जनवरी 3, 2025 7:52 अपराह्न

views 15

दिल्‍ली विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने कालकाजी सीट से अल्‍का लाम्‍बा को दिया टिकट

दिल्‍ली विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने कालकाजी सीट से अल्‍का लाम्‍बा को टिकट दिया। इस सीट पर उनका सामना दिल्‍ली की मुख्‍यमंत्री आतिशी से होगा। सोशल मीडिया पोस्‍ट में कांग्रेस ने बताया कि केन्‍द्रीय चुनाव समिति ने अगामी दिल्‍ली विधानसभा चुनाव में 51 कालकाजी निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस उम्‍मीदवार ...

जनवरी 3, 2025 7:52 अपराह्न

views 11

गजा में हुए इस्ररायली हमलों में तीस लोगों की मृत्‍यु

गजा में पिछली रात और आज सुबह हुए इस्ररायली हमलों में तीस लोगों की मृत्‍यु हो गई। अल अक्‍सा अस्‍पताल के अनुसार केन्‍द्रीय गजा में कई स्‍थानों पर हुए हमलों में एक दर्जन से ज्‍यादा महिलाओं और बच्‍चों की मृत्‍यु हुई है। इससे पहले कल हुए हमलों में भी कई लोगों की मौत हुई थी। पिछले 24 घंटों में गजा में 56 ...

जनवरी 3, 2025 8:45 अपराह्न

views 21

भारत ने चीन से आग्रह किया कि ब्रह्मपुत्र के निचले क्षेत्रों के राज्‍यों के हितों को इस गतिविधियों से कोई नुकसान न हो

विदेश मंत्रालय ने कहा है कि भारत ने चीन से यह सुनिश्चित करने का आग्रह किया है कि ब्रह्मपुत्र नदी के निचले क्षेत्रों के राज्‍यों के हितों को इस नदी के उपरी इलाकों की गतिविधियों से कोई नुकसान नहीं होगा। चीन के तिब्‍बत स्‍वायत्‍त क्षेत्र की यारलुंग त्संग्पो नदी पर बन रही पनबिजली परियोजना से संबंधित एक ...

जनवरी 3, 2025 7:50 अपराह्न

views 28

सरकार ने सं‍पत्तियों की ई-नीलामी के लिए उन्‍नत पोर्टल ‘बैंकनेट’ का किया शुभारंभ

सरकार ने आज सं‍पत्तियों की ई-नीलामी के लिए उन्‍नत पोर्टल 'बैंकनेट' का शुभारंभ किया। यह पोर्टल सार्वजनिक क्षेत्र के सभी बैंकों से होने वाली संपत्तियों की ई-नीलामी से संबंधित जानकारी प्रदान करेगा। यह पोर्टल सभी तरह की परिसंपत्तियों को तलाशने के लिए विक्रेताओं और निवेशकों को वन स्‍टॉप मंच भी प्रदान करे...

जनवरी 3, 2025 10:09 अपराह्न

views 22

भारतीय नौसेना 15 जनवरी को मुंबई के नौसैनिक डॉकयार्ड में तीन युद्धपोतों को करेगा शामिल

भारतीय नौसेना 15 जनवरी को मुंबई के नौसैनिक डॉकयार्ड में तीन युद्धपोतों--नीलगिरी, सूरत और वागशीर को अपने बेडे में शामिल करने जा रही है। नीलगिरी, 17ए स्‍टील्‍थ फ्रिगेट श्रेणी परियोजना का अग्रणी पोत है। सूरत, 15बी स्‍टील्‍थ विध्‍वंसक श्रेणी का चौथा और निर्णायक परियोजना का पोत है। वहीं, वागशीर, स्‍कॉर्प...

जनवरी 3, 2025 5:33 अपराह्न

views 30

उत्तर मध्य रेलवे ने महाकुंभ में आने वाले लोगों के लिए ट्रेन टिकट बुक करने की नई तकनीकी प्रणाली विकसित की

उत्तर मध्य रेलवे ने महाकुंभ में आने वाले लोगों के लिए ट्रेन टिकट बुक करने की नई तकनीकी प्रणाली विकसित की है। इसके अंतर्गत रेलवे कर्मचारी क्यूआर कोड वाली हरी जैकेट पहनेंगे। यात्री क्यूआर कोड को स्कैन कर यूटीएस एप का उपयोग करके डिजिटल रूप से अनारक्षित टिकट बुक कर सकते हैं, जिससे प्रतीक्षा समय कम हो जा...

जनवरी 3, 2025 5:29 अपराह्न

views 12

चेन्नई यौन उत्‍पीडन मामले में भाजपा ने डीएमके कार्यकर्ता को बताया दोषी

भारतीय जनता पार्टी ने आरोप लगाया है कि चेन्नई यौन उत्‍पीडन मामले का दोषी डीएमके का कार्यकर्ता है। वरिष्ठ भाजपा नेता राजीव चंद्रशेखर ने आज नई दिल्ली में कहा कि ऐसे अपराधियों को डीएमके का संरक्षण प्राप्त है। उन्होंने कहा कि तमिलनाडु में एनडीए और भाजपा ही एकमात्र ऐसा दल है जिसने पीडिता को न्याय दिलाने ...

जनवरी 3, 2025 5:29 अपराह्न

views 11

वंदे भारत स्लीपर ट्रेन ने पिछले तीन दिनों में अपने कई परीक्षणों में 180 किलोमीटर प्रति घंटे की अधिकतम गति हासिल की

वंदे भारत स्लीपर ट्रेन ने पिछले तीन दिनों में अपने कई परीक्षणों में 180 किलोमीटर प्रति घंटे की अधिकतम गति हासिल की है। इस महीने तक ट्रायल जारी रहेंगे। इन वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों को स्वचालित दरवाजे, बेहद आरामदायक बर्थ, ऑन बोर्ड वाई-फाई और विमान जैसी डिज़ाइन जैसी सुविधाओं के साथ डिज़ाइन किया गया है। ...

जनवरी 3, 2025 5:29 अपराह्न

views 28

भारत ने जंगल की आग से जूझ रहे बोलिविया के लिए मानवीय सहायता भेजी

भारत ने जंगल की आग से जूझ रहे बोलिविया के लिए मानवीय सहायता भेजी है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्‍ता रणधीर जयसवाल ने एक सोशल मीडिया पोस्‍ट में बताया कि अग्निशमन उपकरण, प्राथमिक चिकित्सा किट, दवाइयां और अन्य उपयोगी वस्तुओं की खेप बोलिविया के लिए रवाना की गई है। कुल मिलाकर 16 टन अग्निशमन उपकरण और संबंधित ...

जनवरी 3, 2025 5:28 अपराह्न

views 11

केंद्रीय सूचना और प्रसारण, रेलवे और इलेक्ट्रॉनिक्स मंत्री अश्विनी वैष्णव ने असम में तीन ट्रेनों को किया रवाना

असम में, राज्‍यपाल लक्ष्‍मण प्रसाद आचार्य और मुख्यमंत्री हिमंता बिस्‍वा सरमा के साथ केंद्रीय सूचना और प्रसारण, रेलवे तथा इलेक्‍ट्रोनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्‍णव ने गुवाहाटी - न्‍यू लखीमपुर जनशताब्‍दी एक्‍सप्रेस, न्‍यू बोंगाईगांव - गुवाहाटी पैसेंजर रेलगाडी और तिनसुकिया - नाहरलागुन...