दिसम्बर 31, 2024 8:59 पूर्वाह्न

views 14

कोहरे के कारण देरी से चल रही हैं लगभग 30 ट्रेनें: रेलवे

  रेलवे ने बताया है कि कोहरे के कारण लगभग 30 ट्रेनें देरी से चल रही हैं। इन ट्रेनों में कर्नाटक एक्सप्रेस, संपर्क क्रांति, तेजस राजधानी, लखनऊ मेल, ऊंचाहार एक्सप्रेस सहित अन्य ट्रेनें शामिल हैं। ये ट्रेनें अपने निर्धारित समय से कम से कम 30 मिनट और अधिकतम चार घंटे की देरी से चल रही हैं।

दिसम्बर 31, 2024 8:57 पूर्वाह्न

views 21

केंद्र सरकार ने केरल के वायनाड में 30 जुलाई को हुए भीषण भूस्खलन को अत्यंत गंभीर प्राकृतिक आपदा घोषित किया

    केंद्र सरकार ने केरल के वायनाड में 30 जुलाई को हुए भीषण भूस्खलन के व्यापक असर को देखते हुए इसे अत्यंत गंभीर प्राकृतिक आपदा घोषित किया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने केरल सरकार को सूचित किया है कि राज्य आपदा प्रबंधन कोष से दी गई प्रारंभिक सहायता के अलावा अंतरमंत्रालयीय केंद्रीय दल के मूल्यांकन के ब...

दिसम्बर 31, 2024 8:52 पूर्वाह्न

views 16

शतरंज: रमेश बाबू वैशाली ने फिडे वर्ल्ड ब्लिट्ज चैम्पियनशिप 2024 के महिला वर्ग के नॉक आउट चरण के लिए पात्रता हासिल की

    शतरंज में ग्रैंडमास्टर रमेश बाबू वैशाली ने फिडे वर्ल्ड ब्लिट्ज चैम्पियनशिप 2024 के महिला वर्ग के नॉक आउट चरण के लिए पात्रता हासिल कर ली है। वैशाली न्यूयार्क में चल रही प्रतियोगिता में 11 दौर के बाद 9.5 अंक प्राप्त करके अंक तालिका में शीर्ष स्थान पर रहीं। वे महिला और ओपन दोनों वर्गों में प्रतियोग...

दिसम्बर 31, 2024 8:47 पूर्वाह्न

views 14

नए साल के स्वागत के लिए तैयार हिमाचल प्रदेश, बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं पर्यटक

  हिमाचल प्रदेश नए साल 2025 के स्वागत के लिए तैयार है। इस बार बर्फबारी के कारण बड़ी संख्या में पर्यटक पहाड़ी इलाकों में पहुंच रहे हैं, जिससे शिमला और मनाली में ट्रैफिक जाम हो रहा है।

दिसम्बर 31, 2024 8:45 पूर्वाह्न

views 30

उत्तर भारत में शीत लहर जारी रहने से कई राज्यों के तापमान में गिरावट आई

    उत्तर भारत में शीत लहर जारी रहने से कई राज्यों के तापमान में गिरावट आई है। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिन तक जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में शीत लहर जारी रहेगी। हरियाणा और चंडीगढ़ में आज तथा पश्चिमी उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में कल तक अधिक ठंड जारी रहने का अनुमान...

दिसम्बर 31, 2024 8:44 पूर्वाह्न

views 23

बिहार सरकार ने भू-सर्वेक्षण और बंदोबस्ती की प्रक्रिया के लिए समयसीमा जुलाई 2026 तक बढ़ाई

    बिहार सरकार ने भू-सर्वेक्षण और बंदोबस्ती की चालू प्रक्रिया को अगले एक और वर्ष के लिए बढ़ाने का निर्णय लिया है। अब राज्य भर में इस सर्वेक्षण को पूरा करने की समयसीमा जुलाई, 2026 निर्धारित की गई है। बिहार के राजस्व और भूमि सुधार विभाग के अवर मुख्य सचिव दीपक कुमार सिंह ने बताया कि पहले यह समय सीमा ज...

दिसम्बर 31, 2024 8:28 पूर्वाह्न

views 57

रेल मंत्रालय प्रयागराज महाकुंभ के लिए तीन हजार विशेष रेलगाडि़यों का संचालन करेगा

    महाकुंभ मेला 2025 के दौरान तीन हजार विशेष रेलगाडियां चलाई जाएंगी। जिनमें से 560 रेलगाडियां प्रयागराज में बनाए रिंग रेल मार्ग पर चलेंगी। महाकुंभ का आयोजन 13 जनवरी से 26 फरवरी तक उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में होगा। उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबंधक उपेंद्र चंद्र जोशी ने संवाददाताओं को बताया कि मेला क...

दिसम्बर 31, 2024 11:10 पूर्वाह्न

views 21

मध्य प्रदेश में खेतों से निकलने वाले कचरे से बनाए जा रहे तरह-तरह के उत्पाद

  मध्य प्रदेश में प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के मंत्र 'कचरे से कंचन' के अनुरूप खेतों से निकलने वाले वेस्ट मटेरियल से तरह-तरह के उत्पाद बनाए जा रहे हैं। इन्हीं उत्पादों में सबसे प्रमुख है केला फसल के वेस्ट से तैयार बुरहानपुर की टोपी, जिसके न सिर्फ भारतीय दीवाने हैं बल्कि अब विदेशों में भी ऑनलाइन इसक...

दिसम्बर 31, 2024 8:20 पूर्वाह्न

views 20

दिल्ली पुलिस ने आज नए साल के जश्न को देखते हुए शहर में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई

दिल्ली पुलिस ने आज नए साल के जश्न को देखते हुए शहर में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है। किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए प्रमुख बाजारों में सीसीटीवी कैमरे और पुलिस कर्मियों की अतिरिक्त तैनाती की जायेगी। राजीव चौक मेट्रो स्टेशन के निकास द्वार भी आज रात 9 बजे से बंद कर दिए जाएंगे। हालांकि, राजीव चौक मे...

दिसम्बर 31, 2024 8:16 पूर्वाह्न

views 18

सरकार ने डिजी यात्रा का उपयोग कर चोरों को पकड़ने के लिए किए जाने से जुड़ी खबरों को खारिज किया

  सरकार ने मीडिया में आ रही उन खबरों को खारिज कर दिया है कि डिजी यात्रा का उपयोग कर चोरों को पकड़ने के लिए किया जाएगा। नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने यह स्पष्ट किया है कि डिजी यात्रा से संबंधित ऐसी रिपोर्ट निर्मूल और गलत दावों पर आधारित हैं। मंत्रालय ने कहा है कि डिजी यात्रा पर मौजूद यात्रियों का आंकड़ा ...