दिसम्बर 30, 2024 8:20 अपराह्न

views 23

हिमाचल प्रदेश में बर्फ से ढके इलाकों में सड़क मार्ग को शुरू किया गया

हिमाचल प्रदेश में आज मौसम साफ होने के बाद बर्फ से ढके इलाकों में सड़क मार्ग को साफ करने का कार्य तेजी से किया जा रहा है। राज्य के आदिवासी इलाकों में अधिकांश जगहों पर सड़क यातायात, बिजली और पेयजल आपूर्ति शुरू कर दी गई है।

दिसम्बर 30, 2024 7:33 अपराह्न

views 16

प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से सम्मानित हेमबती नाग ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से की मुलाकात

प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से सम्मानित कोंडागांव की हेमबती नाग ने आज रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने हेमबती को शाबाशी देते हुए भविष्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित किया।

दिसम्बर 30, 2024 7:32 अपराह्न

views 17

छत्तीसगढ़ सरकार ने राईस मिलरों को लंबित प्रोत्साहन राशि की दूसरी किश्त प्रदान करने का लिया निर्णय

छत्तीसगढ़ सरकार ने राईस मिलरों को लंबित प्रोत्साहन राशि की दूसरी किश्त प्रदान करने का निर्णय लिया है। यह फैसला आज मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में हुई राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक में लिया गया। बैठक के बाद निर्णयों की जानकारी देते हुए उपमुख्यमंत्री अरूण साव ने बताया कि मंत्रिपरिषद ने बीते दो ख...

दिसम्बर 30, 2024 7:31 अपराह्न

views 22

प्रदेश में 1 जनवरी से कड़ाके की सर्दी का दौर शुरू होने की सम्भावना

प्रदेश में बारिश का दौर थम गया है। अब दिन-रात के तापमान में गिरावट होने लगी है। रविवार की रात कई शहरों में पारा लुढ़का। अब नए साल के पहले दिन यानी, 1 जनवरी से कड़ाके की सर्दी का दौर शुरू होने की सम्भावना है । मौसम विभाग का कहना है कि बर्फीली हवा की वजह से पूरा प्रदेश ठिठुरेगा। शिवपुरी जिले में सर्दी क...

दिसम्बर 30, 2024 7:31 अपराह्न

views 16

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आर्मी वॉर कॉलेज में अधिकारियों को किया संबोधित

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज महू में आर्मी वॉर कॉलेज में अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि आज के लगातार विकसित होते समय में सीमांत प्रौद्योगिकियों में महारत हासिल करना समय की मांग है और सैन्य प्रशिक्षण केंद्र हमारे सैनिकों को भविष्य की चुनौतियों का मुकाबला करने को महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे है...

दिसम्बर 30, 2024 7:28 अपराह्न

views 19

केन्द्र सरकार द्वारा माओवाद प्रभावित क्षेत्रों के आदिवासी बच्चों को देश के बड़े शहरों का कराया जा रहा है भ्रमण

छत्तीसगढ़ नेहरू युवा केन्द्र संगठन और केन्द्र सरकार द्वारा माओवाद प्रभावित क्षेत्रों के आदिवासी बच्चों को देश के बड़े शहरों का भ्रमण कराया जा रहा है। इसका उद्देश्य देश के विकास और विविधता से बच्चों को परिचित कराना है। इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले से तीस बच्चे मुंबई का दौरा कर वापस लौटे हैं।

दिसम्बर 30, 2024 7:27 अपराह्न

views 19

भारतीय रेलवे की समय सारणी में एक जनवरी 2025 से आंशिक बदलाव

भारतीय रेलवे की समय सारणी में एक जनवरी दो हजार पच्चीस से आंशिक बदलाव किया गया हैं। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में भी लागू होने वाली नई रेलवे समय-सारणी में अप और डाउन की एक सौ इकतीस स्टेशनों में गाड़ियों के परिचालन समय में बदलाव किया गया है। अन्य स्टेशनों में समय सारणी यथावत रहेगी। इसमें पैंतालीस पैसेंजर...

दिसम्बर 30, 2024 7:26 अपराह्न

views 18

केंद्रीय राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल छत्तीसगढ़ के प्रवास पर

केंद्रीय राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल इन दिनों छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग के प्रवास पर है। उन्होंने अपने दंतेवाड़ा प्रवास के दौरान बाल मित्र पुस्तकालय, जैविक कृषि, नव गुरुकुल और एसएचसी सेंटर घोटपाल का अवलोकन किया। सबसे पहले, केन्द्रीय राज्यमंत्री दंतेवाड़ा के चिंतालंका ग्राम स्थित बालमित्र पुस्तकालय पहुंच...

दिसम्बर 30, 2024 7:25 अपराह्न

views 21

छत्तीसगढ़ में फसलों के कीट प्रकोप प्रबंधन और उन्नत नस्ल के पशुपालन को बढ़ावा देने पर सरकार का जोर

छत्तीसगढ़ में फसलों के कीट प्रकोप प्रबंधन और उन्नत नस्ल के पशुपालन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किसानों को फोल्डस्कोप माइक्रोस्कोप के उपयोग के लिए प्रेरित और प्रोत्साहित किया जा रहा है। राष्ट्रीय जैविक तनाव प्रबंधन संस्थान के सहयोग से राज्य के बीस जिलों के किसानों को ’’फोल्डस्कोप’’ नामक पोर्टेबल माइक...

दिसम्बर 30, 2024 7:23 अपराह्न

views 17

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सर संघचालक डॉक्टर मोहन भागवत छत्तीसगढ़ प्रवास पर

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सर संघचालक डॉक्टर मोहन भागवत इन दिनों छत्तीसगढ़ प्रवास पर हैं। कल रायपुर में उन्होंने पर्यावरण संवर्धन से जुड़े कार्यों पर कार्यकर्ताओं और अधिकारियों का मार्गदर्शन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि संघ द्वारा पर्यावरण संरक्षण के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के लिए विभिन्न गतिवि...