जनवरी 15, 2025 8:49 अपराह्न

views 29

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी दशमलव एक-छह की बढत से 37 अंक ऊपर 23 हजार 213 पर बंद हुआ

 आज  बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्‍स लगभग दशमलव तीन प्रतिशत की वृद्धि से 224 अंक बढकर 76 हजार 724 पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी दशमलव एक-छह की बढत से 37 अंक ऊपर 23 हजार 213 पर बंद हुआ।     अंतरबैंकिंग विदेशी मुद्रा बाजार में रुपया डालर के मुकाबले 27 पैसे की मजबूती से 86 रुपए 36 पैसे प्रति ...

जनवरी 15, 2025 8:45 अपराह्न

views 6

आकाशवाणी का समाचार सेवा प्रभाग, आज अपने साप्ताहिक कार्यक्रम “चर्चा का विषय है” में राष्ट्रीय हल्दी बोर्ड की स्थापना से भारत में हल्दी उत्पादन के प्रोत्साहन पर परिचर्चा प्रसारित करेगा

आकाशवाणी का समाचार सेवा प्रभाग, आज अपने साप्ताहिक कार्यक्रम "चर्चा का विषय है" में राष्ट्रीय हल्दी बोर्ड की स्थापना से भारत में हल्दी उत्पादन के प्रोत्साहन पर परिचर्चा प्रसारित करेगा। इसे रात साढ़े नौ बजे से आकाशवाणी गोल्ड चैनल और अतिरिक्त मीटरों पर सुना जा सकेगा।

जनवरी 15, 2025 8:43 अपराह्न

views 35

विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर ने आज भारत यात्रा पर आये सिंगापुर के राष्ट्रपति थर्मन षणमुगरत्नम से नई दिल्‍ली में, मुलाकात की

विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर ने आज भारत यात्रा पर आये सिंगापुर के राष्ट्रपति थर्मन षणमुगरत्नम से नई दिल्‍ली में, मुलाकात की। सिंगापुर के राष्ट्रपति पांच दिन की भारत यात्रा के दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से बातचीत करेंगे। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी भी उनसे मुलाकात करेंगे। सिंगापुर के राष्ट...

जनवरी 15, 2025 8:40 अपराह्न

views 6

दिल्ली आने वाली 44 ट्रेनें और कई उड़ानें देरी से चल रही हैं

राष्‍ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली में आज घना कोहरा छाया रहा और दृश्यता कम रही। इस कारण हवाई और रेल परिचालन प्रभावित हुआ। दिल्ली आने वाली 44 ट्रेनें और कई उड़ानें देरी से चल रही हैं। इस बीच, मौसम विभाग ने कल उत्तर प्रदेश और राजस्थान में रात और सुबह के समय घने से बहुत घने कोहरे की स्थिति का अनुमान व्‍...

जनवरी 15, 2025 8:37 अपराह्न

views 10

उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्री प्रल्हाद जोशी ने गेहूँ खरीद की तैयारियों की समीक्षा के लिए पाँच राज्यों के खाद्य मंत्रियों के साथ वर्चुअल बैठक की

उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्री प्रल्हाद जोशी ने आगामी रबी विपणन सत्र 2025-26 में गेहूँ खरीद की तैयारियों की समीक्षा के लिए पाँच राज्यों के खाद्य मंत्रियों के साथ वर्चुअल बैठक की है। ये राज्य हैं- उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, बिहार, गुजरात और राजस्थान। बैठक के दौरान श्री जोशी ने कहा कि...

जनवरी 15, 2025 8:35 अपराह्न

views 21

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी का हर गरीब को पक्का घर देने का लक्ष्य जल्द ही पूरा होगा

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी का हर गरीब को पक्का घर देने का लक्ष्य जल्द ही पूरा होगा। मध्य प्रदेश के विदिशा में उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष सितंबर तक तीन लाख 68 हजार मकान बनाए जा चुके थे, इसके अलावा आठ लाख 21 हजार नए मकान बनाए जा रहे हैं और इस वर्ष अप्रैल...

जनवरी 15, 2025 8:33 अपराह्न

views 28

भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण -ट्राई ने आज पीएम-वाणी योजना के तहत सार्वजनिक डेटा कार्यालयों के लिए ब्रॉडबैंड शुल्कों के युक्तिकरण पर दूरसंचार शुल्क आदेश, 2025 का मसौदा जारी किया

भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण -ट्राई ने आज पीएम-वाणी योजना के तहत सार्वजनिक डेटा कार्यालयों के लिए ब्रॉडबैंड शुल्कों के युक्तिकरण पर दूरसंचार शुल्क आदेश, 2025 का मसौदा जारी किया। इस पहल का उद्देश्य राष्ट्रीय डिजिटल संचार नीति, 2018 और भारत 6जी विजन के व्यापक उद्देश्यों में योगदान देना है, जिसका...

जनवरी 15, 2025 8:22 अपराह्न

views 23

दक्षिण कोरिया में महाभियोग का सामना कर रहे राष्ट्रपति यूं सुक येओल को कानून प्रवर्तन अधिकारियों ने गिरफ़्तार कर लिया है

दक्षिण कोरिया में महाभियोग का सामना कर रहे राष्ट्रपति यूं सुक येओल को कानून प्रवर्तन अधिकारियों ने गिरफ़्तार कर लिया है। उन पर पिछले महीने मार्शल लॉ लागू करने के उनके अल्पकालिक प्रयास के लिए महाभियोग लगाया गया था और उन पर विद्रोह का आरोप लगाया गया था। दक्षिण कोरिया के इतिहास में यह पहली बार है कि कि...

जनवरी 15, 2025 8:20 अपराह्न

views 7

रोमानिया ने जनवरी 2025 तक उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन- नाटो के पूर्वी तट पर अपनी सैन्य उपस्थिति को मजबूत किया है

रोमानिया ने जनवरी 2025 तक उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन- नाटो के पूर्वी तट पर अपनी सैन्य उपस्थिति को मजबूत किया है और स्लोवाकिया तथा बुल्गारिया में इकाइयों को तैनात किया है। वहां  के राष्ट्रीय रक्षा मंत्रालय ने आज घोषणा की कि यह पोलैंड में उसकी चल रही भागीदारी के अलावा है। मंत्रालय के बयान के अनुसार, र...

जनवरी 15, 2025 8:15 अपराह्न

views 32

दिल्ली में कल का अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान दस डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने का अनुमान

दिल्ली के विभिन्‍न हिस्‍सों में आज सुबह के समय घना कोहरा छाया रहा। मौसम विभाग के अनुसार आज का अधिकतम तापमान 18 दशमलव एक डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस रहा।     मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान दिल्‍ली और आसपास के क्षेत्रों में बादल छाए रहने और हल्‍की बारिश ...