दिसम्बर 30, 2024 7:28 अपराह्न

printer

केन्द्र सरकार द्वारा माओवाद प्रभावित क्षेत्रों के आदिवासी बच्चों को देश के बड़े शहरों का कराया जा रहा है भ्रमण

छत्तीसगढ़ नेहरू युवा केन्द्र संगठन और केन्द्र सरकार द्वारा माओवाद प्रभावित क्षेत्रों के आदिवासी बच्चों को देश के बड़े शहरों का भ्रमण कराया जा रहा है। इसका उद्देश्य देश के विकास और विविधता से बच्चों को परिचित कराना है। इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले से तीस बच्चे मुंबई का दौरा कर वापस लौटे हैं।