सियाओसी सोवालेनी ने संसद में अविश्‍वास प्रस्‍ताव से पहले दिया इस्‍तीफा

टोंगा के प्रधानमंत्री हुआकावामेलिकु सियाओसी सोवालेनी ने संसद में निर्धारित अविश्‍वास प्रस्‍ताव के पहले आज सुबह इस्‍तीफा दे दिया। श्री सोवालेनी 2021 से कार्यालय में थे। उन्‍होंने अपने इस्‍तीफे का विशेष कारण नहीं बताया। अभी यह अस्‍पष्‍ट है कि अगला प्रधानमंत्री कौन होगा।   टोंगा के राष्‍ट्रीय चुना...

दिसम्बर 9, 2024 1:54 अपराह्न

views 19

विश्‍व स्‍क्‍वॉश टीम चैंपियनशिप-2024: महिलाओं की स्‍पर्धा के ग्रुप-सी के शुरूआती मैच में भारत ने कोलंबिया को 2-1 से हराया

हांगकांग में चल रही विश्‍व स्‍क्‍वॉश टीम चैंपियनशिप 2024 की महिलाओं की स्‍पर्धा के ग्रुप-सी के शुरूआती मैच में भारत ने कोलंबिया को 2-1 से हरा दिया। भारतीय महिला टीम का सामना अगले मैच में आज दोपहर तीन बजे बेल्जियम से होगा।   इस बीच, भारतीय पुरूष टीम का आयरलैंड के विरूद्ध ग्रुप-एफ का शुरूआती मैच ...

दिसम्बर 9, 2024 12:37 अपराह्न

views 13

संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों से किया आग्रह- भारत विरोधी ताकतों के खिलाफ एकजुट होकर लड़ें

संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों से भारत विरोधी ताकतों के खिलाफ एकजुट होकर लड़ने का आग्रह किया है। नई दिल्ली में मीडिया से बातचीत में श्री रिजिजू ने कहा कि कुछ मुद्दों को राजनीतिक रूप से नहीं देखा जाना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि सार्वजनिक डोमेन में उपलब्ध एक हालिय...

दिसम्बर 9, 2024 12:29 अपराह्न

views 12

फिडे विश्व शतरंज चैंपियनशिप: आज 12वें दौर में भारतीय ग्रैंडमास्टर डोम्माराजू गुकेश का सामना चीन के डिंग लिरेन से

फिडे विश्व शतरंज चैंपियनशिप में आज 12वें दौर में भारतीय ग्रैंडमास्टर डोम्माराजू गुकेश का सामना चीन के डिंग लिरेन से होगा। यह मैच सिंगापुर में भारतीय समयानुसार दोपहर 2 बजकर 30 मिनट पर खेला जाएगा। इस प्रतियोगिता में अब केवल तीन दौर की बाजी खेली जानी बाकी हैं।   डी. गुकेश ने कल ग्‍यारहवीं बाजी जीत...

दिसम्बर 9, 2024 12:25 अपराह्न

views 18

चावल की कमी को कम करने के लिए भारत सहित कई देशों से चावल लेगा श्रीलंका

कई किस्‍मों के चावल की कमी के बीच श्रीलंका में अगले सप्‍ताह आयातित चावल की पहली खेप पहुंचने वाली है। व्‍यापारी संगठन के एक प्रवक्‍ता के अनुसार आयातकों ने भारत और अन्‍य देशों से चावल के स्‍टॉक के लिए आदेश दिए हैं।   पिछले सप्‍ताह मंत्रिमंडल ने 20 दिसम्‍बर तक चावल की आयात नियंत्रण अनुमति पर अंशका...

दिसम्बर 9, 2024 11:53 पूर्वाह्न

views 18

महिला जूनियर हॉकी एशिया कप: पूल-ए मैच में मलेशिया से होगा भारत का मुकाबला

हॉकी में, महिला जूनियर एशिया कप के लिए आज भारत का मुकाबला ओमान के मस्कट में पूल-ए मैच में मलेशिया से होगा। यह मैच भारतीय समयानुसार रात साढ़े आठ बजे शुरू होगा। पूल-बी मैच में चीनी ताइपे का मुकाबला दक्षिण कोरिया से होगा। यह मैच भारतीय समयानुसार शाम सवा छह बजे शुरू होगा।   इससे पहले, भारत ने कल बा...

दिसम्बर 9, 2024 11:42 पूर्वाह्न

views 18

एक प्रमुख व्यापारिक समूह के खिलाफ कथित रिश्वतखोरी के आरोपों को लेकर इंडिया गठबंधन के सांसदों ने संसद भवन परिसर में किया विरोध प्रदर्शन

विपक्षी इंडिया गठबंधन के सांसदों ने एक प्रमुख व्यापारिक समूह के खिलाफ कथित रिश्वतखोरी के आरोपों को लेकर आज संसद भवन परिसर में विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस, डीएमके, राष्‍ट्रीय जनता दल और वामपंथी दल और अन्‍य दलों ने विरोध प्रदर्शन में भाग लिया।

दिसम्बर 9, 2024 11:24 पूर्वाह्न

views 15

उत्तराखंड: चमोली, चंपावत, उत्तरकाशी और देहरादून सहित ऊंचाई वाले क्षेत्रों में मौसम की पहली बर्फबारी से मौसम हुआ ठंडा

उत्तराखंड के चमोली, चंपावत, उत्तरकाशी और देहरादून सहित ऊंचाई वाले क्षेत्रों में मौसम की पहली बर्फबारी से मौसम ठंडा हो गया है। वहीं, मैदानी इलाकों में सुबह और शाम को पाला पड़ने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। शीतलहर से बचने के लिए रेन बसेरों में कंबल, गर्म कपड़े और जरूरी सामान उपलब्ध कराया जा रहा ह...

दिसम्बर 9, 2024 11:12 पूर्वाह्न

views 29

पिछले तीन-चार दिन की राहत के बाद प्रदेश में एक बार फिर से बढ़ रही है सर्दी

प्रदेश में एक बार फिर सर्दी बढ़ने लगी है। पिछले तीन-चार दिन की राहत के बाद प्रदेश में एक बार फिर रात का तापमान कम होता जा रहा है। भोपाल में कल न्यूनतम तापमान 12.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सबसे कम तापमान ग्वालियर में 9.3 डिग्री रहा। वहीं, पश्चिमी विक्षोभ की वजह से पूर्वी हिस्से के जिलों में बारि...

दिसम्बर 9, 2024 11:09 पूर्वाह्न

views 30

प्रदेश में प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी से लाखों लोगों का अपने घर का सपना हो रहा है साकार

प्रदेश में प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी से लाखों लोगों का अपने घर का सपना साकार हो रहा है। ग्वालियर नगर निगम द्वारा इस संबंध में किए गए कार्य को राज्य स्तर पर भी सराहना मिल रही है। ग्वालियर में योजना के तहत पक्के मकान मिलने से हितग्राहियों ने अपनी खुशी जाहिर की है।