दिसम्बर 31, 2024 10:48 पूर्वाह्न

views 15

सोमवती अमावस्या पर साढ़े छह लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने हरिद्वार के विभिन्न घाटों पर स्नान किया

  सोमवती अमावस्या पर कल विभिन्न राज्यों से आए श्रद्धालुओं ने हरिद्वार के हरकी पैड़ी सहित विभिन्न घाटों पर गंगा स्नान किया। साल की अंतिम सोमवती अमावस्या पर कड़ाके की ठंड के बावजूद भारी संख्या में श्रद्धालु गंगा स्नान के लिए हरिद्वार पहुंचे। पुलिस प्रशासन के अनुसार संध्या आरती तक हरिद्वार में साढ़े ...

दिसम्बर 31, 2024 10:46 पूर्वाह्न

views 15

चमोली जिले में स्वच्छता बनाए रखने के लिये प्रशासन लगातार प्रयासरत

  चमोली जिले में स्वच्छता बनाए रखने के लिये प्रशासन लगातार प्रयास कर रहा है। इसी कड़ी में जिले में मुख्य विकास अधिकारी नंदन कुमार की अध्यक्षता में आयोजित स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) की बैठक में स्वच्छता से जुड़े कार्यों की समीक्षा की गई। इस दौरान स्वजल, जिला पंचायत और पंचायत राज विभाग द्वारा ग्राम...

दिसम्बर 31, 2024 10:45 पूर्वाह्न

views 15

शीतकालीन चारधाम यात्रा में तीर्थयात्रियों की संख्या में लगातार हो रही है बढोतरी

शीतकालीन चारधाम यात्रा में तीर्थयात्रियों की संख्या में लगातार बढोतरी हो रही है। चमोली जिले में स्थित शीतकालीन गद्दी स्थलों पर पिछले 10 दिनों में पांच हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने दर्शन किए हैं। इधर, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों से राज्य के सभी शीतकालीन यात्रा स्थलों पर सभी आवश्यक सुविध...

दिसम्बर 31, 2024 10:40 पूर्वाह्न

views 20

एनएचएम उत्तराखंड की मिशन निदेशक स्वाति एस. भदौरिया ने उधम सिंह नगर जिले की स्वास्थ्य इकाइयों का निरीक्षण किया

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) उत्तराखंड की मिशन निदेशक स्वाति एस. भदौरिया ने उधम सिंह नगर जिले की स्वास्थ्य इकाइयों का निरीक्षण किया। उन्होंने जिला चिकित्सालय रुद्रपुर में विभिन्न वार्डों, एस.एन.सी.यू., लेबर रूम, इमरजेंसी, मैमोग्राफी, रेडियोलॉजी, और ओ.पी.डी. कक्षाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने डा...

दिसम्बर 31, 2024 10:34 पूर्वाह्न

views 16

थल सेनाध्यक्ष जनरल उपेन्द्र द्विवेदी ने देहरादून में ऑपरेशनल तैयारियों की समीक्षा की

थल सेनाध्यक्ष जनरल उपेन्द्र द्विवेदी ने देहरादून में ऑपरेशनल तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने तेजी से जटिल और विकसित हो रहे सुरक्षा वातावरण में ऑपरेशनल दक्षता और अनुकूलनशीलता बनाए रखने के विशिष्ट महत्व को सैनिकों से साझा किया। सेनाध्यक्ष ने भविष्य की चुनौतियों से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए उपकरणो...

दिसम्बर 31, 2024 10:33 पूर्वाह्न

views 22

उत्तराखंड में नगर निकाय चुनाव के लिये नामांकन समाप्त

राज्य में नगर निकाय चुनाव के लिये नामांकन का अंतिम दिन कल समाप्त हो गया। नामांकन के आखिरी दिन बड़ी संख्या में प्रत्याशियों ने नामांकन किये। प्राप्त आंकड़ों के अनुसार राज्यभर के सभी ग्यारह नगर निगमों के लिये महापौर पर पर एक सौ तीन नामांकन प्राप्त हुये हैं। इसके अतिरिक्त, निकाय चुनाव में पांच सौ उनासी प...

दिसम्बर 31, 2024 10:41 पूर्वाह्न

views 25

अति विशिष्ट अतिथियों के अलावा पर्यटकों को भी नए राज्य अतिथि गृह उपलब्ध करवाने के निर्देश

मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने सचिवालय में व्यय वित्त समिति की बैठक में प्रदेश के विभिन्न निर्माण कार्यों पर चर्चा की। उन्होंने राज्य में निर्मित होने वाले नए राज्य अतिथि गृहों को अति विशिष्ट अतिथियों के अलावा पर्यटकों को भी उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने सरकारी भवनों को ग्रीन बिल्डिंग के रूप...

दिसम्बर 31, 2024 9:10 पूर्वाह्न

views 18

दक्षिण कोरिया: अदालत ने महाभियोग का सामना कर रहे राष्ट्रपति यून सुक येओल को हिरासत में लेने के पुलिस के अनुरोध को मंजूरी दी

    दक्षिण कोरिया में, सियोल की एक अदालत ने महाभियोग का सामना कर रहे राष्ट्रपति यून सुक येओल को हिरासत में लेने के पुलिस के अनुरोध को मंजूरी दे दी। संक्षिप्त मार्शल लॉ लागू करने के मामले में उन्हें हिरासत में लेने के लिए कहा गया था। इस तरह वे गिरफ़्तारी का सामना करने वाले पहले दक्षिण कोरियाई राष्ट्र...

दिसम्बर 31, 2024 9:06 पूर्वाह्न

views 27

सीरिया में चुनाव होने में चार साल तक का समय लग सकता है: अहमद अल-शरा

  सीरिया में नए आधिकारिक समूह हयात तहरीर अल-शाम के नेता अहमद अल-शरा ने कहा है कि देश में चुनाव होने में चार साल तक का समय लग सकता है। इसलिए वे अपने इस्लामी समूह को भंग करने की योजना बना रहे हैं। सऊदी टेलीविजन नेटवर्क के साथ साक्षात्कार में उन्होंने ये बात कही। इस समूह ने विद्रोह का नेतृत्व किया था। ...

दिसम्बर 31, 2024 9:02 पूर्वाह्न

views 24

एनआईए ने झारखंड के चतरा जिले के सिमरिया और लावालौंग में उग्रवादी संगठन टीएसपीसी से जुड़े एक मामले में तीन ठिकानों पर छापेमारी की

  केंद्रीय अन्वेषण अभिकरण के अधिकारियों के दल ने कल झारखंड के चतरा जिले के सिमरिया और लावालौंग में उग्रवादी संगठन टीएसपीसी से जुड़े एक मामले में उनके तीन ठिकानों पर छापेमारी की। इस दौरान कुछ लोगों से पूछताछ की गई, वहीं टीम ने कई मोबाइल फोन और सिम कार्ड भी जब्त किए हैं। बताया गया है कि टीम ने कुछ दस्...