जनवरी 20, 2025 1:24 अपराह्न

views 15

पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने सतत चक्रीयता पर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन को संबोधित किया

पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा है कि पुनः उपयोग और अशिष्ट उन्मूलन पर केंद्रित स्थायी मॉडल देश के विकास को गति और भविष्य को नया आकार दे सकता है।   श्री यादव ने आज नई दिल्ली में सतत चक्रीयता पर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि चक्रीय अर्थव्यवस्था में बदलाव...

जनवरी 20, 2025 1:06 अपराह्न

views 17

संयुक्त अरब अमीरात ने ऑपरेशन चिवालरस नाइट 3 के सबसे बड़े चरण की शुरुआत की

संयुक्त अरब अमीरात ने ऑपरेशन चिवालरस नाइट 3 के सबसे बड़े चरण की शुरुआत की है, जिसके तहत 200 टन से ज़्यादा ज़रूरी सहायता लेकर 20 ट्रक गाजा भेजे गए हैं। राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान के निर्देशों के तहत शुरू किया गया यह ऑपरेशन मानवीय संघर्ष विराम के साथ मेल खाता है, जो इस क्षेत्र में राहत ...

जनवरी 20, 2025 12:47 अपराह्न

views 27

डाक विभाग ने भारतीय संविधान लागू होने के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में समारोह का आयोजन किया

भारत के संविधान के 75 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में डाक विभाग ने नई दिल्ली के राष्ट्रीय डाक टिकट संग्रहालय में तीन दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया है। इसमें सभी उम्र के लोगों के लिए मनोरंजक और आकर्षक कार्यक्रम हो रहे हैं। इसका उद्देश्य नागरिकों को संविधान में निहित मूल्यों पर विचार करने के लिए प्रेरि...

जनवरी 20, 2025 12:43 अपराह्न

views 18

भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण ने महाकुंभ में श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षित और स्वच्छ भोजन सुनिश्चित किया

भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण ने प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ 2025 में लाखों श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षित और स्वच्छ भोजन सुनिश्चित करने के लिए बड़े पैमाने पर कड़े कदम उठाए हैं। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों, मोबाइल खाद्य परीक्षण प्रयोगशालाओं (फूड सेफ्टी ऑन व्हील्स) की तैनाती और जागरूकता अभियानों ...

जनवरी 20, 2025 11:57 पूर्वाह्न

views 26

जम्मू-कश्मीर: मंत्रीपरिषद की पहली बैठक आज जम्‍मू के सिविल सचिवालय में होगी

जम्मू-कश्मीर में उमर अब्दुल्ला के नेतृत्व वाली मंत्रीपरिषद की बैठक आज जम्‍मू के सिविल सचिवालय में होगी। यह इस वर्ष में मंत्रिपरिषद की पहली बैठक होगी। आकाशवाणी संवाददाता ने बताया कि मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में वित्त, स्वास्थ्य और शिक्षा विभागों से जुड़े जरूरी मुद्...

जनवरी 20, 2025 11:54 पूर्वाह्न

views 19

ओलंपिक पदक विजेता नीरज चोपड़ा टेनिस खिलाड़ी हिमानी मोर के साथ विवाह किया

दो बार के ओलंपिक पदक विजेता और भाला फेंक स्टार नीरज चोपड़ा ने कल एक निजी समारोह में टेनिस खिलाड़ी हिमानी मोर के साथ अपने विवाह होने की जानकारी साझा की। सोशल मीडिया पर खुशखबरी साझा करते हुए, नीरज ने एक पोस्ट में अपने परिवार के साथ जीवन के एक नए अध्याय की शुरुआत के बारे में उत्सुकता व्यक्त की। उन्होंन...

जनवरी 20, 2025 10:43 पूर्वाह्न

views 21

जम्‍मू-कश्‍मीर: ऊधमपुर-श्रीनगर-बारामुला रेल लिंक के कटरा-बडगाम रेलमार्ग पर अंतिम परीक्षण परिचालन पूरा

जम्‍मू-कश्‍मीर में ऊधमपुर-श्रीनगर-बारामुला रेल लिंक के कटरा-बडगाम रेलमार्ग पर अंतिम परीक्षण परिचालन कल पूरा हो गया। 18 डिब्‍बों के साथ ट्रायल ट्रेन सुबह आठ बजे कटरा रेलवे स्टेशन से कश्‍मीर के लिए रवाना हुई। ऊधमपुर-श्रीनगर-बारामुला रेल लिंक 41 हजार करोड़ रुपये की लागत से पूरा किया गया है।   कटरा से ब...

जनवरी 20, 2025 2:04 अपराह्न

views 34

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन वापसी का आज अंतिम दिन

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन वापसी का आज अंतिम दिन है। 70 सीटों की विधानसभा के लिए 719 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। सबसे अधिक 23 उम्मीदवार नई दिल्‍ली विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से, जबकि सबसे कम 5 उम्मीदवार पटेल नगर और कस्‍तूरबा नगर सीटों से हैं। मुख्य चुनाव अधिकारी के अनुसार एक हजार पांच सौ...

जनवरी 20, 2025 10:01 पूर्वाह्न

views 28

महाराष्‍ट्र सरकार ने अतिक्रमण हटाने के लिए जिलाधीशों की अध्यक्षता में समितियां गठित की

महाराष्ट्र सरकार ने किलों से अतिक्रमण हटाने के लिए जिलाधीशों की अध्यक्षता में समितियां गठित की हैं। महाराष्ट्र के सांस्कृतिक कार्य मंत्री आशीष सेलार ने बताया कि जनवरी के अंत तक ऐसे अतिक्रमण का पता लगाकर विस्तृत रिपोर्ट तैयार की जाएगी और प्रवर्तन कार्रवाई की जाएगी। इन समितियों में जिलाधीशों के अलावा ...

जनवरी 20, 2025 9:51 पूर्वाह्न

views 17

केन्‍द्रीय मंत्री मनसुख मांडविया आज अनौपचारिक क्षेत्र के श्रमिकों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने से संबंधित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे

केन्द्रीय श्रम और रोजगार मंत्री डॉक्‍टर मनसुख मांडविया आज नई दिल्‍ली में अनौपचारिक क्षेत्र के श्रमिकों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने से संबंधित दो दिन के अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे। सम्मेलन का प्राथमिक उद्देश्य अनौपचारिक क्षेत्र के कामगारों को सामाजिक सुरक्षा उपलब्ध कराने के लिये संबंध...